कवर्धा सड़क हादसा : हाईकोर्ट ने भेजा कलेक्टर-एसपी और आरटीओ को नोटिस

Aparajita Priyadarshini | May 24, 2024, 17:17 IST
Share
ीूिीाूा64ा
ीूिीाूा64ा

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस पार्थ प्रतिम साहू की डिवीजन बेंच ने शुक्रवार को कवर्धा सड़क हादसे मामले की सुनवाई की। इस मामले की अगली सुनवाई 26 जून को होगी।

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस पार्थ प्रतिम साहू की डिवीजन बेंच ने शुक्रवार को कवर्धा सड़क हादसे मामले की सुनवाई की। हाईकोर्ट में सड़क निर्माण, स्पीड लिमिट और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए। इस हादसे के बाद कवर्धा कलेक्टर ही नहीं, बल्कि एसपी और आरटीओ को भी अदालत ने नोटिस जारी कर तलब कर लिया। यह भी पूछा गया है कि रोड सेफ्टी के नियमों के मुताबिक मृतकों के परिजन को मुआवजा दिया गया है या नहीं। साथ ही राज्य शासन की कई एजेंसियों और नेशनल हाईवे के अफसरों को भी नोटिस भेजा गया है। कोर्ट ने सभी 10 पक्षकारों से इस मामले में शपथपत्र मांगे हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 26 जून को होगी।

यो भी पढ़ें...

उज्जैन क्यों बना पर्यटकों की पहली पसंद

चीफ जस्टिस सिन्हा तथा जस्टिस साहू की डिवीजन बेंच के समक्ष इस मामले की सुनवाई के दौरान छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता प्रफुल्ल भारत, अतिरिक्त महाधिवक्ता राजकुमार गुप्ता, केंद्र सरकार की ओर से डिप्टी सालिसिटर जनरल रमाकांत मिश्रा और नेशनल हाईवे की ओर से अधिवक्ता धीरज वानखेड़े उपस्थित थे। इसके अलावा जिन अफसरों को तलब किया गया, उनमें से भी अधिकांश सुनवाई के दौरान बैठे थे। सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सिन्हा ने सड़कों की स्थिति और निगरानी के सिस्टम को लेकर चिंता जताई। कवर्धा में कुकदूर के पास जिस सड़क पर हादसा हुआ, उसकी स्थिति और स्पीड लिमिट की निगरानी के बारे में जवाब-तलब किए। डिवीजन बेंच ने सभी जिम्मेदार एजेंसियों को शपथपत्र पेश करने के निर्देश दिए हैं।

हादसे में 19 लोगों की गई थी जान

तेंदूपत्ता संग्राहकों के एक समूह को ले जा रहा पिकअप वैन सोमवार दोपहर घाटी से नीचे गिर गया था। इस घटना में 15 महिलाओं और तीन नाबालिग लड़कियों सहित 19 आदिवासियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। मृतकों में से 17 सेमरहा गांव के निवासी थे तथा दो अन्य आसपास के गांवों के थे।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • कवर्धा सड़क हादसा
  • kawardha road accident
  • chhatisgarh road accident
  • तेंदूपत्ता संग्राहकों
  • 9 आदिवासियों की मौत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा