कम पैसे में बड़ा घर दिलाउंगा... कहकर लूट लिए 48 लाख

Kanak Durga Jha | Sept 16, 2024, 14:20 IST
Share
looted 48 lakhs saying get big house less money
looted 48 lakhs saying get big house less money

Chhattisgarh Crime News : राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शातिर आरोपी ने महिला को कम किमत में बड़ा घर दिलाने का झांसा दिया और 48 लाख रूपए लूट लिए।

Chhattisgarh Crime News : छत्तीसगढ़ से ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में अनामिका वैष्णव से मकान दिलाने के नाम पर 48 लाख ठग लिए गए। शातिर आरोपी ने महिला को डेढ़ महीने के भीतर मकान नहीं दिलाने की स्थिति में रकम दोगुना कर लौटाने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया था। पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला अनामिका वैष्णव ने ऐश्नी होम्स प्राईवेट लिमिटेड के संचालक राकेश मंडल उसकी पत्नी व अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज करवाया है।

मकान दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

मिली जानकारी के मुताबिक,शातिर आरोपी ने महिला को भरोसा दिलाया कि कम पैसे में वह महिला को बड़ा घर दिलवा देगा। इसके बाद महिला ने आरोपी की बातों पर भरोसा कर लिया। झांसे में आकर महिला ने महिला को 48 लाख रुपए दे दिए। जब कई महिनों तक महिला को कोई घर नहीं मिला तो उसे ठगी का एहसास हुआ।

कंपनी बताकर की ठगी

मिली जानकारी के अनुसार, अनामिका ने पुलिस को बताया है कि राकेश का लालपुर स्थित ऑफिस है। वह अपने परिचित के माध्यम से पिछले साल राकेश से संपर्क किया। राकेश ने अपनी कंपनी को आरडीए से अधिकृत कंपनी बताकर अनामिका को कमल विहार में फ्लैट दिलाने का झांसा दिया। इसके साथ ही एग्रीमेंट के लिए पैसे भी दे दिए।

मकान दिलाने का झांसा

ठगी की आशंका होने पर अनामिका ने आरडीए में संपर्क किया तो राकेश द्वारा महज एक लाख रुपए जमा करने की जानकारी मिली। अनामिका के अनुसार राकेश ने इसी तरह से अर्चना गुप्ता नाम की महिला से भी मकान दिलाने का झांसा देकर 15 लाख की ठगी की है।

अपनी शिकायत में अनामिका ने पुलिस को बताया है कि राकेश की पत्नी सरिता ने कोर्ट में समझौता करने उनके खिलाफ थाने में झूठी शिकायत दर्ज कराई है। राकेश ने ठगी करने कूटरचित दस्तावेज और मकान का फोटो दिखाकर उन्हें उन्हें अपने जाल में फंसाया। मामले में पुलिस ने शातिर आरोपी के खिलाफ ठगी का अपराध दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही महिला के बयान और दस्तावेज के आधार पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • CG News
  • crime news
  • chhattisgarh fraud
  • chhattisgarh crime news
  • cg news in hindi
  • cg crime news
  • Chhattisgarh Fraud Case
  • CG Fraud Case
  • cg news update
  • cg news hindi
  • crime news today
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा