रायपुर निगम का आज बजट पेश करेंगी मेयर मीनल, बड़े प्रोजेक्ट होंगे शुरू

Kanak Durga Jha | Mar 28, 2025, 09:15 IST
Share
Mayor Meenal present  Raipur Corporation budget today big projects started the sootr
Mayor Meenal present Raipur Corporation budget today big projects started the sootr

Raipur Corporation Budget 2025-26 : रायपुर निवासियों को आज बड़ी सौगात मिलने वाली है। दरअसल, आज (शुक्रवार) साल 2025-26 का पहला बजट पेश किया जाएगा।

Raipur Corporation Budget 2025-26 : रायपुर निवासियों को आज बड़ी सौगात मिलने वाली है। दरअसल, आज (शुक्रवार) साल 2025-26 का पहला बजट पेश किया जाएगा। रायपुर की महापौर मीनल चौबे अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगी। सूत्रों के मुताबिक रायपुरा-महादेवघाट के बीच गौरव पथ, मल्टीलेवल-पार्किंग, 2 कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स की घोषणा हो सकती है।

यह खबर भी पढ़ें....डीएसपी के खिलाफ रेप केस दर्ज , कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार

15 साल पुराने कारपेट और चेयर को बदला गया

नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर ने सामान्य सभा में बताया कि, आज सामान्य सभा 11 बजे शुरू होगी। पहले प्रश्नकाल, बजट और नगर निगम बॉन्ड पर चर्चा होगी। इस बार सामान्य सभाकक्ष में बैठक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सदन के 15 साल पुराने कारपेट और चेयर को बदला गया है।

यह खबर भी पढ़ें....पीएम नरेंद्र मोदी के संरक्षण में आज भी चल रहा है महादेव सट्टा

कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू होंगे

मीनल चौबे ने बताया कि रायपुर में इस साल कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू होंगे। निगम के बजट में इसकी घोषणा की जाएगी। बजट में जिन घोषणाओं को शामिल किया गया है, उसके अनुसार ट्रैफिक सिस्टम को दुरुस्त करने 25-25 करोड़ रुपए खर्च कर 2 मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें....महादेव सट्टा एप केस में उलझे बघेल कथावाचक प्रदीप मिश्रा को लेकर क्या बोल गए

रायपुरा में गौरव पथ, शंकर नगर में कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स

मीनल ने बताया कि, रायपुर में अभी घड़ी चौक से शंकर नगर चौक के बीच एक ही गौरव पथ है। निगम की योजना अब शहर में कुछ अन्य जगहों पर गौरव पथ बनाने की है। रायपुरा से महादेव घाट के बीच की सड़क को गौरव पथ बनाने का प्लान है।

यह खबर भी पढ़ें....CG Breaking : डिप्टी कलेक्टर, अपर कलेक्टर सहित 11 अफसरों के ट्रांसफर

FAQ

  1. रायपुर निगम का 2025-26 का बजट कौन पेश करेगा?
    रायपुर निगम का 2025-26 का पहला बजट रायपुर की महापौर मीनल चौबे अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगी।
  2. रायपुर में किस योजना के तहत मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जाएगी?
    रायपुर में ट्रैफिक सिस्टम को सुधारने के लिए 25-25 करोड़ रुपये खर्च कर 2 मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जाएंगी।
  3. रायपुर में गौरव पथ की नई योजना कहां बनाई जाएगी?
    रायपुर में रायपुरा से महादेव घाट के बीच गौरव पथ बनाने की योजना है।

cg raipur news | Raipur News | रायपुर मेयर मीनल चौबे | Raipur Mayor Meenal Choubey | CG News | cg news hindi | cg news today | cg news update

Tags:
  • Raipur News
  • CG News
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg raipur news
  • रायपुर मेयर मीनल चौबे
  • Raipur Mayor Meenal Choubey
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज