किरण सिंहदेव बने छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष, अरुण साव के डिप्टी सीएम बनने के बाद अब महामंत्री भी बदले जाएंगे

Jitendra Shrivastava | Dec 21, 2023, 24:00 IST
Share
किरण सिंहदेव बने छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष, अरुण साव के डिप्टी सीएम बनने के बाद अब महामंत्री भी बदले जाएंगे
किरण सिंहदेव बने छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष, अरुण साव के डिप्टी सीएम बनने के बाद अब महामंत्री भी बदले जाएंगे

अभी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी अरुण साव निभा रहे थे। प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनते ही अरुण साव को डिप्टी सीएम बनाया गया है।

CHHATTISGARH. बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। किरण सिंहदेव को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। किरण सिंहदेव जगदलपुर से विधायक हैं। अभी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी अरुण साव निभा रहे थे। प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनते ही अरुण साव को डिप्टी सीएम बनाया गया है। नई सरकार में अरुण साव के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद से ही संगठन में फेरबदल की चर्चा थी, लेकिन यह फेरबदल मंत्रिमंडल के गठन से पहले ही हो गया। प्रदेश के महामंत्री भी जल्द ही बदले जा सकते हैं।

WhatsApp Image 2023-12-21 at 5.21.03 PM.jpeg
WhatsApp Image 2023-12-21 at 5.21.03 PM.jpeg


कौन है किरण सिंह देव?

बस्तर संभाग के जगदलपुर से आने वाले किरण सिंह देव इस बार के बीजेपी के प्रत्याशी भी थे, किरण सिंह देव ने अपने सामने खड़े हए उम्मीदवार को 29 हजार 834 वोटो से हराया है। किरण सिंह देव पेशे से वकील हैं। किरण सिंह देव भाजपा के युवा विंग से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत किए, इसके बाद भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी किरण सिंह देव बने। भारतीय जनता युवा मोर्चा से राजधानी की शुरुआत के साथ वह दो बार प्रदेश मंत्री भी रहे हैं। इसी के साथ किरण सिंह देव को बिलासपुर संभाग का प्रभारी भी बनाया गया था। इस बार चुनाव जीतकर विधायक बने किरण सिंह देव इससे पहले जगदलपुर नगर निगम के महापौर भी रह चुके हैं।

विधानसभा सदन में दंडवत प्रणाम कर ली थी एंट्री

छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार बनने के बाद पहला सत्र 19 दिसंबर से शुरू हुआ, जिसमें सभी विधायकों को शपथ दिलाई गई। इसमें जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव भी शामिल होने पहुंचे, जब वह विधानसभा सदन के ठीक बाहर पहुंचे तो उन्होंने दंडवत प्रणाम कर सदन के अंदर कदम रखा था। जिसकी काफी चर्चाएं भी हुई।

अब तक कौन-कौन रहे प्रदेश अध्यक्ष?

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा की कमान लगभग सभी वर्गों में सौंपी गई है। जिसमें से वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सामान्य वर्ग से आते हैं। इससे पहले अरुण साव प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। लेकिन विधानसभा में मिली जीत के बाद उन्हें भाजपा सरकार में डिप्टी सीएम का पद दिया गया है, जिसके कारण अब बस्तर से आने वाले किरण सिंह देव को पार्टी ने अहम जिम्मेदारी सौंप दी है। अरुण साव से पहले वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ही छत्तीसगढ़ बीजेपी की कमान संभाल रहे थे। नंदकुमार साय, धरमलाल कौशिक, विक्रम उसेंडी और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रहे हैं। इस तरह बीजेपी ने लगभग सभी वर्गों को मौका दिया है।

इससे पहले रमन सिंह थे सामान्य वर्ग से प्रदेश अध्यक्ष

किरण सिंहदेव सामान्य वर्ग से आते हैं। इससे पहले आदिवासी और ओबीसी को अध्यक्ष के रूप में मौका दिया गया। आदिवासी अध्यक्ष के रूप में नंदकुमार साय, विष्णुदेव साय के अलावा विक्रम उसेंडी रह चुके हैं। वहीं ओबीसी वर्ग से धरमलाल कौशिक और अरुण साव प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। इससे पहले सामान्य वर्ग से डॉ. रमन सिंह बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

प्रदेश अध्यक्ष के बाद अब बीजेपी के महामंत्री भी बदले जाएंगे। विजय शर्मा कैबिनेट में शामिल हो चुके हैं, ओपी शर्मा के शामिल होने की चर्चा है। ऐसे में इन दोनों में भी बदलाव होगा।

Tags:
  • Chhattisgarh BJP
  • छत्तीसगढ़ बीजेपी
  • Kiran Singhdev becomes BJP state president
  • General Secretary of Chhattisgarh will also change
  • Arun Sao made Deputy CM
  • CG News
  • किरण सिंहदेव बने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
  • छत्तीसगढ़ के महामंत्री भी बदलेंगे
  • अरुण साव को डिप्टी सीएम बनाया
  • सीजी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा