30 साल बाद मिला इंसाफ: नौकरी का हकदार निकला असली बेटा,हाईकोर्ट ने SECL को लगाई फटकार
Harrison Masih | Jul 03, 2025, 15:33 IST
korba SECL fake appointment case chattisgarh high court the sootr
कोरबा जिले के दीपका गांव की महिला निर्मला तिवारी ने अपने हक के लिए 30 साल लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी और आखिरकार छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने उनके बेटे को जमीन अधिग्रहण के बदले SECLमें नौकरी देने का आदेश जारी कर दिया है।
न्याय देर से मिला, लेकिन मिला जरूर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दीपका गांव की महिला निर्मला तिवारी ने अपने हक के लिए 30 साल लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी और आखिरकार छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने उनके बेटे को जमीन अधिग्रहण के बदले SECL (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) में नौकरी देने का आदेश जारी कर दिया है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी ने तेलंगाना के 1800 करोड़ बकाया के लिए खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा
निर्मला तिवारी की 0.21 एकड़ जमीन वर्ष 1981 में कोरबा स्थित दीपका कोल माइंस के विस्तार के लिए अधिग्रहित की गई थी। SECL की पुनर्वास नीति के अनुसार, मुआवजे के साथ-साथ परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का प्रावधान था। निर्मला को मुआवजा तो वर्ष 1985 में दे दिया गया, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि नौकरी एक ऐसे व्यक्ति को दे दी गई, जिसका नाम नंद किशोर जायसवाल था जिसने खुद को निर्मला तिवारी का बेटा बताकर नियुक्ति हासिल की।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी हुए रिटायर, जस्टिस गौतम भादुड़ी को सौंपी चीफ जस्टिस की कमान
निर्मला तिवारी ने SECL प्रबंधन को इस धोखाधड़ी की सूचना दी और कानूनी कार्रवाई शुरू की। लगातार प्रयासों और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर SECL ने वर्ष 2016 में नंद किशोर जायसवाल को नौकरी से बर्खास्त कर दिया। लेकिन इसके बाद भी अन्याय यहीं नहीं रुका।
जब निर्मला तिवारी ने अपने असली बेटे उमेश तिवारी को नौकरी देने की मांग की, तो SECL प्रबंधन ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि अधिग्रहण के समय जमीन म्यूटेटेड रिकॉर्ड में महिला के नाम नहीं थी और उनका बेटा उस समय पैदा भी नहीं हुआ था।
ये खबर भी पढ़ें... सुप्रीम कोर्ट की अनुशंसा, रवींद्र अग्रवाल बनेंगे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जज... जानिए पूरा प्रोफाइल
मामला छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट पहुंचा, जहां न्यायालय ने SECL के तर्क को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि म्यूटेशन रिकॉर्ड महज़ कब्जे का प्रमाण है, स्वामित्व का नहीं। यदि SECL ने मुआवजा दिया, तो यह स्वीकार किया गया कि निर्मला तिवारी ही जमीन की असली मालकिन हैं।
कोर्ट ने कहा कि यदि पहले गलती से किसी फर्जी व्यक्ति को नौकरी दी गई, तो गलती को सुधारते समय असली हकदार को उसका अधिकार मिलना चाहिए। सिर्फ इस आधार पर कि बेटा अधिग्रहण के वक्त पैदा नहीं हुआ था, उसका दावा खारिज नहीं किया जा सकता।
ये खबर भी पढ़ें... सौम्या चौरसिया को नहीं मिली अंतरिम जमानत, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में याचिका खारिज
हाई कोर्ट ने उमेश तिवारी को 6 जुलाई 2017 से नौकरी पर नियुक्त करने और उस तारीख से वेतन सहित सभी सेवा लाभ देने का आदेश दिया। कोर्ट ने SECL के रवैये को “अन्यायपूर्ण” बताते हुए स्पष्ट किया कि इतने वर्षों तक किसी को उनके वैध अधिकार से वंचित रखना गंभीर लापरवाही है।
निर्मला तिवारी की यह लंबी लड़ाई उन हजारों परिवारों के लिए मिसाल है, जिनकी जमीनें विकास के नाम पर ली जाती हैं लेकिन वादों को निभाने में प्रशासनिक उदासीनता सामने आती है। यह मामला न केवल कानूनी जीत है, बल्कि एक सामाजिक संदेश भी है — “हक के लिए डटे रहो, देर भले हो — इंसाफ जरूर मिलता है।”
30 साल बाद मिली नौकरी | हाईकोर्ट ने SECL को लगाई फटकार | कोरबा फर्जी SECL नियुक्ति | Korba fake SECL appointment | Chattisgarh News | CG High Court | Korba News
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी ने तेलंगाना के 1800 करोड़ बकाया के लिए खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा
1981 में अधिग्रहण,लेकिन नौकरी किसी और को
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी हुए रिटायर, जस्टिस गौतम भादुड़ी को सौंपी चीफ जस्टिस की कमान
महिला की आपत्ति, फर्जीवाड़े का खुलासा
SECL का नया तर्क और न्याय की देरी
ये खबर भी पढ़ें... सुप्रीम कोर्ट की अनुशंसा, रवींद्र अग्रवाल बनेंगे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जज... जानिए पूरा प्रोफाइल
हाई कोर्ट का सख्त रुख
कोर्ट ने कहा कि यदि पहले गलती से किसी फर्जी व्यक्ति को नौकरी दी गई, तो गलती को सुधारते समय असली हकदार को उसका अधिकार मिलना चाहिए। सिर्फ इस आधार पर कि बेटा अधिग्रहण के वक्त पैदा नहीं हुआ था, उसका दावा खारिज नहीं किया जा सकता।
ये खबर भी पढ़ें... सौम्या चौरसिया को नहीं मिली अंतरिम जमानत, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में याचिका खारिज
न्यायालय का फैसला
30 साल की लड़ाई, एक मां की जीत
30 साल बाद मिली नौकरी | हाईकोर्ट ने SECL को लगाई फटकार | कोरबा फर्जी SECL नियुक्ति | Korba fake SECL appointment | Chattisgarh News | CG High Court | Korba News
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari