मनेंद्रगढ़ के AAP नेताओं पर अवैध वसूली का आरोप, पार्टी से निष्कासित पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता कर खोली पोल

The Sootr CG | Sept 23, 2023, 24:00 IST
Share
मनेंद्रगढ़ के AAP नेताओं पर अवैध वसूली का आरोप, पार्टी से निष्कासित पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता कर खोली पोल
मनेंद्रगढ़ के AAP नेताओं पर अवैध वसूली का आरोप, पार्टी से निष्कासित पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता कर खोली पोल

मनेंद्रगढ़ में AAP जिलाध्यक्ष समते दो नेताओं पर अवैध वसूली करने का आरोप लगे हैं, ये आरोप उनकी पार्टी से निकाले गए नेताओं ने लगाए हैं।

MANEDRAGARH. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की तैयारियां जोरों पर है, आम आदमी पार्टी ने 10 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है, लेकिन ईमानदार पार्टी होने का दावा करने आम आदमी पार्टी के नेता चुनाव से पहले गंभीर आरोपों में घिरते नजर आ रहा हैं। मनेंद्रगढ़ में AAP जिला अध्यक्ष समेत दो नेताओं पर अवैध वसूली करने का आरोप लगा हैं, ये आरोप उनकी पार्टी से निकाले गए नेताओं ने लगाए हैं।

जिला अध्यक्ष, सचिव और महिला पदाधिकारी पर लगाए आरोप

आम आदमी पार्टी से निष्कासित किए गए 4 पदाधिकारियों ने आप नेताओं पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। निष्कासित पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता करते हुए जिला अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा, जिला सचिव विकास पांडे के अलावा महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष सुखमंती सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा गया कि इन लोगों द्वारा रेत माफिया और खनिज विभाग से 50 हजार से 1 लाख तक की अवैध वसूली की जाती है, जिसको पार्टी के लिए नहीं बल्कि अपने लिए खर्च किया जाता रहा है।

प्रदेश कार्यालय को नहीं दी गई निष्कासित करने की जानकारी

निष्कासित पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी के कार्यक्रम में इन पदाधिकारियों का कोई योगदान नहीं रहता, पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा अपनी जेब से खर्च कर कार्यक्रम करते हैं। जिला सचिव विकास पांडे ने हम लोगों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने का पत्र भी दिया है, जबकि प्रदेश से कोई भी इस तरह की जानकारी नहीं दी गई। हम लोगों ने अपना पक्ष पार्टी के प्रदेश कार्यालय को भी भेजा है। मगर आज तक प्रदेश कार्यालय से कोई भी लिखित जानकारी नहीं आई है।

ये खबर भी पढ़ें..

अरुण साव बोले- UP की तरह छत्तीसगढ़ में भी चलेगा बुलडोजर, परिवर्तन यात्रा से डरकर कांग्रेस ने किया भरोसा यात्रा का ऐलान

भ्रष्टाचारी नेताओं को पार्टी से हटाने की मांग

उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए मिलने वाली सहयोग राशि को लेकर जब हम लोग इनके खिलाफ बोलना शुरू किए तो हम लोगों को निष्कासित कर दिया गया। प्रेसवार्ता में पार्टी में भ्रष्टाचार करने वाले नेताओं को पार्टी से भार मुक्त करने की मांग की गई, जिससे पार्टी की क्षवि बनी रहे। आने वाले चुनाव के पहले पार्टी ऐसे लोगों को बाहर का रास्ता दिखाए तभी वह पार्टी के लिए काम करेंगे। नहीं तो वह अपनी ओर से निर्दलीय प्रत्याशी उतारेंगे।

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Chhattisgarh Assembly Elections
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
  • Chhattisgarh Aam Aadmi Party
  • AAP leaders accused of corruption
  • expelled officials made allegations
  • छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी
  • आप नेताओं पर भ्रष्टाचार का आरोप
  • निष्कासित पदाधिकारियों ने लगाए आरोप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा