कांग्रेस की फजीहत , इस महापौर का जाति प्रमाण पत्र निकला फर्जी , BJP पार्षद ने की थी शिकायत

Marut raj | Aug 22, 2024, 15:25 IST
Share
Korba Mayor Rajkishore Prasad's OBC caste certificate cancelled the sootr
Korba Mayor Rajkishore Prasad's OBC caste certificate cancelled the sootr

चुनाव में मिली करारी हार के बाद महापौर पद की उम्मीदवार रितु चौरसिया ने जिला कोर्ट में केस दायर करते हुए महापौर राजकिशोर के जाति प्रमाण पत्र को चुनौती दी थी।

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कोरबा के मेयर राजकिशोर प्रसाद का जाति प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया है।

कांग्रेस नेता राजकिशोर ने पिछड़ा वर्ग के जिस जाती प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव लड़ा और जीता था, उसे निरस्त कर दिया गया है। प्रसाद के जाति प्रमाण पत्र को बीजेपी पार्षद रितु चौरसिया ने कोर्ट में चुनौती दी थी।

बिहार में ओबीसी होने का बनाया था आधार

ज्ञात हो कि महापौर राजकिशोर प्रसाद ने बिहार में अपनी जाति को पिछड़ा वर्ग की पात्रता बताकर कोरबा में OBC का जाति प्रमाण पत्र हासिल कर लिया था।

इसी प्रमाण पत्र के आधार पर उन्होंने नगर निगम में पार्षद का चुनाव लड़ा। चुनाव जीतने के बाद वह महापौर बनने में भी सफल हो गए। इस मामले में बीजेपी की पार्षद रितु चौरसिया ने महापौर प्रसाद के खिलाफ केस दायर किया था।

इसके बाद मामले की जांच की गई। जांच में उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति ने उनके जाति प्रमाण पत्र को निरस्त कर दिया।

चुनाव में मिली करारी हार का लिया बदला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2019 में नगरीय निकाय चुनाव के बाद बीजेपी के पार्षदों की संख्या कांग्रेस के मुकाबले ज्यादा थी। इसके बावजूद महापौर पद पर लिए चुनाव के समय भीतरघात, गुटबाजी और क्रॉस वोटिंग की वजह से कांग्रेस के पार्षद राज किशोर प्रसाद मेयर निर्वाचित हो गए।

चुनाव में मिली करारी हार के बाद महापौर पद की उम्मीदवार रितु चौरसिया ने जिला कोर्ट में केस दायर करते हुए महापौर राजकिशोर के जाति प्रमाण पत्र को चुनौती दी थी।

Tags:
  • cg news hindi
  • महापौर का जाति प्रमाण पत्र निकाला फर्जी
  • Mayor caste certificate found to be fake
  • Korba Mayor Rajkishore Prasad
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा