मुर्गी के चक्कर में कुएं में गिरा तेंदुआ

Krishna Kumar Sikander | May 08, 2025, 11:21 IST
Share
Leopard fell into the well while chasing a hen the sootr
Leopard fell into the well while chasing a hen the sootr

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के छुरा में मुर्गी का शिकार कर लौट रहा तेंदुआ कुएं में गिर गया। ग्राम पंडरीपानी डिही में बीती रात तेंदुआ एक बैगा परिवार के घर मुर्गियों का शिकार करने आया था। और लौट रहा था तो अंधेरे के कारण कुएं में गिर गया।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के छुरा में मुर्गी का शिकार कर लौट रहा तेंदुआ कुएं में गिर गया। ग्राम पंडरीपानी डिही में बीती रात तेंदुआ एक बैगा परिवार के घर मुर्गियों का शिकार करने आया था। रात करीब 1 बजे तेंदुआ जब लौट रहा था तो अंधेरे के कारण कुएं में गिर गया। तेंदुआ फिलहाल कुएं की दीवार पर कोने से चिपककर बैठा है। वह डरा-सहमा है और बाहर निकलने की कोशिश नहीं कर पा रहा।

ये खबर भी पढ़ें... नक्सलियों की IED के चपेट आए तीन जवान बलिदान, एक गंभीर

कुएं में एक कोने से डरा-सहमा बैठा है तेंदुआ

गांव में तेंदुआ के कुएं में गिरने की खबर लगते ही लोगों की भीड़ लगने लगी। ग्रामीणों ने देखा कि तेंदुआ कुएं में एक कोने से दुबक कर डरा-सहमा बैठा है। इसके बाद गांव के लोग कुएं के पास भीड़ नहीं लगने दे रहे हैं, ताकि तेंदुआ तनाव में न आए।

ये खबर भी पढ़ें... NEET की परीक्षा बिगड़ी...स्टूडेंट ने कर लिया सुसाइड,मां का फट गया कलेजा

बैगा ने वन विभाग को दी सूचना

पंडरीपानी डिही गांव में जिस बैगा परिवार की मुर्गी का तेंदुआ ने शिकार किया था, उसने वन विभाग को सूचना दी। बैगा ने वन विभाग को बताया कि शिकार करने आया तेंदुआ कुएं में गिर गया है। वन विभाग की टीम रेसक्यू करने पहुंच गई है।

ये खबर भी पढ़ें... बिना किसानों की जानकारी उनके नाम पर करोड़ों का लोन, जांच से मचा हड़कंप

गर्मियों में जंगल में होता है भोजन-पानी का संकट

गर्मी के दिनों जंगलों में मौजूद जलाशय सूख जाते हैं। गर्मी के कारण शाकाहारी जीव भी छिप जाते हैं। ऐसे में मांसाहारी जीवों के सामने भोजन-पानी की समस्या खड़ी हो जाती है। ऐसे में तेंदुआ भोजन और पानी तलाश में गांवों तक पहुंच जाता है। जंगलों की लगातार कटाई और अतिक्रमण ने वन्य जीवों की मुश्किलें बढ़ा दी है। ग्रामीणों ने वन परिक्षेत्र पांडुका से त्वरित कार्रवाई की मांग की है, ताकि तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके और उसे उसके प्राकृतिक आवास में लौटाया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें... पति की प्रेमिका के खेत में मासूम सहित महिला ने खाया ज़हर

Leopard | well | Village | gariyaband | CG News | छत्तीसगढ़ की खबर

Tags:
  • CG News
  • ग्रामीण
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • Village
  • well
  • कुएं
  • Leopard
  • gariyaband
  • गरियाबंद
  • तेंदुआ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच