धान का टोकन न मिलने पर किसान ने ब्लेड से काटा गला, तीन दिनों से लगा रहा था चक्कर
Harrison Masih | Dec 06, 2025, 15:37 IST
mahasamund-farmer-suicide-attempt-paddy-token-issue the sootr
महासमुंद जिले के सेनभाठा गांव में किसान ने धान बेचने के लिए टोकन न मिलने से परेशान होकर ब्लेड से अपना गला काट लिया। किसान के बेटे के अनुसार, वे पिछले तीन दिनों से च्वाइस सेंटर के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन टोकन नहीं मिल पा रहा था।
Mahasamund. महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के ग्राम सेनभाठा से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। धान खरीदी में हो रही देरी और परेशानी के चलते एक किसान ने ब्लेड से अपना गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया है। बताया जा रहा है कि किसान मनबोध गांड़ा को धान बेचने के लिए टोकन नहीं मिल रहा था, जिससे वे परेशान थे। सुबह मनबोध गांड़ा ने अपने खेत में ब्लेड से अपना गला काट लिया। गले की श्वास नली कट जाने के कारण उनकी हालत अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है।
ये खबर भी पढ़ें... कवर्धा में डीजे बंद हुआ तो झगड़ा किया फिर शराबी बाराती ने ब्लेड से काटा खुद का गला, हालत गंभीर
मनबोध को गंभीर हालत में उनके परिजनों ने तत्काल बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, जहां श्वास नली कट गई थी, उन्हें तुरंत रायपुर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, मनबोध गांड़ा की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
ये खबर भी पढ़ें... डिजिटल ब्लैकमेलिंग के शिकार युवक ने ब्लेड से गला काटा, धमकी के बाद सुसाइड की कोशिश
किसान के पुत्र शंकर गांड़ा (34) ने रोते हुए बताया कि उनके परिवार में 11 सदस्य हैं और उनके पास 1 एकड़ 40 डिसमिल जमीन है, जिसका पूरा धान कट चुका है और घर में रखा है। शंकर के मुताबिक, उनके पिता 50 कट्टा धान बेचने के लिए पिछले तीन दिनों से खेमड़ा सोसायटी के अंतर्गत आने वाले च्वाइस सेंटर के चक्कर लगा रहे थे। बार-बार उन्हें बताया जा रहा था कि उनका मोबाइल नंबर अपडेट नहीं हुआ है, जिसके कारण टोकन नहीं कट पा रहा था।
बेटे ने कहा, "मेरे पिता ने काफी टेंशन ले लिया था, लेकिन घर वालों को कुछ नहीं बताया। रोज की तरह सुबह 8 बजे मवेशियों को चराने निकले थे। गांव के खेतों में ही उन्होंने अचानक ब्लेड निकालकर खुद का गला काट लिया।"
ये खबर भी पढ़ें... खरगोन में 9 बच्चों की मां ने ''मैं मरना चाहती हूं''... कहकर ब्लेड से काट लिया खुद का गला
इस मामले में जहां परिजन टोकन न मिलने को परेशानी का कारण बता रहे हैं, वहीं कलेक्टर का कहना है कि सोसायटी में कोई सामान्य परेशानी नहीं है और किसान सीधे सोसायटी नहीं गया था। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
ये खबर भी पढ़ें... KHNADWA कृषि कॉलेज में रैगिंग से परेशान छात्र ने आत्महत्या का प्रयास किया, जो दर्द बयां न कर सका उसे सुसाइड नोट में उतार दिया
ये खबर भी पढ़ें... कवर्धा में डीजे बंद हुआ तो झगड़ा किया फिर शराबी बाराती ने ब्लेड से काटा खुद का गला, हालत गंभीर
गंभीर हालत में रायपुर रेफर
ऐसे समझें पूरा मामलामहासमुंद जिले में धान के लिए टोकन न मिलने पर किसान ने ब्लेड से काटा गला। श्वास नली कट जाने के कारण किसान की हालत गंभीर बनी हुई है। रायपुर के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। किसान धान बेचने के लिए पिछले तीन दिनों से च्वाइस सेंटर के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन टोकन नहीं मिल पा रहा था। कलेक्टर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं, उनका कहना है कि किसान सोसायटी नहीं गया था। किसान के परिवार में 11 सदस्य हैं और इस घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है। |
3 दिन से लगा रहे थे चक्कर
बेटे ने कहा, "मेरे पिता ने काफी टेंशन ले लिया था, लेकिन घर वालों को कुछ नहीं बताया। रोज की तरह सुबह 8 बजे मवेशियों को चराने निकले थे। गांव के खेतों में ही उन्होंने अचानक ब्लेड निकालकर खुद का गला काट लिया।"
ये खबर भी पढ़ें... खरगोन में 9 बच्चों की मां ने ''मैं मरना चाहती हूं''... कहकर ब्लेड से काट लिया खुद का गला
कलेक्टर का बयान
इस दुखद घटना पर महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह का बयान सामने आया है। उन्होंने दैनिक भास्कर को बताया कि- "संबंधित किसान सोसायटी गया ही नहीं था, बल्कि अन्य स्रोतों से टोकन कटवाने की कोशिश कर रहा था। सोसायटी में टोकन की एक सीमा होती है और टोकन की कोई सामान्य परेशानी नहीं है। फिलहाल, मरीज को इलाज के लिए रायपुर भेजा जा रहा है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें... KHNADWA कृषि कॉलेज में रैगिंग से परेशान छात्र ने आत्महत्या का प्रयास किया, जो दर्द बयां न कर सका उसे सुसाइड नोट में उतार दिया
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari