अंतागढ़ विधायक अनूप नाग के समर्थन में 6 नेता और 300 कार्यकर्ताओं ने छोड़ी कांग्रेस

Rahul Garhwal | Oct 25, 2023, 24:00 IST
Share
अंतागढ़ विधायक अनूप नाग के समर्थन में 6 नेता और 300 कार्यकर्ताओं ने छोड़ी कांग्रेस
अंतागढ़ विधायक अनूप नाग के समर्थन में 6 नेता और 300 कार्यकर्ताओं ने छोड़ी कांग्रेस

छत्तीसगढ़ में अंतागढ़ विधायक अनूप नाग के समर्थन में 6 नेता और 300 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़ दी।

गंगेश द्विवेदी, RAIPUR. छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव से कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी के 300 कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। ये इस्‍तीफा अंतागढ़ विधायक और निर्दलीय प्रत्‍याशी अनूप नाग के समर्थन में देना बताया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में आने वाले कुछ दिनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव को देखते हुए बीजेपी और कांग्रेस दोनों जी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद से ही दोनों पार्टियों में इस्तीफे का दौर जारी है। दोनों पार्टियों के कई दिग्गज नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

कांग्रेस संगठन पर मनमानी का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, पखांजूर ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस अध्यक्ष, 6 जनपद सदस्यों समेत 300 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद सभी लोगों ने कांग्रेस संगठन पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। वहीं उन्होंने कहा कि इस्तीफा देने के बाद सभी लोग विधायक अनूप नाग का समर्थन करेंगे।

पहले 29 लोगों ने दिया था इस्‍तीफा

खबर है कि अनूप नाग ने नाम वापस नहीं लेते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का ही मन बना लिया है और 24 अक्टूबर से चुनाव प्रचार में भी जुट गए हैं। खास बात ये है कि अनूप नाग के साथ उनके विधायक प्रतिनिधि और पार्टी के 29 पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस को अपना त्याग पत्र दे दिया था।

मामला त्रिकोणीय, मुकाबला कड़ा

बस्तर संभाग के 12 विधानसभा सीटों में अंतागढ़ भी हाई प्रोफाइल सीटों में से एक है। इस सीट से इस बार कुल 13 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। बीजेपी से पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी, कांग्रेस से रूप सिंह पोटाई, आम आदमी पार्टी से संतराम सलाम और विधायक अनूप नाग इस बार निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इन प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला है। अनूप नाग 5 साल विधायक रह चुके हैं, ऐसे में बीजेपी, कांग्रेस के प्रत्याशी और निर्दलीय प्रत्याशी अनूप नाग के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी के बड़े नेताओं ने अनूप नाग से कई बार संपर्क साधने की कोशिश की और मान-मनौव्वल का भी दौर चला, लेकिन अनुप नाग ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया और 24 अक्टूबर से चुनावी प्रचार में भी जुट गए हैं।

Tags:
  • Chhattisgarh Assembly Elections
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
  • Antagarh MLA Anoop Nag
  • Anoop Nag ticket canceled
  • leaders and workers resign from Congress
  • अंतागढ़ विधायक अनूप नाग
  • अनूप नाग का टिकट कटा
  • नेता और कार्यकर्ताओं का कांग्रेस से इस्तीफा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा