कोरबा में तालाब में नहाने गईं तीन मासूम सहेलियों की डूबकर मौत, गांव में पसरा मातम
Harrison Masih | Sept 18, 2026, 14:04 IST
तीन सहेलियों की डूबकर मौत
कोरबा के नुनेरा गांव में तालाब में नहाने गईं तीन सहेलियों की डूबने से मौत हो गई है। तीनों बच्चियां पहली कक्षा में पढ़ती थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Korba. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। तालाब में नहाने गईं तीन सहेलियों की डूबने से मौत हो गई। तीनों बच्चियां पहली कक्षा में पढ़ती थीं। घटना पाली थाना क्षेत्र के नुनेरा गांव की है।
गुरुवार को तीनों बच्चियां स्कूल नहीं गई थीं। दोपहर में वे तालाब में नहाने चली गईं। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।
परिजन और ग्रामीण बच्चियों को तलाशते हुए तालाब पहुंचे। वहां मेड़ पर बच्चियों के चप्पल और कपड़े मिले। इसी दौरान एक बच्ची का शव तालाब में तैरता दिखाई दिया।
ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला।
एक बच्ची का शव मिलने के बाद बाकी दोनों की तलाश शुरू हुई। पुलिस और ग्रामीण तालाब में उतरकर बच्चियों को खोजने लगे।
काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव भी तालाब से बरामद कर लिए गए। पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा किया। इसके बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजे गए।
मृत बच्चियों की पहचान इंदु अगरिया (7), राखी (8) और साधना (8) के रूप में हुई है। तीनों नुनेरा गांव की रहने वाली थीं।
तीनों सहेलियां पहली कक्षा में पढ़ती थीं। उनके परिवार खेती-किसानी से जुड़े हैं। गुरुवार को परिवार के सदस्य काम के लिए घर से बाहर गए थे।
इसी दौरान तीनों बच्चियां स्कूल नहीं गईं। वे दोपहर में तालाब में नहाने पहुंच गईं। शाम को परिजन घर लौटे तो तीनों बच्चियां वहां नहीं थीं।
बताया जा रहा है कि तालाब में नहाते समय पहले एक बच्ची डूबने लगी होगी। आशंका है कि उसे बचाने के लिए बाकी दोनों बच्चियां पानी में उतर गईं।
इसके बाद तीनों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
हादसे की खबर मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। तीन बच्चियों की मौत से परिवारों में मातम पसरा है। ग्रामीण भी घटना से गमगीन हैं।
पाली थाना प्रभारी मनोज कौशिक ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एक बच्ची का शव पानी में तैरता मिला था।
इसके बाद बाकी दोनों बच्चियों की तलाश शुरू की गई। दोनों के शव भी बरामद कर लिए गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
पिकनिक मनाने गए दो दोस्तों की डैम में डूबने से मौत, इलाके में शोक की लहर
तीरथगढ़ वॉटरफॉल में डूबकर आंध्र प्रदेश के 17 वर्षीय किशोर की मौत
मोहला-मानपुर में भाई को बचाने डबरी में उतरी बहन, डूबने से दोनों मासूमों की मौत
भोपाल में नहाने गए तालाब में डूबे बच्चे , एक का शव मिला
गुरुवार को तीनों बच्चियां स्कूल नहीं गई थीं। दोपहर में वे तालाब में नहाने चली गईं। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।
तालाब की मेड़ पर मिले चप्पल और कपड़े
ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला।
काफी मशक्कत के बाद दोनों शव मिले
काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव भी तालाब से बरामद कर लिए गए। पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा किया। इसके बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजे गए।
तीनों बच्चियां किसान परिवार से थीं
तीनों सहेलियां पहली कक्षा में पढ़ती थीं। उनके परिवार खेती-किसानी से जुड़े हैं। गुरुवार को परिवार के सदस्य काम के लिए घर से बाहर गए थे।
इसी दौरान तीनों बच्चियां स्कूल नहीं गईं। वे दोपहर में तालाब में नहाने पहुंच गईं। शाम को परिजन घर लौटे तो तीनों बच्चियां वहां नहीं थीं।
एक को बचाने के चक्कर में डूबने की आशंका
इसके बाद तीनों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
हादसे की खबर मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। तीन बच्चियों की मौत से परिवारों में मातम पसरा है। ग्रामीण भी घटना से गमगीन हैं।
पुलिस ने शुरू की जांच
इसके बाद बाकी दोनों बच्चियों की तलाश शुरू की गई। दोनों के शव भी बरामद कर लिए गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
ये खबरें भी पढ़ें…
तीरथगढ़ वॉटरफॉल में डूबकर आंध्र प्रदेश के 17 वर्षीय किशोर की मौत
मोहला-मानपुर में भाई को बचाने डबरी में उतरी बहन, डूबने से दोनों मासूमों की मौत
भोपाल में नहाने गए तालाब में डूबे बच्चे , एक का शव मिला
CET 2026 New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
By Jageshwar prasad
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
By Umeshwari Baghel
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे
By Manya Jain
रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान
By Ashish Bhardwaj
विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार
By Arun Tiwari
RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?
By Jageshwar prasad