शाह और मांडविया की बैठक में होंगे सत्ता और संगठन के बड़े फैसले, DGP और CS को लेकर भी हो सकती है चर्चा

BP Shrivastava | Jan 20, 2024, 12:27 IST
Share
शाह और मांडविया की बैठक में होंगे सत्ता और संगठन के बड़े फैसले, DGP और CS को लेकर भी हो सकती है चर्चा
शाह और मांडविया की बैठक में होंगे सत्ता और संगठन के बड़े फैसले, DGP और CS को लेकर भी हो सकती है चर्चा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की बैठक में छत्तीसगढ़ के सत्ता और संगठन को लेकर बड़े फैसले हो सकते हैं।

RAIPUR. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की बैठक में छत्तीसगढ़ के सत्ता और संगठन को लेकर बड़े फैसले हो सकते हैं। अमित शाह 21 जनवरी को तो डॉ. मांडविया एक दिन पहले यानी आज 20 जनवरी को रायपुर आ रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री मांडविया आज लेंगे बैठक

डॉ. मांडविया आज ( शनिवार ) पार्टी नेताओं के साथ-साथ बैठक करेंगे। उनके फीडबैक के आधार पर अमित शाह नेताओं से चर्चा कर सत्ता और संगठन के बड़े निर्णय हो सकते हैं। वैसे दोनों केंद्रीय मंत्री प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार को 100 दिन में बेहतर बनाना हैरिपोर्ट कार्ड

छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार को 50 दिन हो चुके हैं।100 दिन में सरकार को अपना रिपोर्ट कार्ड बेहतर बनाना है। इसलिए ये बैठक होने वाली है। इसमें प्रशासनिक नियुक्ति को लेकर सत्ता और संगठन में हो रहे गतिरोध की बात पर भी चर्चा हो सकती है। इसके पहले भारी भरकम आईएएस के तबादले हो सकते हैं। जिसकी संगठन के लोगों ने केंद्रीय संगठन तक शिकायत की थी। बैठक में प्रदेश के नए डीजीपी ( पुलिस महानिदेशक ) और सीएस ( मुख्य सचिव ) को लेकर भी चर्चा हो सकती है। वैसे बैठक का मुख्य मुद्दा लोकसभा की सभी सीटों पर जीत हासिल करने के लिए बनाई जा रही रणनीति का रहेगा।

इसी के चलते अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी। इसमें संविदा कर्मचारियों के नियमितिकरण का भी बिंदु रहेगा। सरकार ने केवल आईएएस अफसरों के विभागों में फेरबदल किया है, किंतु अब तक पुलिस विभाग में फेरबदल नहीं कर पाई है, यहां तक डीजीपी पर भी निर्णय नहीं ले पाई। इसी तरह कई नीतिगत निर्णय रेत घाटों का आवंटन, नई आबकारी व उद्योग नीति जैसे विषय भी लंबित हैं।

केंद्रीय मंत्री मांडविया का कार्यक्रम

डॉ. मांडविया दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक विभिन्न विषयों पर चर्चा करने के बाद डॉ. मांडविया दोपहर 2.30 बजे प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे। फिर शाम 4.30 बजे राजकोट ( गुजरात ) के लिए रवाना होंगे। दूसरे दिन 21 जनवरी को केंद्रीय गृहमंत्री शाह भी दोपहर 2 बजे छत्तीसगढ़ आएंगे और कार्यालय जाकर मेल-मुलाकात कर प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होंगे, फिर दिल्ली लौटेंगे।

प्रदेश महामंत्री पद को लेकर भी पेंच

प्रदेश महामंत्री पद को लेकर अब तक कोई पत्र जारी नहीं हुआ है, चूंकि पार्टी में परंपरा है कि एक व्यक्ति एक पद हो, लेकिन वर्तमान में कैबिनेट मंत्री के साथ-साथ संगठन के महत्वपूर्ण पद पर तीनों की दखल बनी हुई है, यही वजह है कि संगठन के नेता जल्द प्रदेश महामंत्री के पद पर नियुक्ति करने के मूड में हैं।

उधर, सरकार 100 दिनों की कार्ययोजना पर काम कर रही है। सरकार को लोकसभा चुनाव से पहले 3100 रुपए में धान खरीदी की शेष राशि का भुगतान किसानों को करना है।

Tags:
  • Raipur News
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • रायपुर समाचार
  • Amit Shah on CG tour on January 21
  • Union Minister Mandaviya will come today
  • Shah will take meeting
  • अमित शाह 21 जनवरी को सीजी दौरे पर
  • केंद्रीय मंत्री मांडविया आज आएंगे
  • शाह लेंगे बैठक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा