नाले को राखड़ से पाटा, पानी के बहाव ने बदला रास्ता और बह गई सड़क

Pravesh Shukla | Jul 26, 2025, 14:14 IST
Share
korba-flooded-road-repair-needed the sootr
korba-flooded-road-repair-needed the sootr

कोरबा में पिछले दो दिन से लगातार हो रही बारिश से दीपका-कुचेना-इमलीछापर इलाके की एक सड़क बह गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। लोग जान जोखिम में डालकर सड़क पार कर रहे हैं।

कोरबा। शहर में पिछले दो दिन से लगातार हो रही बारिश से दीपका-कुचेना-इमलीछापर इलाके की एक सड़क बह गई है। सड़क का एक हिस्सा एनटीपीसी रेलवे ओवरब्रिज के नीचे आता है। यहां रेलवे की ओर से गेवरा रोड और पेंड्रा के बीच नई लाइन बिछाई जा रही है। यह काम पिछले दो साल से चल रहा है, जो अब तक पूरा नहीं हुआ।

पढें: रायपुर सेंट्रल जेल में हत्या के दोषी बन रहे ज्योतिषी और पुरोहित

जान जोखिम में डाल रहे लोग

खुदाई की वजह से सड़क के किनारे गड्ढे हो गए हैं। पानी के तेज बहाव ने इन्हें बेहद खतरनाक बना दिया है। बारिश में सड़क का एक बड़ा हिस्सा बह जाने से बाइक को छोड़कर बाकी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। स्थानीय लोग अपनी जान जोखिम में डालकर बाइक से सड़क पार कर रहे हैं।

पढ़ें: रायपुर की 4.62 एकड़ जमीन पर वक्फ बोर्ड का दावा खारिज, नगर निगम को मिली संपत्ति

नाले को राखड़ से पाटा

स्थानीय लोगों का कहना है कि NTPC के पास मौजूद नाले को राखड़ से पाट देने के कारण पानी निकासी का रास्ता बदल गया है। इससे पानी का बहाव और तेज हुआ है और सड़क पर आ रहा है। उनका कहना है कि दीपका-कुचेना मार्ग जाने का यह एकमात्र रास्ता है। अब लोगों को हरदी बाजार से घूमकर जाना पड़ेग। जिस वजह से उन्हें 17 किलोमीटर का ज्यादा सफर करना पड़ेगा।
पढ़ें: बिलासा एयरपोर्ट के डेवलपमेंट में देरी पर हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार

2 साल से चल रहा पुल का निर्माण

पिछले दो साल से इस स्थान पर पुल का निर्माणकार्य चल रहा है। लेकिन अब तक यह पूरा नहीं हो पाया है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। कुचेना निवासी गोल्डी ने बताया कि कई लोगों को इस रास्ते से अपने काम, स्कूल या दफ्तर जाना होता है।

जनप्रतिनिधि नहीं दे रहे ध्यान इस जगह पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। पुल के जल्द निर्माण और मरम्मत के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन किसी का ध्यान इस ओर नहीं गया है।
पढ़ें: CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में अलर्ट जारी

बारिश में बही सड़क, Negligence, Road Washed Away in the Rain, Bridge, Chhattisgarh News , Korba News, korba news in hindi, CG News, छत्तीसगढ़ न्यूज, कोरबा न्यूज

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • Korba News
  • कोरबा न्यूज
  • Rain
  • कोरबा
  • Negligence
  • korba news in hindi
  • Bridge
  • बारिश में बही सड़क
  • Road Washed Away in the Rain
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच