छत्तीसगढ़ प्रवास पर आज आएंगे MLA टी. राजा सिंह, कांवर यात्रा में होंगे शामिल

Kanak Durga Jha | Aug 12, 2024, 10:47 IST
Share
MLA T. Raja Singh will come on Chhattisgarh tour today
MLA T. Raja Singh will come on Chhattisgarh tour today

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में आज भव्य कांवर यात्रा और धर्मसभा कार्यक्रम होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में गोशमहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक टी. राजा सिंह और मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में आज भव्य कांवर यात्रा और धर्मसभा कार्यक्रम होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में तेलंगाना राज्य के गोशमहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक टी. राजा सिंह और मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े शामिल होंगे। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ रायपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए बिश्रामपुर पहुंचेंगे। सूत्रों के मुताबिक, विधायक टी. राजा सिंह बिश्रामपुर में चार घंटे के लिए रुकेंगे।

भाजपा नेता कान्हा बाजारी से मिलेंगे टी. राजा सिंह

कांवर यात्रा और धर्मसभा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद भाजपा के कट्टर हिंदुत्ववादी नेता टी. राजा सिंह रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरान वे भाजपा नेता कृष्णा कान्हा बाजारी से मुलाकात करने उनके घर जाएंगे। बता दें कि टी. राजा सिंह के कान्हा बाजारी से पारिवारिक संबंध है। इससे पहले जनवरी माह में अनिरुद्धाचार्य महाराज की भागवत कथा में टी. राजा सिंह रायपुर आए थे। इसी कथा में टी. राजा सिंह ने भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की सौगंध लेकर अपने परिवार का त्याग करने का बयान दिया था। टी. राजा सिंह ने कहा था कि - जब तक भारत हिन्दू राष्ट्र नहीं बन जाता मैं अपने परिवार का त्याग करता हूं।

जय श्री राम के नारे से गूंज उठा था गुढ़ियारी

टी. राजा सिंह के इस बयान से कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों में जोश भर आया था। टी. राजा को सुनकर सभी लोग जोरों-शोरों से जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। कट्टर हिंदुत्ववादी नेता टी. राजा अपने भाषण और बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते है। टी. राजा का मकसद एक ही है - भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाना। इसके लिए टी. राजा हिंदुओं और खासकर गोरक्षा के लिए विशेष काम करते है।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ के खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश के खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश-दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • Chhattisgarh News News
  • chhattisgarh news in hindi
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • MLA T. Raja Singh
  • MLA T. Raja Singh in CG
  • MLA T. Raja Singh in Chhattisgarh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा