छत्तीसगढ़ में सोने-चांदी की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सब कुछ जलकर स्वाहा

Kanak Durga Jha | Sept 18, 2024, 13:22 IST
Share
Massive fire breaks out gold-silver factory in Chhattisgarh
Massive fire breaks out gold-silver factory in Chhattisgarh

Massive Fire Breaks Out In Gold-Silver Factory : दुर्ग जिले में सोना - चांदी के आभूषण बनाने वाले फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस घटना में फैक्ट्री जलकर खाक हो गया।

Massive Fire Breaks Out In Gold-Silver Factory : छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। दुर्ग जिले में सोना - चांदी के आभूषण बनाने वाले फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस घटना में फैक्ट्री जलकर खाक हो गया। आग लगने से वहां काम करने वाले तीन लोग अंदर ही फंस गए। जब इस घटना की सूचना मिली तो दुर्ग कोतवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम फ़ौरन घटनास्थल पहुंची। इसके बाद कई घंटों तक भारी मसक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया।

स्वाहा हो गया सोना-चांदी का फैक्ट्री

मिली जानकारी के मुताबिक, रात 10.30 बजे के करीब उन्हें सूचना मिली थी कि सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गवली पारा स्थित सोने चांदी की फैकट्री में भीषण आग लग गई है। जिस फैक्ट्री में आग लगी वो किसी का चार मंजिला घर था। इसे महाराष्ट्र के रहने वाले चंदर किंगर उर्फ चंदर घोरपड़े ने किराये से लिया था। चंदर दूसरे मंजिल में सोने चांदी के आभूषण बनाने की फैक्ट्री बनाकर रखा था। वहीं ऊपर के दो मंजिल में लोग कारीगर का काम करते थे। इसके साथ ही आराम करते थे। आग पहले माले में शार्ट सर्किट की वजह से लगी थी।

कई घंटों बाद बुझी आग

इसके बाद धीरे धीरे बढ़कर दूसरी मंजिल में पहुंच गई थी। अग्निशमन विभाग के जवानों ने फायर ब्रिग्रेड से पानी और फोम की बौछार मारकर कई घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका पता नहीं चल पाया है। फैक्ट्री संचालक ने अभी तक मामले की शिकायत दर्ज नहीं कराई है और ना ही ये बताया है कि उसका कितना नुकसान हुआ है। इस हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया है।

बिल्डिंग में धुंआ ही धुंआ

आग पर काबू पाने के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने छत पर लगे शेड को तोड़ दिया। इसके बाद वहां से बिल्डिंग के अंदर घुस गए। अंदर घुसते ही जवानों ने दूसरी मंजिल पर फंसे दो पुरुष और एक महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। अगर उन्हें निकालने और आग बुझाने में थोड़ी भी देर होती तो जनहानि हो सकती थी।

आग लगने से पूरी बिल्डिंग में धुंआ ही धुंआ भर गया था। बता दें कि जिस फैक्ट्री में आग लगी है वो चार मंजिल किसी का घर है। बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में ईवी स्कूटर को चार्जिंग पर लगाया गया था। अचानक उसमें शार्ट सर्किट हुआ और स्कूटर में आग लग गई। यहां से आग धीरे धीरे पूरी बिल्डिंग में पहुंच गई।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • chhattisgarh news in hindi
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • सोने-चांदी की फैक्ट्री में लगी भीषण आग
  • छत्तीसगढ़ में सोने-चांदी की फैक्ट्री में लगी भीषण आग
  • Massive Fire Breaks Out In Gold-Silver Factory
  • gold-silver factory in Chhattisgarh
  • Massive fire breaks out gold-silver factory
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा