महासमुंद में नशे के आदी पिता ने फोड़ दी अपने ही बेटे की दोनो आंखे, मां से शराब के लिए पैसे ना मिलने से बिफरा था युवक, गिरफ्तार

Shivam Dubey | Sept 06, 2023, 24:00 IST
Share

महासमुंद में एक पिता ने अपने बच्चे की दोनो आंखे फोड़ दी। दरअसल पिता ने अपनी मां से शराब के लिए पैसे मांगे तो मां ने पैसे देने से इंकार कर दिया था

नितिन मिश्रा, MAHADAMUND. महासमुंद से चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक पिता ने अपने बच्चे की दोनो आंखे फोड़ दी। दरअसल पिता ने अपनी मां से शराब के लिए पैसे मांगे तो मां ने पैसे देने से इंकार कर दिया। तब गुस्से से बिफरे युवक ने अपने ही बेटे की आंखो पर चाकू से वार कर उसकी दोनो आंखे फोड़ दी। पांच साल के मासूम का इलाज राजधानी के अस्पताल में चल रहा है।

क्या मामला है

जानकारी के मुताबिक ठाकुरदिया खुर्द के रहने वाले गजानन सिन्हा की पत्नी शराब की आदत से परेशान होकर 4 साल पहले उसे छोड़ कर चली गई थी। जिसके बाद गजानन अपनी मां और बेटे के साथ रहता था। सोमवार रात करीब 10 बजे गजानन नशे की टैबलेट खाकर घर पहुंचा था। उसने अपनी मां से शराब पीने के लिए पैसे मांगे, लेकिन मां ने पैसे देने से मना कर दिया। जिसके बाद युवक गुस्से में आ गया। उसने अपने पांच साल के बेटे को रस्सी से बांध दिया और उसकी आंखो पर चाकू से लगातार वार कर दिया। जिससे बच्चे की दोनो आंखे फूट गई। घटना के बाद चीख– पुकार मच गई। जिसके बाद बगल में रहने वाले उसके एक भाई ने बच्चे के बड़ी मशक्कत के बाद जुल्मी पिता के चंगुल से छुड़ाया।

अस्पताल में चल रहा मासूम का इलाज

घटना के बाद मोहल्ले में चीख पुकार मच गई। जिसके बाद घर के पास हो रहने वाले गजानन सिन्हा के मामा का लड़का घर पहुंचा। उसने बच्चे को छुड़ाकर तत्काल पिथौरा अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से बच्चे को रायपुर के लिए रेफर कर दिया गया। शासकीय एंबुलेंश सेवा नहीं मिली जिसके बाद निजी वाहन के जरिए बच्चे के रायपुर लाकर उसे भर्ती कराया गया है। उसी रात पीतांबर सिन्हा ने मामले की जानकारी पुलिस को देकर एफआईआर दर्ज करवाई।

आरोपी गिरफ्तार

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गजानन घर से भाग गया। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश में जुट गई। लेकिन काफी समय तक आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। गांव वालों की मदद से पता चला कि आरोपी खलियान में छुपा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के वक्त भी आरोपी टैबलेट के नशे में था। सुबह थाने में आरोपी से पूछताछ की गई है।

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Mahasamund News
  • महासमुंद न्यूज
  • Drunken father broke both the eyes of his own son
  • शराबी पिता ने अपने ही बेटे की दोनों आंखें फोड़ दीं
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा