महासमुंद में दंपत्ति ने मांगी इच्छामृत्यु की इजाजत, कलेक्टर-एसपी को सौंपा आवेदन
Harrison Masih | Jun 25, 2025, 17:17 IST
Husband and wife sought permission for euthanasia mahasamund
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से मानवता को झकझोर देने वाली एक खबर सामने आई है, जहाँ जमींन विवाद से पीड़ित एक दंपति ने प्रशासन से इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है।
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से मानवता को झकझोर देने वाली एक खबर सामने आई है, जहाँ जमींन विवाद से पीड़ित एक दंपति ने प्रशासन से इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है। ग्राम रिखादादर निवासी कैलाश प्रधान और उनकी पत्नी कामिनी प्रधान ने अपने आवेदन में ज़मीन पर लगातार हो रहे अवैध कब्जे, दबंगों की धमकी और सरकारी उपेक्षा से त्रस्त होकर यह कठोर कदम उठाने की बात कही है।
ये खबर भी पढ़ें... शिवपुरी में पति ने कलेक्टर से की इच्छामृत्यु की मांग, पत्नी देती है झूठे आरोप में फंसाने की धमकी
पीड़ित दंपति ने कलेक्टर और एसपी को भेजे गए ज्ञापन में कहा कि वे अपने बेटे दुर्गेश और बेटी हिमाद्री के साथ वर्षों से अपनी पुश्तैनी ज़मीन पर रह रहे हैं। लेकिन गांव के कुछ दबंग लोग लगातार उन्हें परेशान कर रहे हैं और जबरन उनकी ज़मीन पर कब्जा जमाए बैठे हैं।
दंपति के अनुसार, वे पिछले 10 वर्षों से राजस्व विभाग और पुलिस से लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन उन्हें आज तक कोई स्थायी न्याय नहीं मिला।
पीड़ितों ने जानकारी दी कि वर्ष 2020-21 में तत्कालीन तहसीलदार द्वारा सीमांकन कर विधिवत रूप से ज़मीन उनके पक्ष में सौंप दी गई थी। इसके बावजूद, उसी ज़मीन पर दोबारा कब्जा कर लिया गया और अब दबंग उन्हें गांव से निकालने की धमकी दे रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें... अंगारों पर चले सहायक शिक्षक, कहा- समायोजन करें या हमें इच्छामृत्यु दें
कैलाश प्रधान ने बताया कि उन्हें ना केवल धमकियां मिल रही हैं, बल्कि प्रशासनिक तंत्र की अनदेखी भी उन्हें आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर कर रही है। उन्होंने प्रशासनिक उपेक्षा से आहत होकर स्वेच्छा से मृत्यु की अनुमति की मांग की है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल, यह मामला केवल ज़मीन विवाद नहीं रह गया है, बल्कि व्यवस्था की संवेदनशीलता और न्याय प्रणाली की प्रभावशीलता पर भी सवाल खड़े कर रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... MPPSC के 13 फीसदी रिजल्ट पर सुनवाई एक महीना आगे बढ़ी, इच्छामृत्यु तक मांग चुके उम्मीदवार
गांव में इस घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है, और दंपति के साथ सहानुभूति जताते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
यह घटना प्रशासनिक व्यवस्था को झकझोरने वाली है। सवाल यह है कि अगर एक आम नागरिक वर्षों तक शिकायत करने के बाद भी न्याय नहीं पा सके, और अंततः इच्छामृत्यु जैसा गंभीर कदम उठाने पर मजबूर हो जाए, तो यह पूरे तंत्र के लिए एक चेतावनी है।
ये खबर भी पढ़ें... इंतिहा हो गई इंतजार की अब MPPSC उम्मीदवारों ने मांगी इच्छामृत्यु !
पति-पत्नी ने मांगी इच्छामृत्यु की अनुमति | दंपत्ति ने मांगी इच्छामृत्यु | महासमुन्द दंपत्ति ने मांगी इच्छामृत्यु | Couple asked euthanasia | Mahasamund couple news
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... शिवपुरी में पति ने कलेक्टर से की इच्छामृत्यु की मांग, पत्नी देती है झूठे आरोप में फंसाने की धमकी
पीड़ित परिवार की पुकार: अब जीने की उम्मीद नहीं बची
दंपति के अनुसार, वे पिछले 10 वर्षों से राजस्व विभाग और पुलिस से लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन उन्हें आज तक कोई स्थायी न्याय नहीं मिला।
2020-21 में मिला था सीमांकन का आदेश
ये खबर भी पढ़ें... अंगारों पर चले सहायक शिक्षक, कहा- समायोजन करें या हमें इच्छामृत्यु दें
प्रशासन पर गंभीर आरोप
प्रशासन ने लिया संज्ञान, जांच का भरोसा
ये खबर भी पढ़ें... MPPSC के 13 फीसदी रिजल्ट पर सुनवाई एक महीना आगे बढ़ी, इच्छामृत्यु तक मांग चुके उम्मीदवार
स्थानीय लोगों में आक्रोश और सहानुभूति
यह घटना प्रशासनिक व्यवस्था को झकझोरने वाली है। सवाल यह है कि अगर एक आम नागरिक वर्षों तक शिकायत करने के बाद भी न्याय नहीं पा सके, और अंततः इच्छामृत्यु जैसा गंभीर कदम उठाने पर मजबूर हो जाए, तो यह पूरे तंत्र के लिए एक चेतावनी है।
ये खबर भी पढ़ें... इंतिहा हो गई इंतजार की अब MPPSC उम्मीदवारों ने मांगी इच्छामृत्यु !
पति-पत्नी ने मांगी इच्छामृत्यु की अनुमति | दंपत्ति ने मांगी इच्छामृत्यु | महासमुन्द दंपत्ति ने मांगी इच्छामृत्यु | Couple asked euthanasia | Mahasamund couple news
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman