मिशन कर्मयोगी को रफ्तार देने बनी कमेटी, CS अध्यक्ष, GAD सचिव की मार्गदर्शक भूमिका

VINAY VERMA | Mar 13, 2026, 22:59 IST
Share
mission karma yogi
mission karma yogi

छत्तीसगढ़ सरकार ने मिशन कर्मयोगी के लिए उच्च स्तरीय कमेटी बनाई है। कमेटी मिशन की रफ्तार तेज करने पर काम करेगी। यह अधिकारियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए काम करेगी।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच मिशन कर्मयोगी को लेकर उत्साह कम दिख रहा है। प्रिशिक्षण कार्यक्रम शुरू होने के बावजूद कई अधिकारी इन्हें गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

शासन चिंतित है कि अगर इसी रफ्तार से काम चलता रहा तो मिशन का उद्देश्य अधूरा रह जाएगा। यही वजह है कि अब मिशन को रफ्तार देने के लिए नई रणनीति तैयार की गई है। इसके तहत राज्य स्तर पर एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है, जो मिशन के क्रियान्वयन पर नजर रखेगी और विभागों के बीच समन्वय भी बनाएगी।

छत्तीसगढ़ में LPG सिलेंडर का संकट, एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें, 450 से ज्यादा सिलेंडर जब्त

क्या है मिशन कर्मयोगी

दरअसल छत्तीसगढ़ शासन प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों अपग्रेड करना चाह रही है। इसके लिए ऑफिस में कामकाज का तरीका सिखाया जा रहा है। ई-ऑफिस सॉफ्टवेयर में फाइलों को बढ़ाने का तरीका बताया जा रहा। ई फाइल में टीप लिखना और विधानसभा के लिए सवाल जवाब बनाना शामिल है।

काम में तेजी लाने के लिए एआई के उपयोग भी सिखाया जा रहा है। इसके लिए देश के नामी संस्थानों से कोर्स तैयार करवाए गए हैं। जिसे ऑनलाइन पूरा किया जाना है। लेकिन अधिकारी-कर्मचारी इसमे रुचि नहीं ले रहे। इसके पीछे का कारण काम की अधिकता और अंग्रेजी मे कोर्स होना है। इसके लिए वीडियो कोर्स का ड्यूरेशन भी अधिकारी कर्मचारियेां को परेशान कर रहा।

मोदी पहनते हैं छत्तीसगढ़ की अलसी से बनी जैकेट, महंत ने किया विधानसभा में खुलासा

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनेगी रणनीति

जीएडी ने छत्तीसगढ़ राज्य क्षमता निर्माण क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति का गठन किया है। इस समिति की अध्यक्षता मुख्य सचिव करेंगे। समिति में कई विभागों के प्रमुख सचिव और सचिव सदस्य बनाए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मिशन में मार्गदर्शन देंगे।

छत्तीसगढ़ में 11 अफसरों ने कर दिया 13 लोगों को मालामाल, नहर प्रोजेक्ट में बिना बात के बांट दिए 24 करोड़

17 मार्च को पहली बैठक

समिति के गठन के साथ ही इसकी पहली बैठक की तारीख भी तय कर दी गई है। यह बैठक 17 मार्च को शाम 4 बजे मंत्रालय में होगी। बैठक मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होगी। इसे हाइब्रिड मोड में रखा गया है। यानी कुछ अधिकारी मंत्रालय में मौजूद रहेंगे और कुछ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। इस बैठक में मिशन कर्मयोगी में अधिकारियों की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा होगी।

अब एक ही परीक्षा से मिलेंगे कई विभागों में नौकरी के मौके, छत्तीसगढ़ में बनेगा कर्मचारी चयन मंडल

डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की होगी समीक्षा

बैठक का प्रमुख एजेंडा कोर्स की समीक्षा करना है। राज्य के कितने सरकारी अधिकारी और कर्मचारी इस प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हैं, इसकी जानकारी ली जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में समन्वय की कमी भी सामने आई है। बैठक में इस कमी को दूर करने के उपायों पर भी चर्चा होगी। सरकार चाहती है कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों का प्रभाव सीधे प्रशासनिक कामकाज में दिखाई दे।

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • जीएडी
  • छत्तीसगढ़ शासन
  • सरकारी अधिकारी और कर्मचारी
  • मिशन कर्मयोगी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं