लवली शर्मा बनीं इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की नई कुलपति

Krishna Kumar Sikander | Apr 09, 2025, 19:02 IST
Share
Lovely Sharma new Vice Chancellor Indira Kala Sangeet University Khairagarh the sootr
Lovely Sharma new Vice Chancellor Indira Kala Sangeet University Khairagarh the sootr Photograph: (Lovely Sharma new Vice Chancellor Indira Kala Sangeet University Khairagarh the sootr)

छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित देश के एकमात्र इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ को आखिरकार लवली शर्मा के रूप में एक स्थायी और योग्य कुलपति मिल गया।

खैरागढ़। लंबे समय से नेतृत्व के स्थायित्व का इंतजार कर रहे छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित देश के एकमात्र इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ को आखिरकार एक स्थायी और योग्य कुलपति मिल गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति द्वारा जारी आदेश के तहत प्रो. लवली शर्मा को विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति विश्वविद्यालय अधिनियम 1956 (संशोधन) एवं 2021 की धारा 12 (1) के अंतर्गत की गई है।

ये खबर भी पढ़ें... बीजेपी की नक्सल नीति से कांग्रेसी खुश

प्रो. लवली शर्मा को संगीत शिक्षा में लंबा अनुभव

पूर्व कुलपति के कार्यकाल के बाद विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति की नियुक्ति नहीं हो पाई थी और पिछले कई महीनों से कुलपति का प्रभार संभागायुक्त को सौंपा गया था, जिससे विश्वविद्यालय प्रशासन में स्थायित्व की कमी महसूस की जा रही थी। वर्तमान में दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, आगरा में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत प्रो. लवली शर्मा संगीत शिक्षा में लंबा अनुभव रखती हैं और उनकी अकादमिक साख भी मजबूत है। उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय को न केवल प्रशासनिक स्थायित्व मिलेगा, बल्कि शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें... राजधानी में महिला SI और वकील के बीच मारपीट, SSP ऑफिस का घेराव-हंगामा

पिछले कुलपति का कार्यकाल रहा विवादित

बीते कुछ वर्षों से विश्वविद्यालय लगातार विवादों में घिरा रहा है। पूर्व कुलपति डॉ. ममता चंद्राकर के कार्यकाल से ही विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर सवाल उठते रहे। ममता चंद्राकर के पास कुलपति पद हेतु आवश्यक योग्यता-अर्थात कम से कम दस वर्षों का अध्यापन अनुभव का अभाव था। बावजूद इसके उन्हें पद पर नियुक्त किया गया था। इस निर्णय की व्यापक आलोचना हुई और इससे विश्वविद्यालय की साख पर भी असर पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें... घोटालेबाजों के साथ करोबार कर विष्णु सरकार ने कमाए 9 हजार करोड़

सितार की प्रैक्टिकल क्लास

प्रो. लवली शर्मा भारतीय शास्त्रीय संगीत (सितार) पढ़ाती हैं। वे स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर सितार की प्रैक्टिकल क्लास के साथ-साथ ‘श्रुति, स्वर विभाजन और रागों का विश्लेषण’भी पढ़ाती हैं। उनके रुचि के क्षेत्र संगीत से जुड़ी चिकित्सा, संगीत का अध्ययन, संगीत शिक्षा, घरानों की परंपरा और लोक संगीत हैं। उनके 26 रिसर्च पेपर और 7 किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। वे एक मशहूर संगीत विशेषज्ञ और संगीत से इलाज करने वाली विशेषज्ञ (म्यूजिक थैरेपिस्ट) हैं। उन्हें सितार की मैहर परंपरा में प्रशिक्षण मिला है।

ये खबर भी पढ़ें... दहेज के लिए गर्भवती पत्नी का सोशल मीडिया पर कर दिया वीडियो वायरल

Tags : Vice Chancellor | Khairagarh Indira Kala Sangeet University | khairagarh | CG News | खैरागढ़ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय | खैरागढ़ समाचार | खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय

Tags:
  • CG News
  • खैरागढ़ समाचार
  • Vice Chancellor
  • कुलपति
  • khairagarh
  • खैरागढ़ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय
  • Khairagarh Indira Kala Sangeet University
  • खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि