छत्तीसगढ़-आंध्र बॉर्डर पर बड़ा सड़क हादसा: घाटी में बस पलटने से 9 यात्रियों की मौत, 22 घायल
Harrison Masih | Dec 12, 2025, 13:31 IST
maredumilli-bus-accident-9-dead-22-injured-chhattisgarh-ap-border the sootr
छत्तीसगढ़–आंध्र प्रदेश सीमा पर मारेडमिल्ली घाटी में एक यात्री बस के खाई में गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई और 22 घायल हैं। बस में कुल 40 यात्री सवार थे। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
Maredmilli/Bhadrachalam: छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश राज्य की सीमा पर ASR जिले के मारेडमिल्ली घाटी पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अरकू से रायलासीमा चिंतूर जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी घाटी में पलट गई।
इस दर्दनाक हादसे में 9 यात्रियों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि 22 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें... खरगोन में अनियंत्रित होकर पलटी बस, 4 की मौत, कई घायल
दुर्घटना शुक्रवार (12 दिसंबर 2025) की सुबह करीब 4:30 बजे चिंतूर-मारेडमिल्ली घाट सड़क पर एक दुर्गा मंदिर के पास हुई। यह क्षेत्र मारेडमिल्ली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। बस में करीब 40 यात्री सवार थे और यह अरकू घाटी से रायलासीमा चित्तूर की ओर जा रही थी।
जानकारी के अनुसार, बस में सवार यात्री चित्तूर जिले के थे और भद्राचलम मंदिर की तीर्थयात्रा के लिए जा रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घाट के घुमावदार मोड़ पर चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते बस सड़क से फिसलकर नीचे खाई में जा गिरी।
पुलिस अधीक्षक (SP) अमित बरदार ने बताया कि हादसा संभवतः घने कोहरे और कम दृश्यता (poor visibility) के कारण हुआ, जिससे ड्राइवर मोड़ का अंदाजा नहीं लगा पाया।
ये खबर भी पढ़ें... बनासकांठा बस एक्सीडेंट : ड्राइवर का रील बनाने पर था ध्यान, डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, तीन की मौत
हादसा इतना भीषण था कि बस घाटी से गिरकर नीचे घनी झाड़ियों में फंस गई। दुर्घटनास्थल के वीडियो और तस्वीरों में दिखाया गया है कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कई यात्री बस से नीचे सड़क पर और खाई में गिर गए थे।
सड़क पर मृतकों के शव और यात्रियों का सामान बिखरा पड़ा था, जिससे दुर्घटना की भयावहता का पता चलता है।
ये खबर भी पढ़ें... रीवा हादसा, ऑटो पर पलटा सीमेंट से भरा ट्रक, गंसा स्नान कर लौट रहे 7 तीर्थयात्रियों की मौत
हादसे के तुरंत बाद उस मार्ग से गुजर रहे अन्य यात्रियों और स्थानीय लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया। उन्होंने तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी और घायलों को बस से बाहर निकालना शुरू किया। अल्लूरी सीताराम राजू (ASR) जिला कलेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची और बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। दुर्गम घाटी और अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
ये खबर भी पढ़ें... गुजरात बस हादसा, मध्यप्रदेश के 5 तीर्थयात्रियों की मौत, 17 गंभीर
एसपी अमित बरदार ने 9 लोगों की ऑन स्पॉट डेथ की पुष्टि की है, जबकि 22 अन्य घायल हुए हैं। 9 लोगों की डेड बॉडी बाहर निकाली गई है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर है।
सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए भद्राचलम और चिंतूर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए बड़े चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
प्रधानमंत्री और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और पीड़ितों के परिजनों को हर संभव सहायता देने का निर्देश दिया है।
इस दर्दनाक हादसे में 9 यात्रियों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि 22 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें... खरगोन में अनियंत्रित होकर पलटी बस, 4 की मौत, कई घायल
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, बस में सवार यात्री चित्तूर जिले के थे और भद्राचलम मंदिर की तीर्थयात्रा के लिए जा रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घाट के घुमावदार मोड़ पर चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते बस सड़क से फिसलकर नीचे खाई में जा गिरी।
पुलिस अधीक्षक (SP) अमित बरदार ने बताया कि हादसा संभवतः घने कोहरे और कम दृश्यता (poor visibility) के कारण हुआ, जिससे ड्राइवर मोड़ का अंदाजा नहीं लगा पाया।
ये खबर भी पढ़ें... बनासकांठा बस एक्सीडेंट : ड्राइवर का रील बनाने पर था ध्यान, डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, तीन की मौत
road accident on the Chhattisgarh-Andhra border
भयानक मंजर और बचाव कार्य
सड़क पर मृतकों के शव और यात्रियों का सामान बिखरा पड़ा था, जिससे दुर्घटना की भयावहता का पता चलता है।
ये खबर भी पढ़ें... रीवा हादसा, ऑटो पर पलटा सीमेंट से भरा ट्रक, गंसा स्नान कर लौट रहे 7 तीर्थयात्रियों की मौत
Chhattisgarh-Andhra border accident
हादसे के तुरंत बाद उस मार्ग से गुजर रहे अन्य यात्रियों और स्थानीय लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया। उन्होंने तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी और घायलों को बस से बाहर निकालना शुरू किया। अल्लूरी सीताराम राजू (ASR) जिला कलेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची और बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। दुर्गम घाटी और अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
ये खबर भी पढ़ें... गुजरात बस हादसा, मध्यप्रदेश के 5 तीर्थयात्रियों की मौत, 17 गंभीर
इलाज और आगे की कार्रवाई
सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए भद्राचलम और चिंतूर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए बड़े चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
प्रधानमंत्री और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और पीड़ितों के परिजनों को हर संभव सहायता देने का निर्देश दिया है।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA