महतारी वंदन योजना को मिलेगा विस्तार: महिलाओं को फिर आवेदन का मौका
Harrison Masih | Jun 02, 2025, 18:01 IST
Mahtari Vandan Yojana Women get chance raipur chattisgarh the sootr
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई वाली सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए ‘महतारी वंदन योजना’ का पोर्टल फिर खोलने की घोषणा की है। नई बहुओं एवं अन्य महिलाओं को आवेदन का फिर से मौका मिलेगा।
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई वाली सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। ‘महतारी वंदन योजना’ की शुरुआत कर राज्य सरकार ने न केवल प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को पूरा किया, बल्कि प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का वादा भी निभाया। अब सरकार इस योजना का दायरा और व्यापक करने जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें... फर्जी जाति प्रमाण पत्र से हासिल की नौकरी, 17 साल बाद महिला टीचर बर्खास्त
इस योजना के तहत हर पात्र महिला को प्रतिमाह 1000 रुपए की सहायता सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। अभी तक लगभग 70 लाख महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही हैं।
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि राज्य सरकार जल्द ही ‘महतारी वंदन योजना’ के पोर्टल को पुनः शुरू करने जा रही है, जिससे वे महिलाएं जो पहले आवेदन नहीं कर सकीं थीं, अब इस योजना के लिए आवेदन कर सकेंगी।
“सरकार हर माह 70 लाख महिलाओं के खाते में राशि भेज रही है। अब जो महिलाएं छूट गई थीं, उन्हें भी लाभ देने की तैयारी है,” – लक्ष्मी राजवाड़े, महिला एवं बाल विकास मंत्री
ये खबर भी पढ़ें... 25 लाख के इनामी 16 नक्सलियों ने एकसाथ डाले हथियार
हाल ही में ‘सुशासन तिहार’ के तीसरे चरण के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम माथमौर पहुंचे। गांव के बीच महुआ के पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा: "जो महिलाएं, विशेषकर नई बहुएं, अभी योजना से वंचित हैं, उन्हें भी जल्द महतारी वंदन योजना का लाभ मिलेगा।"
मुख्यमंत्री ने ग्राम सरपंचों को भी निर्देश दिया कि वे पीएम आवास योजना के लिए पात्र परिवारों की सूची बनाकर जल्द प्रशासन को सौंपें।
महतारी वंदन योजना के ज़रिए सरकार का उद्देश्य सिर्फ आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि महिलाओं को समाज और परिवार में निर्णय लेने की भूमिका में लाना है। यह योजना महिला सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत आधार बनती जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें... न बाजे, न बारात.... 17 मिनट में संपन्न हुई तीन जोड़ों की शादी
70 लाख महिलाओं को हर माह ₹1000 की आर्थिक सहायता
जल्द खुलेगा पोर्टल, नई महिलाएं कर सकेंगी आवेदन
सीएम ने गांव में चौपाल लगाकर खुद की घोषणा
नई बहुओं को भी मिलेगा योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना एक क्रांतिकारी पहल बनती जा रही है। अब जब यह योजना फिर से आवेदन के लिए खुलने वाली है, तब लाखों नई महिलाएं भी इसका हिस्सा बन सकेंगी। इससे प्रदेश की महिलाओं को न केवल आर्थिक सहारा मिलेगा, बल्कि वे आत्मनिर्भरता की ओर एक नया कदम भी बढ़ाएंगी।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2024 के परिणाम में देरी से उम्मीदवारों में बढ़ता असंतोष
mahtari vandan yojana | cm sai | women | Raipur | chattisgarh | रायपुर | छत्तीसगढ़
ये खबर भी पढ़ें... फर्जी जाति प्रमाण पत्र से हासिल की नौकरी, 17 साल बाद महिला टीचर बर्खास्त
1000 रुपए प्रतिमाह की आर्थिक सहायता
जल्द खुलेगा आवेदन पोर्टल
“सरकार हर माह 70 लाख महिलाओं के खाते में राशि भेज रही है। अब जो महिलाएं छूट गई थीं, उन्हें भी लाभ देने की तैयारी है,” – लक्ष्मी राजवाड़े, महिला एवं बाल विकास मंत्री
ये खबर भी पढ़ें... 25 लाख के इनामी 16 नक्सलियों ने एकसाथ डाले हथियार
सीएम ने खुद की घोषणा
मुख्यमंत्री ने ग्राम सरपंचों को भी निर्देश दिया कि वे पीएम आवास योजना के लिए पात्र परिवारों की सूची बनाकर जल्द प्रशासन को सौंपें।
महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का संबल
ये खबर भी पढ़ें... न बाजे, न बारात.... 17 मिनट में संपन्न हुई तीन जोड़ों की शादी
मुख्य बिंदु:
जल्द खुलेगा पोर्टल, नई महिलाएं कर सकेंगी आवेदन
सीएम ने गांव में चौपाल लगाकर खुद की घोषणा
नई बहुओं को भी मिलेगा योजना का लाभ
महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2024 के परिणाम में देरी से उम्मीदवारों में बढ़ता असंतोष
mahtari vandan yojana | cm sai | women | Raipur | chattisgarh | रायपुर | छत्तीसगढ़
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग