झारखंड से कोरिया तक नशे का जाल; लाखों के नशीले इंजेक्शन के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार

Umeshwari Baghel | May 09, 2026, 15:42 IST
Share
korea-drug-smuggling-women-arrested-jharkhand-connection
korea-drug-smuggling-women-arrested-jharkhand-connection

कोरिया पुलिस ने दो महिला तस्करों को गिरफ्तार कियाहै। जिनके पास से 5.50 लाख रुपए के 1095 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। ये महिलाएं झारखंड के गढ़वा से तस्करी कर डुमरिया इलाके में बेचने आई थीं।

NEWS IN SHORT

  • कोरिया पुलिस ने नशीले इंजेक्शन के साथ दो महिला तस्कर दबोचे
  • झारखंड से कोरिया तक नशीले इंजेक्शन की तस्करी, 5.50 लाख का माल बरामद
  • पुलिस ने डुमरिया में घेराबंदी कर 1095 नशीले इंजेक्शन पकड़े
  • नशीली दवाओं की तस्करी में शामिल महिलाएं हुई गिरफ्तार
  • कोरिया पुलिस की कार्रवाई नशीले इंजेक्शन के अवैध कारोबार को किया बेनकाब

NEWS IN DETAIL

Korea : छत्तीसगढ़ कोरिया जिले के पटना पुलिस ने शुक्रवार को नशीले इंजेक्शन की तस्करी करने वाले दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों महिलाएं झारखंड के गढ़वा से नशीले इंजेक्शन लेकर डुमरिया इलाके में बेचने के लिए आई थीं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया और उनके पास से 1095 नशीले इंजेक्शनों से भरे बैग बरामद किए, जिनकी कीमत करीब 5.50 लाख रुपए बताई जा रही है।

झारखंड से कोरिया तक तस्करी का खेल

आरोपी महिलाएं अमृता पटेल 30 वर्ष और रामबाई पटेल 32 वर्ष झारखंड के गढ़वा इलाके से आए थे। ये दोनों नशीले इंजेक्शनों का कारोबार बड़े पैमाने पर करती थीं। पुलिस ने दोनों को डुमरिया इलाके में ग्राहक तलाशते हुए दबोच लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को उनके पास से रेक्सोजेसिक, बुप्रीनॉरपिन, एविल इंजेक्शनों का जखीरा मिला।

16
16

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ जारी

पटना पुलिस और कोरिया जिले की साइबर टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि नशीले पदार्थों के नेटवर्क और अन्य जुड़े हुए लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

महत्वपूर्ण तथ्य

गिरफ्तारी: पुलिस ने 2 महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया - अमृता पटेल और रामबाई पटेल।

नशीले इंजेक्शन की बरामदगी: 1095 नशीले इंजेक्शनों के बैग बरामद किए गए, जिनकी कीमत लगभग 5.50 लाख रुपए बताई जा रही है।

तस्करी का स्रोत: दोनों महिलाएं झारखंड के गढ़वा से नशीले इंजेक्शन लेकर कोरिया जिले के डुमरिया में बेचने आई थीं।

प्रमुख तस्करी पदार्थ: बरामद इंजेक्शनों में रेक्सोजेसिक, बुप्रीनॉरपिन और एविल शामिल हैं।

कानूनी कार्रवाई: आरोपियों के खिलाफ धारा 22 एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

पुलिस की जनता से अपील

कोरिया पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी नशीले पदार्थ के अवैध व्यापार या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने कहा कि नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह खबरें भी पढ़े...

जबलपुर में 2 महीने में दूसरी बार पकड़ा गया नशे का सौदागर, कब्जे से बड़ी मात्रा में नशीले इंजेक्शन और डेढ़ लाख नगद हुए बरामद

पुलिस के हत्थे चढ़ा नशे का सौदागर, कब्जे से नशीले इंजेक्शन बरामद

JRHMS Vacancy 2026: झारखंड में SMO के 181 पदों पर भर्ती, 3 लाख तक सैलरी

JPSC Lecturer Vacancy: झारखंड लोक सेवा आयोग ने 349 पदों पर भर्ती

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • कब्जे से नशीले इंजेक्शन बरामद
  • कोरिया
  • एनडीपीएस एक्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती