CWC की बैठक में खड़गे की फटकार के बाद TS सिंहदेव ने मांगी माफी, साझा मंच पर PM मोदी की तारीफ करना पड़ा भारी

Vikram Jain | Sept 18, 2023, 24:00 IST
Share
CWC की बैठक में खड़गे की फटकार के बाद TS सिंहदेव ने मांगी माफी, साझा मंच पर PM मोदी की तारीफ करना पड़ा भारी
CWC की बैठक में खड़गे की फटकार के बाद TS सिंहदेव ने मांगी माफी, साझा मंच पर PM मोदी की तारीफ करना पड़ा भारी

टीएस सिंहदेव को PM मोदी की तारीफ करना भारी पड़ा हैं, इसके लिए CWC की बैठक में खड़गे की फटकार के बाद सिंहदेव ने माफी मांगी है।

NEW DELHI. छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करना भारी पड़ गया। रायगढ़ में एक कार्यक्रम में पीएम मोदी की प्रशंसा करने का मामला कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में उठा जिसको लेकर टीएस सिंहदेव को माफी मांगनी पड़ी हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताई नाराजगी

हैदराबाद में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जब पूरे देश में पीएम मोदी की गलत नीतियों के खिलाफ कांग्रेस और गठबंधन दमदार तरीके से खड़े हैं तो ऐसे में उनकी तारीफ करना कतई सही नहीं है। खड़गे ने डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को फटकार लगाने के अंदाज में पूछा कि आपने उनकी तारीफ की क्या वो लोग हमारे किसी काम की सराहना करते हैं?...

अपनी वाहवाही के लिए ऐसा कुछ न करें

सूत्रों के मुताबिक खड़गे ने बैठक में कहा कि यह ध्यान रखें कि अपनी वाहवाही के लिए ऐसा कुछ न करें, जिससे पार्टी का नुकसान हो, अनुशासन के बगैर कोई नेता नहीं बनता, हम खुद अनुशासन में रहेंगे, तभी लोग हमारा अनुकरण करेंगे, हमारी बात मानेंगे। टीएस सिंहदेव पर नाराजगी जता कर खड़गे ने साफ संदेश दिया कि जरूरत पड़ने पर वो वरिष्ठ नेताओं को भी नहीं छोड़ने वाले।

सिंहदेव ने खड़गे से कहा.. सॉरी

खड़गे की नाराजगी देखते हुए टीएस सिंहदेव ने खेद जताया और माफी मांगी। खड़गे ने कहा कि उनके जैसे वरिष्ठ नेता की ओर से इस तरह की बातें आती हैं तो इनका गलत संदेश जाता है, इसलिए सभी को इस बात का ध्यान रखना है कि पार्टी की राजनीतिक लाइन से परे जाकर बयान न दिया जाए। बताया जा रहा है कि पीएम की तारीफ पर खड़गे इस कदर नाराज थे कि उन्होंने "सॉरी" शब्द की उपयोगिता पर भी सवाल उठा दिए।

पीएम की तारीफ में सिंहदेव ने क्या कहा था

डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि केंद्र से सहयोग मिलता है और प्रधानमंत्री राज्यों के साथ भेदभाव नहीं करते हैं। सिंहदेव का यह बयान कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में इसलिए उठा गया क्योंकि बीजेपी ने विपक्ष के इस आरोप की हवा निकालने की कोशिश की है कि मोदी सरकार गैर बीजेपी राज्य सरकारों के साथ भेदभाव करती है। हालांकि सवाल उठ रहे हैं कि टीएस सिंह देव की शिकायत पार्टी आलाकमान से किसने की? क्या सीएम बघेल और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के बीच की दूरी अभी भी नहीं भर पाई है? ।

Tags:
  • रायपुर न्यूज
  • Singhdev reprimanded for praising PM Modi
  • Congress President Mallikarjun Kharge displeased
  • Kharge rebuked Singhdev
  • Singhdev's apology on PM's praise
  • Raipur NewsPM
  • मोदी की तारीफ पर सिंहदेव को फटकार
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की नाराजगी
  • खड़गे की सिंहदेव को फटकार
  • PM की तारीफ पर सिंहदेव की माफी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा