कोरबा की दीपका माइंस में बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से 4 युवकों की मौत

Sandeep Kumar | Feb 23, 2024, 15:05 IST
Share
PIC
खदान में हादसा

कोरबा में SECL की दीपका कोयला खदान में बड़ा हादसा हो गया। जहां खदान में कोयला चोरी करने पांच युवकों में से अब तक 4 युवकों की मौत हो चुकी है, वहीं एक युवक का अस्पताल में इलाज जारी है ।

RAIPUR. कोरबा जिले में SECL की दीपका कोयला खदान ( Deepka Mines ) में मिट्टी धंसने से अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। दरअसल 22 फरवरी को 5 युवक कोयले की खदान में चोरी करने गए थे। इस दौरान खदान की मिट्टी धंसने से पांचों युवक दब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। सुबह तक चले रेस्क्यू में दो लोग सुरक्षित निकाले गए थे, जबकि 3 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं दो लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान एक और युवक ने दम तोड़ दिया है। एक युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदी बाजार में भर्ती किया गया।

खदान में कोयला चोरी करने गए थे युवक

कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र के दीपका खदान के सुवाभोड़ी गांव में बम्हनी कोना निवासी 5 युवक गुरुवार दोपहर 3 बजे कोयला चोरी करने गए थे, तभी अचानक मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा धंसककर उनके ऊपर आ गिरा। हादसे की खबर मिलते ही प्रशासन के अधिकारी और बचाव दल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद माइंस में रातभर रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

प्रतिबंधित क्षेत्र में हुआ हादसा

हादसे के बाद SECL प्रबंधन का दावा किया कि यह सभी लोग प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर कोयला निकाल रहे थे। इस इलाके में किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है। मिट्टी खोदकर कोयला निकालने की कोशिश की जा रही थी, इसी दौरान मिट्टी भरभराकर लोगों पर गिर गई। इस वजह से हादसा हुआ।

Tags:
  • कोरबा
  • दीपका खदान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा