फ्री कुकर की चाहत और 1 करोड़ का डाका! महासमुंद में 138 महिलाओं के साथ हुआ खेल

Harrison Masih | Jul 02, 2026, 15:58 IST
Share
महासमुंद फर्जी लोन घोटाला 2026
महासमुंद फर्जी लोन घोटाला 2026

सरकारी स्कीम, मुफ्त कुकर और फिंगरप्रिंट... यही लालच 138 ग्रामीण महिलाओं के लिए करोड़ों की मुसीबत बन गया। महासमुंद में ठगों ने सरकारी योजना का झांसा देकर महिलाओं से फिंगरप्रिंट लिए, और उनके नाम पर 1.38 करोड़ रूपए का फर्जी बैंक लोन निकाल लिया।

समझें क्या है पूरा मामला...

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक अंतरराज्यीय ठग सिंडिकेट ने ग्रामीण महिलाओं को मुफ्त कुकर और सरकारी योजना का झांसा देकर उनके फिंगरप्रिंट लिए। इन फिंगरप्रिंट्स से 138 महिलाओं के नाम 1 करोड़ 31 लाख 31 हजार 630 रुपए का फर्जी लोन निकाल लिया। बसना पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों बैंक बिजनेस करिस्पोंडेंस यानी BCC के रूप में काम करते थे। पूछताछ में इन्होंने जुर्म कबूल कर लिया है।

कैसे दिया ठगी को अंजाम

आरोपी ग्राम पिरदा की 138 गरीब महिलाओं के पास पहुंचते थे। वे सरकारी योजना और मुफ्त कुकर देने का वादा करते थे।

इस लालच में महिलाएं उनके साथ जाती थीं। आरोपी बायोमेट्रिक मशीन में सिस्टम एरर यानी तकनीकी खराबी का बहाना बनाकर एक-एक महिला से तीन से चार बार फिंगरप्रिंट ले लेते थे।

असल में वे हर बार अलग-अलग लोन का आवेदन भर रहे थे। महिलाओं को पता ही नहीं चला कि उनके नाम पर लोन निकाला जा रहा है।

किस्त मांगने आया तो खुला राज

यह पूरा मामला तब सामने आया जब भारत फाइनेंस का एक कर्मचारी ग्राम पिरदा पहुंचा। वह महिलाओं से लोन की मासिक किस्त मांगने आया था।

यह सुनकर महिलाएं हैरान रह गईं। उन्होंने कभी किसी लोन के लिए आवेदन ही नहीं किया था।

पीड़ित महिला रजनी देवांगन ने हिम्मत जुटाई और थाना बसना में सुदर्शन साहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जब बैंक दस्तावेजों और ट्रांजेक्शन हिस्ट्री खंगाली तो पूरी कहानी सामने आई।

कौन हैं दोनों आरोपी

पुलिस ने इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पहला लक्ष्मीचंद देवांगन है जो 40 साल का है और पिरदा थाना बसना का रहने वाला है। यह इस ठग सिंडिकेट का मास्टरमाइंड एजेंट और बैंक BCC यानी बिजनेस करिस्पोंडेंस (BCC - Business Correspondent) था।

दूसरा मनोहर जटवार है जो 33 साल का है और तरेकेला थाना बसना का रहने वाला है। यह भी बैंक BCC के रूप में काम करता था और मुख्य साजिशकर्ता था।

1 जुलाई को पकड़े गए दोनों

महासमुंद पुलिस की टीम काफी समय से इन दोनों फरार मुख्य आरोपियों की तलाश कर रही थी।

आखिरकार 1 जुलाई 2026 को घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने इनके पास से ठगी में उपयोग की गई बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट मशीन और मोबाइल फोन जब्त कर लिए।

सूक्ष्म जांच जारी, बड़े खुलासे संभव

एसपी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि यह ग्रामीण महिलाओं की मासूमियत का फायदा उठाकर किया गया एक गंभीर आर्थिक अपराध है।

पुलिस ने बीएनएस (BNS - Bharatiya Nyaya Sanhita) की विभिन्न धाराओं के तहत यह कार्रवाई की है।

अब पुलिस इस सिंडिकेट में बैंक के अन्य बड़े अधिकारियों या कर्मचारियों की संलिप्तता की भी सूक्ष्म जांच कर रही है।

ये खबरें भी पढ़ें...

loan scam: जबलपुर के PNB में 43 लाख का गोल्ड लोन घोटाला, वैल्यूअर सहित 15 पर FIR

40 लाख का बैंक लोन घोटाला: EOW ने दर्ज किया केस, व्यापारी सहित पांच आरोपी जांच के घेरे में

सरकारी बैंक में बड़ा Scam...कर्मचारियों ने लिए लाखों के फर्जी लोन

illegal App : फर्जी लोन ऐप्स पर ऐसे लगेगी लगाम, आ रहा है RBI का DIGITA!

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • महासमुंद
  • फर्जी लोन
  • लोन घोटाला
  • loan scam
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा