Mahadev Satta App : पत्रकार बन... कर रहे थे सट‍्टे का धंधा, करोड़ों का ट्रांजेक्शन

Kanak Durga Jha | Sept 29, 2024, 15:02 IST
Share
Mahadev Satta App betting business claiming be journalist
Mahadev Satta App betting business claiming be journalist

महादेव सट‍्टा ऐप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खातों से 1 करोड़ 65 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है।

Mahadev Satta App : महादेव सट‍्टा ऐप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।खुद को पत्रकार बताने वाले आरोपियों के खातों से 1 करोड़ 65 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है। मामले में पुलिस ने दोनों का खाता होल्ड कर दिया है।

वहीं इस मामले में दो मुख्य आरोपी फरार हो गए हैं। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। रविकांत और गोविंदा चौहान के पास महंगी गाड़ियां और कई प्लॉट्स होने के बारे में पता चला है। चारों मिलकर ऑन लाइन सट्टे का संचालन कर रहे थे।

धीरज महतो ने बताया कि वो चाय की दुकान चलाता है। खुद को पत्रकार बताने वाले रविकांत मिश्रा और गोविंदा चौहान अक्सर दुकान आया-जाया करते थे। यहीं उनकी पहचान हुई। फिर दोनों ने सरकार की योजनाओं का फायदा दिलाने की बात कहकर मेरे और मेरे दोस्त मुकेश तांडी के खाते की जानकारी ली।

ये खबर भी पढ़िए... कार की टक्कर से 10 फीट ऊपर उछला 11वीं का छात्र... सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

खाते से हो रहा था पैसों का लेनदेन

पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक ACCU और सुपेला पुलिस ने धीरज महतो और मुकेश तांडी को दो दिन पहले गिरफ्तार किया है। दोनों महादेव सट्टा ऐप का संचालन कर रहे थे। जिसका लेनदेन उनके खाते में हो रहा था।

पुलिस ने जब पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनके साथ मिलकर कथित पत्रकार रविकांत मिश्रा और गोविंदा चौहान भी यह काम करते हैं। उनके खाते से लेनदेन उन्हीं दोनों के द्वारा किया जा रहा है। पुलिस ने रवि और गोविंदा चौहान सहित अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 319(2) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

पहले से दर्ज है मामला

सुपेला पुलिस ने कथित पत्रकार गोविंदा चौहान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज किया है। पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि गोविंदा ने मई 2013 से साल 2017 तक उसका शारीरिक शोषण किया। गोविंदा उसे काफी समय पहले से जानता था। वो किराए के मकान में रहती थी तब मई 2013 में रात को गेविंदा उसके घर आया। पीने के लिए पानी मांगा।

जैसे ही वो पानी लेने अंदर गई वो भी अंदर घुस गया और उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाया। इसके बाद उसने शादी करने का वादा कर 5 सालों तक शारीरिक शोषण करता रहा। जब उसने शादी के लिए जोर दिया तो युवती को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने सुपेला थाने में मामला दर्ज कराया।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Chhattisgarh Mahadev Satta App
  • Mahadev Satta App
  • Mahadev Satta App case
  • Mahadev Satta App Scam
  • Chhattisgarh Mahadev Satta App case
  • Mahadev Satta
  • Mahadev Satta Case
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज