लाॅरेंस बिश्नोई का छत्तीसगढ़ में टेरर, बड़े कारोबारियों के लिए खतरा

Kanak Durga Jha | Oct 13, 2024, 16:36 IST
Share
Lawrence Bishnoi terror chhattisgarh buisnessman threat
Lawrence Bishnoi terror chhattisgarh buisnessman threat

Lawrence Bishnoi Terror In Chhattisgarh : बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद छत्तीसगढ़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग एक बार फिर चर्चा में है। बता दें कि पांच महीने पहले ही इस गैंग के चार शूटर्स को गिरफ्तार किया गया था।

Lawrence Bishnoi Terror In Chhattisgarh : बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद छत्तीसगढ़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग एक बार फिर चर्चा में है। ऐसा इसलिए है क्योंकि लॉरेंस बिश्नोई की गैंग द्वारा प्रदेश के बड़े कारोबारियों को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। कुछ महीनों पहले एक बड़े कारोबारी के घर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग द्वारा फायरिंग की गई थी। इस घटना के बाद कारोबारियों में खतरा बढ़ गया था। बता दें कि पांच महीने पहले ही रायपुर में इस गैंग के चार शूटर्स को गिरफ्तार किया गया था।


लॉरेंस बिश्नोई का छत्तीसगढ़ से कनेक्शन

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से लॉरेंस बिश्नोई के दो गुर्गे पकड़े गए थे। ये लोग अवैध उगाही और धमकी देने का काम करते थे। पंजाब में सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद लॉरेंस विश्नोई गैंग के सदस्य और भी ज्यादा एक्टिव होने लगे थे। दहशत का माहौल बनने के बाद बिलासपुर में दो बदमाश बड़े कारोबारियों से जमकर वसूली करने लगे थे।

दोनों बदमाशों ने गिरफ्तारी से करीब 15 दिन पहले पंजाब के लुधियाना के कारोबारी को फोन कर दस लाख रुपए फिरौती की मांग की थी। रुपए नहीं देने पर उन्हें मूसेवाला की तरह मौत के घाट उतारने की धमकी दी थी। कारोबारी ने कथित गैंगस्टर के डर से कई खातों में रकम जमा करा दी।

ये खबर भी पढ़िए... Bastar Dussehra : आज चोरी होगा 8 चक्कों वाला रथ, जानिए अनोखी रस्में...


लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू गैंग के शूटर्स राजधानी में हुए थे गिरफ्तार

लॉरेंस बिश्नोई के शूटर्स को राजधानी रायपुर में गिरफ्तार किया गया था। मामले में पुलिस ने झारखंड के अमन साहू गैंग से जुड़े 4 शूटरों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपियों को छत्तीसगढ़ और झारखंड के बड़े कोयला कारोबारियों की हत्या की सुपारी मिली थी। इसके बाद इनमें से 3 शूटर रायपुर पहुंचे थे। जबकि एक को छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया गया।

अमन साहू गैंग का लॉरेंस बिश्नोई से संबंध?

अमन साहू लेवी और रंगदारी वसूली के लिए कुख्यात है। उसके गिरोह के कई सदस्य कोयला कारोबारियों, बिल्डरों, ट्रांसपोर्टरों और कारोबारियों से रंगदारी वसूली करता है। बता दें कि अमन ने खुद भी खुलासा किया है कि उसका संबंध लॉरेंस बिश्नोई से है। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर अक्सर बातें होती रहती हैं। वहीं इस बात का भी खुलासा हुआ यही कि उसका संबंध लॉरेंस के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई के साथ भी है।

FAQ

  1. लॉरेंस बिश्नोई कौन है?
    लॉरेंस बिश्नोई एक भारतीय गैंगस्टर है, जो मुख्य रूप से पंजाब और हरियाणा में सक्रिय हैं। वह अपनी गैंग के माध्यम से कई आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं, जैसे कि वसूली, हत्या और ड्रग्स का कारोबार।
  2. क्या छत्तीसगढ़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की गतिविधियां बढ़ी हैं?
    सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में लॉरेंस बिश्नोई के दो गुर्गों का खुलासा हुआ था, जो बड़े कारोबारियों से वसूली कर रहे थे।
  3. अमन साहू गैंग और लॉरेंस बिश्नोई का क्या संबंध है?
    अमन साहू गैंग भी रंगदारी वसूली में सक्रिय है और अमन ने स्वीकार किया है कि उसका लॉरेंस बिश्नोई से संबंध है। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर बातचीत होती रहती है।


The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Gangster Lawrence Bishnoi gang
  • Chhattisgarh News
  • Chhattisgarh
  • CG News
  • Lawrence Bishnoi
  • gangster Lawrence Bishnoi
  • cg news in hindi
  • Lawrence Bishnoi and Aman Gang
  • Lawrence Bishnoi and Aman gang shooters
  • लाॅरेंस बिश्नोई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा