Mahtari Vandana Yojana
महतारी वंदन योजना: e-KYC के लिए 30 जून आखिरी मौका, नहीं तो अटक जाएगी अगली किस्त
Harrison Masih | Updated:
महतारी वंदन योजना ई केवाईसी 2026
महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए 30 जून तक ई-केवाईसी (e-KYC) कराना अनिवार्य है। समय पर सत्यापन न होने पर लाभार्थियों की अगली मासिक किस्त अटक जाएगी।
समझें क्या है पूरा मामला
कितनी महिलाओं की e-KYC बाकी
लेकिन अभी भी 20 हजार 116 महिलाओं की e-KYC लंबित है।
कांकेर में लगभग 8 हजार और बसना क्षेत्र में 4,500 से अधिक महिलाओं का सत्यापन बाकी है। यदि 30 जून तक यह काम नहीं हुआ तो उनकी अगली किस्त रुक सकती है।
e-KYC क्यों जरूरी है
इसके जरिए लाभार्थी की पहचान, आधार और बैंक खाते का सत्यापन होता है। फर्जी लाभार्थियों को हटाने और DBT यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT - Direct Benefit Transfer) के जरिए राशि सीधे खाते में भेजने में यह जरूरी है।
किनके लिए आ रही है दिक्कत
तीसरी, वे महिलाएं जो रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन कर चुकी हैं। विभाग के अधिकारी टिकवेंद्र जाटवार ने बताया कि ऐसे सभी मामलों का अलग से डेटा तैयार किया जा रहा है। इसे शासन को भेजा जाएगा।
घर-घर जा रही है टीम
यह टीम उन महिलाओं के घर पहुंच रही है जो उम्र, बीमारी या दिव्यांगता के कारण खुद नहीं जा पातीं। लंबित महिलाओं की सूची तैयार कर कर्मचारियों को सौंपी गई है। कई इलाकों में विशेष शिविर भी लगाए जा रहे हैं।
e-KYC कैसे और कहां कराएं
ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए महिलाओं को अपना पहचान पत्र और उससे लिंक मोबाइल नंबर साथ ले जाना अनिवार्य होगा। यदि आपके परिवार में भी कोई इस योजना का लाभ ले रहा है, तो अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी कर लें।
योजना की संख्या कैसे घटी
e-KYC के दौरान ऐसी महिलाओं के नाम भी सामने आए हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है। विभाग ऐसे नाम सूची से हटा रहा है।
FAQ
- महतारी वंदन योजना e-KYC की आखिरी तारीख क्या है?
30 जून 2026 तक e-KYC पूरी करनी होगी। समय पर नहीं कराने पर अगली किस्त के 1000 रुपए अटक सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अनिवार्य है। - महतारी वंदन e-KYC कहां कराएं?
नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र, लोक सेवा केंद्र, चॉइस सेंटर या विभागीय कार्यालय में जाकर e-KYC कराई जा सकती है। आधार कार्ड और आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर जरूरी है। कई जगहों पर विशेष शिविर भी लग रहे हैं। - महतारी वंदन योजना क्या है?
महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत पात्र विवाहित महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में हर महीने 1,000 रुपये (वार्षिक 12,000 रुपये) प्रदान किए जाते हैं। इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके परिवार की वित्तीय मदद करना है।
ये खबरें भी पढ़ें...
महतारी वंदन योजना की सूची में बड़ी सफाई, सवा लाख के नाम आउट
महतारी वंदन योजना | 26वीं किस्त चाहिए तो करना होगा एक काम वरना नहीं मिलेगा पैसा ?
जुगाड़ से नहीं मिलेगा महतारी वंदन का पैसा, सरकार ने योजना के लिए किया 8200 करोड़ का ऐलान
MP में 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले: एक IPS समेत 25 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की बदली पोस्टिंग, जानें किसे कहां भेजा गया
By Sandeep Kumar
लाखों के बकाया टैक्स पर जोधपुर नगर निगम का एक्शन, पूर्व विधायक महेंद्र विश्नोई का बाइक शोरूम सील
By Jageshwar Prasad
महादेव सट्टा केस में बड़ा खुलासा: जज और अफसरों से मामला सेट कराने के नाम पर लिए 15 करोड़, दिल्ली का वकील गिरफ्तार
By Umeshwari Baghel
सीएम के गृह जिले में जिला प्रमुख चुनाव पर घमासान, डोटासरा बोले- चाहे गोलियां चल जाएं, जिला प्रमुख हमारा ही बनेगा
By Mukesh Sharma
रायपुर एयरपोर्ट पर कोहरे का असर: 7 फ्लाइटें लेट, मुंबई से आने वाले यात्रियों को करना पड़ा डेढ़ घंटे तक इंतजार
By Umeshwari Baghel
अरे, तेरी मति मारी गई, पाखंडी... भगवान कृष्ण पर दिए बयान को लेकर बाबा रामदेव का गुस्सा फूटा, धीरेंद्र शास्त्री पर साधा निशाना
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: 64 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और ACB कार्रवाई पर रोक की मांग
By Jageshwar Prasad