महादेव सट्टा एप केस: सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने गिरफ्तारी से बचने कोर्ट में लगाई गुहार
Harrison Masih | Aug 23, 2025, 18:21 IST
mahadev-satta-app-saurabh-chandrakar-ravi-uppal-ed-court-hearing the sootr
Mahadev Satta App Case: महादेव सट्टा एप मामले में सरगना सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने गिरफ्तारी वारंट रद्द करने की अर्जी लगाई है। दोनों ने तीन महीने में कोर्ट में पेश होने का आश्वासन दिया, लेकिन इस बार भी शर्तें रखी हैं।
Mahadev Satta App Case: ऑनलाइन गेमिंग पर सरकार के प्रतिबंध लगाए जाने के बाद महादेव सट्टा एप के संचालकों में खलबली मच गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद एप के सरगना सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने गिरफ्तारी से बचने के लिए विशेष न्यायालय में नया आवेदन दाखिल किया है। इसमें दोनों ने गैर-जमानती वारंट रद्द करने और खुद को पेश करने के लिए तीन महीने का समय मांगा है।
ये खबर भी पढ़ें... महादेव सट्टा केस: गोविंद केडिया की जमानत याचिका हाईकोर्ट से खारिज,ED ने बताई प्रमोटर की भूमिका
इस मामले की अगली सुनवाई 3 नवंबर 2025 को ईडी की विशेष अदालत में होगी। तब तक यह देखना दिलचस्प होगा कि कोर्ट दोनों आरोपियों की दलीलों और शर्तों को स्वीकार करता है या नहीं।
ये खबर भी पढ़ें... महादेव सट्टा एप मामले में 11 आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों की लेनदेन की जांच जारी
आरोपियों ने सबसे पहले हाईकोर्ट में वारंट रद्द करने की अर्जी दी थी, लेकिन न्यायालय ने सुनवाई के बाद आवेदन को खारिज कर दिया। इसके बाद रवि उप्पल ने सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की थी, जो अभी तक पेंडिंग पड़ी है। अब दोनों ने एक बार फिर विशेष अदालत में वारंट कैंसिल करने के लिए अर्जी लगाई है।
ये खबर भी पढ़ें... महादेव सट्टा घोटाला : मास्टरमाइंड सौरभ आहूजा दिल्ली में ईडी के हत्थे चढ़ा, जयपुर में शादी समारोह से हुआ था फरार
अपने आवेदन में दोनों आरोपियों ने कहा है कि उन्हें अदालत में पेश होने के लिए सुरक्षा इंतजाम करने की आवश्यकता है, इसलिए उन्हें तीन महीने का समय दिया जाए। हालांकि, इस बार भी उन्होंने आवेदन में कुछ शर्तें रखी हैं, जिस पर कोर्ट भविष्य में अपना फैसला सुनाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... बघेल का बड़ा आरोप...BJP सरकार महादेव सट्टा का कर रही संरक्षण, खुलेआम प्रमोशन
महादेव ऑनलाइन सट्टा एप घोटाले में हजारों करोड़ रुपये के लेन-देन की बात सामने आ चुकी है। ईडी का कहना है कि दोनों आरोपी फरार हैं और लगातार कानूनी कार्रवाई से बचने की कोशिश कर रहे हैं। एजेंसी उनकी संपत्तियों की जांच और नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में काम कर रही है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... महादेव सट्टा केस: गोविंद केडिया की जमानत याचिका हाईकोर्ट से खारिज,ED ने बताई प्रमोटर की भूमिका
कोर्ट में अगली सुनवाई 3 नवंबर को
पहले भी नहीं हुए थे कोर्ट में पेश
ईडी के वकील सौरभ पांडे के अनुसार, इससे पहले भी आरोपी सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल को अदालत में पेश होना था, लेकिन दोनों गैरहाजिर रहे। इस वजह से विशेष न्यायालय ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया था।
हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक गई थी याचिका
ये खबर भी पढ़ें... महादेव सट्टा घोटाला : मास्टरमाइंड सौरभ आहूजा दिल्ली में ईडी के हत्थे चढ़ा, जयपुर में शादी समारोह से हुआ था फरार
महादेव सट्टा एप केस क्या है?1. अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्कमहादेव एप एक ऐसा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जहाँ अवैध सट्टा और जुए का कारोबार संचालित किया जाता था।2. मुख्य सरगनाइस एप को छत्तीसगढ़ के सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल मिलकर चला रहे थे, जिनके खिलाफ कई राज्यों में केस दर्ज हैं।3. मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाईडी की जांच में सामने आया कि इस एप के जरिए करोड़ों रुपये विदेशों में हवाला नेटवर्क से ट्रांसफर किए गए।4. गैर-जमानती वारंटविशेष अदालत ने सरगना सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ पेश न होने पर गैर-जमानती वारंट जारी किया।5. कोर्ट में नई अर्जीदोनों ने अब गिरफ्तारी वारंट कैंसिल करने और सुरक्षा का हवाला देकर 3 महीने में कोर्ट में पेश होने की अर्जी लगाई है। |
तीन महीने की मोहलत और सुरक्षा का हवाला
ये खबर भी पढ़ें... बघेल का बड़ा आरोप...BJP सरकार महादेव सट्टा का कर रही संरक्षण, खुलेआम प्रमोशन
ईडी की कड़ी नजर
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari