गुजरात बस हादसा, मध्यप्रदेश के 5 तीर्थयात्रियों की मौत, 17 गंभीर

thesootr Desk | Published:
Share
thesootr
thesootr

गुजरात के डांग जिले में शिवपुरी के 48 तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 17 गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

मध्यप्रदेश के शिवपुरी से धार्मिक यात्रा पर निकले 48 श्रद्धालुओं की बस रविवार सुबह गुजरात के डांग जिले में खाई में गिर गई। यह दुर्घटना सापुतारा हिल स्टेशन के पास सुबह करीब 4 बजे हुई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 35 यात्री घायल हो गए। इनमें से 17 की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।


गुजरात के द्वारका जा रही थी बस

बस महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर (Trimbakeshwar) से तीर्थयात्रा पर गुजरात के द्वारका (Dwarka) जा रही थी। सापुतारा (Saputara) घाट से करीब ढाई किलोमीटर दूर बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। डांग (Dang) कलेक्टर महेश पटेल ने जानकारी दी कि यात्रियों के अनुसार ब्रेक फेल (Brake Fail) होने के कारण ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हादसे में बस चालक रतन लाल जाटव (Ratan Lal Jatav), भोलाराम कुशवाह (Bholaram Kushwaha), गुड्डी यादव (Guddi Yadav), कमलेश यादव (Kamlesh Yadav) और बृजेंद्र यादव (Brijendra Yadav) की मौत हो गई। ये सभी विदिशा और शिवपुरी जिले के रहने वाले थे।

श्रद्धालुओं का यात्रा कार्यक्रम

23 दिसंबर को शिवपुरी, गुना (Guna) और अशोकनगर (Ashoknagar) जिलों से श्रद्धालु धार्मिक यात्रा पर निकले थे। ये चार बसों में यात्रा कर रहे थे, जिसमें से एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। श्रद्धालु उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), महाराष्ट्र और गुजरात के तीर्थ स्थलों की यात्रा पर थे।

घायलों की स्थिति

35 घायल यात्रियों में से 16 की हालत नाजुक है। उन्हें डांग के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि एक यात्री को सूरत (Surat) रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर सभी घायलों को तुरंत बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया का बयान

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से पीड़ितों को हर संभव सहायता देने का निर्देश दिया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Madhya Pradesh
  • बस हादसा
  • मध्य प्रदेश
  • Gujarat News
  • शिवपुरी
  • गुजरात
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • द्वारका
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर