बैंक के एफडी इंट्रेस्ट से 52 लाख की हेराफेरी, जांच के बाद 3 कर्मचारियों के खिलाफ 400 BC का केस दर्ज, ऐसे खुला मामला

The Sootr CG | Sept 13, 2023, 24:00 IST
Share
बैंक के एफडी इंट्रेस्ट से 52 लाख की हेराफेरी, जांच के बाद 3 कर्मचारियों के खिलाफ 400 BC का केस दर्ज, ऐसे खुला मामला
बैंक के एफडी इंट्रेस्ट से 52 लाख की हेराफेरी, जांच के बाद 3 कर्मचारियों के खिलाफ 400 BC का केस दर्ज, ऐसे खुला मामला

रायपुर में एक बैंक में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। दरअसल, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने अपने ही कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

RAIPUR. रायपुर में एक बैंक में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। दरअसल जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने अपने ही कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार जिला सहकारी बैंक में 2017 से 2022 तक बैंक के एफडी इंट्रेस्ट से 52 लाख की हेराफेरी करने वाले चंद्रशेखर डग्गर, संजय कुमार शर्मा और अरुण कुमार बैसवाड़े के खिलाफ चारसौ बीसी का मामला दर्ज कराया गया है। यह कार्रवाई बैंक अध्यक्ष के निर्देश पर शाखा प्रबंधक (सीओडी) शरद चंद मांगने ने मौदहापारा थाने में केस दर्ज कराया है।

जिला सहकारी बैंक में धोखाधड़ी

दरअसल रायपुर के जीई रोड पर स्थित इस बैंक के अफसरों को इस बात की जानकारी मिली कि कनिष्ठ लिपिक, पूर्व सहायक लेखापाल और सहायक लेखापाल पद पर काम रहे कर्मचारियों ने आपस में मिलकर बैंक के एफडी इंट्रेस्ट खाते से रकम निकालकर अपने रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर कर दी है। रिटायर कर्मचारी के बार-बार बैंक आने की वजह से इस मामले का खुलासा हुआ था। बैंक अफसरों ने इसकी शिकायत बैंक अध्यक्ष पंकज शर्मा से भी की थी। उन्होंने बैंक की विजलेंस टीम को इसकी जांच का जिम्मा दिया।

ये भी पढ़ें...

धमतरी में BJP युवा मोर्चा ने सड़क पर कबड्डी खेलकर जताया विरोध, सक्ती में महिला मोर्चा ने आबकारी विभाग में जड़ा ताला

कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज

शुरुआती जांच में ही यह साबित हो गया कि तीनों कर्मचारियों ने बैंक खाते से 52 लाख रुपए निकाले हैं। लेकिन अभी इसकी जांच चल रही है। दावा किया जा रहा है कि फर्जीवाड़े की रकम 2 करोड़ तक हो सकती है। बैंक से मिली जानकारी के अनुसार बैंक खाते से फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद तीनों कर्मचारियों ने बैंक को 38 लाख रुपए वापस भी किए हैं। इस वजह से बाकी की रकम वापस करने के लिए उन्हें कुछ समय भी दिया गया, लेकिन बाकी रकम की वापसी नहीं होने के बाद ही जांच का दायरा बढ़ाया गया और अब एफआईआर भी दर्ज करा दी गई है। हालांकि पुलिस अभी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Disturbances in Raipur Bank
  • fraud in District Central Bank
  • District Cooperative Bank
  • fraud of Rs 52 lakh in District Central Bank
  • रायपुर बैंक में गड़बड़ी
  • जिला केंद्रीय बैंक
  • जिला सहकारी बैंक में धोखाधड़ी
  • जिला केंद्रीय बैंक में 52 लाख की हेराफेरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा