सरकारी हॉस्टल में नाबालिग छात्रा गर्भवती, वार्डन ने घर भेजकर परिजनों से कराया गर्भपात
Amresh Kushwaha | Jul 14, 2024, 08:54 IST
हॉस्टल में 16 साल की छात्रा गर्भवती
कांकेर जिले में एक नाबालिग छात्रा के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। छात्रा आवासीय विद्यालय में रहती थी। छात्रा के परिजनों ने वॉर्डन के कहने पर दूसरे जिले में उसका गर्भपात कराया था...
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नाबालिग छात्रा के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। हॉस्टल में रहने वाली एक नाबालिग छात्रा के गर्भवती होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।
हालांकि पहले को हॉस्टल की संचालिका ने पूरे मामले को छिपाने की कोशिश की। ऐसा करते हुए वॉर्डन ने गर्भवती छात्रा को उसके घर भेज दिया। इसके बाद छात्रा का गर्भपात करवा दिया।
इस मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं और हॉस्टल संचालिका को निलंबित कर दिया गया है। इस पूरे घटना का आरोपी कौन है इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।
ये खबर भी पढ़िए...रायपुर में महिला डॉक्टर के पिटबुल डॉग्स का जानलेवा हमला, एक ने हाथ खाया दूसरे ने पैर
आपको बता दें कि यह मामला कांकेर जिले के पखांजूर का है। छात्रा यहां एक गांव के आवासीय विद्यालय में रहकर पढ़ाई करती थी। छात्रा कि उम्र 16 साल बताई जा रही है। वहीं छात्रा के गर्भवती होने का मामला सामने आया तो हॉस्टल की संचालक ने उसे घर भेज दिया। इसके बाद परिजनों ने छात्रा का गर्भपात करवा दिया। छात्रा कब गर्भवती हुई इसकी जानकारी छात्रा भी नहीं दे पाई है।
कांकेर जिले के एक गांव में पिछले दो साल से कन्या आवासीय विद्यालय का संचालन हो रहा है। छात्रावास के भवन का अब तक निर्माण नहीं हो पाया है। इसके चलते गांव में ही पहले से संचालित हायर सेकेंडरी स्कूल में ही बालिकाओं को पढ़ाया जा रहा है। उसी परिसर में माध्यमिक शाला भवन को बालिकाओं के छात्रावास में बदल दिया गया है।
ये खबर भी पढ़िए...Anant Radhika Wedding : आशीर्वाद देने पहुंचे पीएम मोदी, 2 घंटे 40 मिनट रहे, डिनर किया; वर-वधु को गिफ्ट दिया
कांकेर कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर ने छात्रावास अधीक्षिका विनीता कुजूर को निलंबित कर पखांजूर SDM अंजोर सिंह पैकरा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय जांच दल गठित किया है। जांच दल दो दिन में पूरे मामले को लेकर मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
छात्रा के गर्भवती होने की सही डेट नहीं पता चली है। बताया जा रहा है कि गर्भवती होने के बाद छात्रा कई महीनों तक हॉस्टल में ही रही। इस दौरान अप्रैल महीने में जब छात्रा का पेट बढ़ने लगा तो वॉर्डन को इसकी जानकारी हुई। जिसके बाद वार्डन ने तुरंत छात्रा के परिजनों को बुलाया और घर भेज दिया। वार्डन के कहने पर परिजनों ने जिले से बाहर जाकर गर्भपात करवा दिया।
ये खबर भी पढ़िए...डोनाल्ड ट्रंप पर चुनावी रैली में फायरिंग, बाल- बाल बचे
ग्रामीण गर्भपात को लेकर चर्चा करने लगे। 12 जुलाई को जब इस पूरे मामले की शिकायक स्थानीय लोगों ने विधायक विक्रम उसेंडी से की तो मामला सामने आया। विधायक ने इस पूरे मामले में विभाग के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। जांच के दौरान हॉस्टल में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं मिले हैं।
हालांकि पहले को हॉस्टल की संचालिका ने पूरे मामले को छिपाने की कोशिश की। ऐसा करते हुए वॉर्डन ने गर्भवती छात्रा को उसके घर भेज दिया। इसके बाद छात्रा का गर्भपात करवा दिया।
इस मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं और हॉस्टल संचालिका को निलंबित कर दिया गया है। इस पूरे घटना का आरोपी कौन है इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।
ये खबर भी पढ़िए...रायपुर में महिला डॉक्टर के पिटबुल डॉग्स का जानलेवा हमला, एक ने हाथ खाया दूसरे ने पैर
आवासीय विद्यालय में रहकर पढ़ती थी छात्रा
स्कूल भवन को छात्रावास में बदला
ये खबर भी पढ़िए...Anant Radhika Wedding : आशीर्वाद देने पहुंचे पीएम मोदी, 2 घंटे 40 मिनट रहे, डिनर किया; वर-वधु को गिफ्ट दिया
छात्रावास अधीक्षिका निलंबित
करीब तीन महीने बाद मामला सामने आया
ये खबर भी पढ़िए...डोनाल्ड ट्रंप पर चुनावी रैली में फायरिंग, बाल- बाल बचे
विधायक से शिकायत के बाद खुला मामला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari