मास्साब बनने के लिए जनरल नॉलेज नहीं सब्जेक्ट के सवालों के देने होंगे जवाब, शिक्षकों के लिए सरकार ने तय किया सिलेबस

Arun Tiwari | Jan 07, 2026, 16:48 IST
Share
changes-cg-teacher-recruitment-exam
changes-cg-teacher-recruitment-exam

छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती परीक्षा में बड़ा बदलाव किया गया है। यह बदलाव इसलिए किया गया है ताकि स्कूलों को विषय के विशेषज्ञ टीचर मिल सकें।छत्तीसगढ़ के स्कूलों में हिंदी से लेकर फिजिक्स,कैमिस्ट्री और मैथ्स तक के शिक्षकों की कमी है।

Raipur. छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती परीक्षा में बड़ा बदलाव किया गया है। यह बदलाव इसलिए किया गया है ताकि स्कूलों को विषय के विशेषज्ञ टीचर मिल सकें। हाल ही में द सूत्र ने एक खबर दिखाई थी जिसमें बताया गया था कि छत्तीसगढ़ के स्कूलों में हिंदी से लेकर फिजिक्स,कैमिस्ट्री और मैथ्स तक के शिक्षकों की कमी है। दूसरे सब्जेक्ट के शिक्षकों से अन्य विषय भी पढ़वाए जा रहे हैं।

अब जो शिक्षकों की भर्ती होने जा रही है उसमें अभ्यर्थियों से सामान्य ज्ञान के कम और विषयवार सवाल ज्यादा पूछे जाएंगे। सरकार ने बाकायदा सिलेबस तैयार किया है जो 100 नंबरों का है। इसी आधार पर टीचर्स का चयन होगा। सीएम ने पांच हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया था लेकिन इनमें से 292 पदों की कटौती कर दी गई है। अब 4708 पदों पर ही भर्ती की जाएगी।

शिक्षक भर्ती परीक्षा में बड़ा बदलाव :

राज्य में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में इस बार बड़ा बदलाव किया गया है। पहली बार शिक्षक और सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा तय सिलेबस के आधार पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे और विषयवार अंकों को अलग अलग बांटा गया है। रज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद यानी एससीईआरटी ने यह सिलेबस तैयार किया है।

सिलेबस और सब्जेक्ट के हिसाब से नंबर देने की पूरी जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग ने छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल यानी व्यापम को भेज दी है। व्यापम ही शिक्षक भर्ती परीक्षा कराएगा। शिक्षा विभाग ने नए भर्ती नियमों के तहत व्यापम को पत्र भेजा है। भर्ती प्रक्रिया को लेकर किसी तरह का विवाद न हो, इसके लिए नियमों की कानूनी जांच कराई गई है। जानकारी के अनुसार परीक्षा में सामान्य ज्ञान के प्रश्नों की संख्या कम रखी गई है, जबकि संबंधित विषयों से अधिक प्रश्न पूछे जाएंगे।

ये खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ में 4708 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, फिर भी खाली रह जाएंगे 25 हजार पद, हिंदी अभ्यर्थियों में नाराजगी

Chhattisgarh में शिक्षक भर्ती पर क्या है अपडेट ? क्या फंसने वाली है भर्ती ?

इस तरह समझिए नंबरों का विभाजन :

- सहायक शिक्षक के लिए 100 नंबर में बाल विकास और शिक्षा शास्त्र पर 20 नंबर,गणित 20, सामान्य हिंदी व अंग्रेजी के 17-17 अंक होंगे। जबकि सामान्य ज्ञान के सिर्फ 6 नंबर होंगे। पर्यावरण अध्ययन के लिए 13 नंबर और कंप्यूटर नॉलेज के 7 नंबर रखे गए हैं।

- गणित के शिक्षक के लिए होने वाली परीक्षा में गणित के इतिहास,अंक गणित,बीज गणित,त्रिकोणमिति,ज्यामिति,क्षेत्रमिति व सांख्यिकी के 10-10 नंबर के सवाल होंगे। इसके अलावा सामान्य हिंदी,सामान्य अंग्रेजी, कंप्यूटर शिक्षा व सामान्य ज्ञान के लिए 5-5 नंबर रखे गए हैं। गणित के शिक्षकों से बाल विकास और शिक्षा शास्त्र पर भी वाल किए जाएंगे।

- सहायक शिक्षक,प्रयोगशाला के लिए फिजिक्स,कैमिस्ट्री,बायोलॉजी के लिए 25-25 नंबर होंगे। 10 नंबर के सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे जाएंगे। वहीं सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी और कंप्यूटर नॉलेज के 5-5 नंबर दिए जाएंगे। बाकी नंबर लैब से संबंधित सवालों के होंगे।

292 पदों में कटौती :

प्रदेश में शिक्षकों के 33 हजार पद खाली पड़े हुए हैं। जबकि जरुरत 50 हजार शिक्षकों की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घोषणा की थी कि पांच हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। लेकिन उनमें से भी कटौती हेा गई है। इस साल कुल 4708 शिक्षकों और सहायक शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। व्यवसायिक कंप्यूटर और योग शिक्षक के 292 पद घटा दिए गए हैं।

फरवरी में शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसके बाद शिक्षकों की भर्ती की परीक्षा होगी। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव कहते हैं कि शिक्षक भर्ती की तैयारियां चल रही हैं। वित्त विभाग से भी अनुमति मिल चुकी है। व्यापम ये परीक्षा कराएगा। सरकार चरणबद्ध तरीके से भर्ती कर शिक्षकों की कमी पूरी करेगी।

ये खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती पर क्या है अपडेट ? क्या फंसने वाली है भर्ती ?

CG Shikshak Bharti | आखिर कब भर्ती होंगे 33 हजार शिक्षक ? क्या हुआ बृजमोहन का वादा ?

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षक भर्ती परीक्षा
  • Raipur
  • छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा