TMC सांसद महुआ मोइत्रा का पलटवार, बोली - मुहावरे बेवकूफों के लिए नहीं होते...

Kanak Durga Jha | Sept 03, 2025, 11:30 IST
Share
Mahua Moitra hits back says Idioms are not for fools
Mahua Moitra hits back says Idioms are not for fools

अमित शाह पर बंगाली भाषा में आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवादों में घिरी महुआ मोइत्रा ने कहा कि उन्होंने जो भी कहा वो एक बंगाली मुहावरा था। जिसका ट्रांसलेट करके गलत अर्थ निकाला गया।

छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा पर FIR दर्ज की है। महुआ पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर बंगाली भाषा में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। FIR के बाद महुआ मोइत्रा ने छत्तीसगढ़ पुलिस को टैग करते हुए एक नया वीडियो जारी किया है।

महुआ मोइत्रा ने वीडियो की शुरुआत अमित शाह को सम्माननीय गृह मंत्री कहकर की। महुआ मोइत्रा नए वीडियो में कह रही है कि अंग्रेजी में जो लिखा जाता है या फिर कहा जाता है, हिंदी में उसका अर्थ वह नहीं होता है। वे बयान के लिए दर्ज की गई FIR के खिलाफ कोर्ट जाएगी।

महुआ मोइत्रा ने कहा कि उनके विरोधियों को हर बार शिकस्त मिली है। इस बार भी ऐसा ही होगा। साथ ही कहा कि मुहावरे बेवकूफों के लिए नहीं होते। मोइत्रा ने छत्तीसगढ़ पुलिस को टैग करके लिखा है कि आपने पिछली मुकदमा हाईकोर्ट से फटकार लगने के बाद तुरंत वापस ले लिया था। आप भाजपा के आकाओं की बात सुनना बंद करो।

अमित शाह पर बंगाली भाषा में आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवादों में घिरी महुआ मोइत्रा ने कहा कि उन्होंने जो भी कहा वो एक बंगाली मुहावरा था। जिसका ट्रांसलेट करके गलत अर्थ निकाला गया। महुआ के आरोपों पर रायपुर पुलिस ने कहा कि शिकायतकर्ता के दिए गए साक्ष्यों के आधार पर FIR दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है।

रायपुर पुलिस पर साधा निशाना

टीएमसी सांसद ने रायपुर पुलिस को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि पिछली बार भी इसी तरह का केस हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। मोइत्रा ने पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि भाजपा के आकाओं की सुनना बंद करें

वरना केवल बदनामी ही मिलेगी। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने रायपुर पुलिस को चेतावनी दी कि फर्जी मुकदमों से बचें, क्योंकि अदालतें इन्हें पहचान लेती हैं और बाद में “सर झुकाना पड़ता है।’’

'मुहावरे बेवकूफों के लिए नहीं होते'

महुआ ने वीडियो में कहा, “मुहावरे बेवकूफों के लिए नहीं होते।” उनका दावा है कि राजनीतिक विरोधी उन्हें लगातार टारगेट कर रहे हैं, लेकिन हर बार वे अदालत और जनता के सामने सच साबित करने में सफल रही हैं। महुआ ने याद दिलाया कि संसद से निष्कासन के बाद भी वे चुनाव जीतकर वापस आईं, इस बार भी वही होगा।

TMC सांसद महुआ मोइत्रा | टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा | टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा का केंद्र पर तंज | महुआ मोइत्रा की विवादित टिप्पणी | महुआ मोइत्रा के खिलाफ कार्रवाई | महुआ मोइत्रा मामला

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • महुआ मोइत्रा
  • महुआ मोइत्रा के खिलाफ कार्रवाई
  • महुआ मोइत्रा मामला
  • सांसद महुआ मोइत्रा
  • TMC सांसद महुआ मोइत्रा
  • टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा
  • टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा का केंद्र पर तंज
  • महुआ मोइत्रा की विवादित टिप्पणी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें

By Aman Vaishnav, CHAKRESH

देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल

By

उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल