रायपुर के गुढ़ियारी से निकली विशाल कावड़ यात्रा, CM विष्णु देव साय हुए शामिल

Kanak Durga Jha | Aug 18, 2024, 11:53 IST
Share
Kavad Yatra in Gudhiyari Raipur CM Sai attended
Kavad Yatra in Gudhiyari Raipur CM Sai attended

छत्तीसगढ़ की राजधानी से आज विशाल कावड़ यात्रा निकली। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, विधायक राजेश मूणत और भारतीय जनता पार्टी के नेता कृष्णा कान्हा बाजारी शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ की राजधानी से आज विशाल कावड़ यात्रा निकली। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, विधायक राजेश मूणत और भारतीय जनता पार्टी के नेता कृष्णा कान्हा बाजारी शामिल हुए। इस दौरान सीएम साय और रमन सिंह ने गुढ़ियारी के हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। यह कावड़ यात्रा गुढ़ियारी के मारुती मंगलम भवन से निकाली गई।


गुढ़ियारी से निकली विशाल कावड़ यात्रा

बता दें कि, इस कार्यक्रम के लिए पिछले कुछ दिनों से जोरदार तैयारियां चल रही थी। गुढ़ियारी से विशाल कावड़ यात्रा का यह कार्यक्रम भाजपा नेता कृष्णा कान्हा बाजारी व अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा नियोजित किया गया है। इस विशाल कावड़ यात्रा में विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह एवं विधायक राजेश मूणत भी साथ में उपस्थित हैं। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रदेश वासियों की मनोकामना पूरी होने और सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी को कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं दी।

मारुती मंगलम भवन में कार्यक्रम का आयोजन

विशाल कावड़ यात्रा का यह कार्यक्रम गुढ़ियारी के मारुती मंगलम भवन से निकाली गई है। पिछले कुछ दिनों से यात्रा की तैयारी इसी भवन में की जा रही थी। यह कावड़ यात्रा गुढ़ियारी के मारुती मंगलम भवन से रायपुर के महादेव घाट के हाटकेश्वर महादेव मंदिर के लिए निकली है। यह यात्रा लगभग 6 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसके लिए गुढ़ियारी से लेकर महादेव घाट तक के रास्ते में पुलिस जवान व ट्रैफिक पुलिस तैनात है।

बोल बम के नारे से गूंज उठा गुढ़ियारी

गुढ़ियारी से हर साल विशाल कावड़ यात्रा का कार्यक्रम किया जाता है। पिछले साल की तरह इस साल भी गुढ़ियारी से विशाल कावड़ यात्रा निकाली गई। पिछले कुछ महीनों से गुढ़ियारी क्षेत्र भक्ति व पूजा पाठ के कार्यक्रम के लिए प्रसिद्ध हो गया है। अब तक यहां मशहूर जया किशोरी, बागेश्वर बाबा, पंडित प्रदीप मिश्रा व अनिरुद्धाचार्य महाराज आ चुके है।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

यह Video देखें



Tags:
  • Chhattisgarh BJP
  • bjp party
  • कावड़ यात्रा
  • विशाल कावड़ यात्रा
  • रायपुर के गुढ़ियारी में निकली विशाल कावड़ यात्रा
  • CM विष्णु देव साय
  • chhattisgarh BJP Government
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा