स्वाइन फ्लू के बाद अब डायरिया से मचा कोहराम... 35 से ज्यादा ग्रामीण चपेट में, एक की मौत
Kanak Durga Jha | Sept 05, 2024, 10:32 IST
More than 35 villagers suffered diarrhea one died
Diarrhea in CG : छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के बाद अब डायरिया से हड़कंप मच गया है। डायरिया की चपेट में 35 से ज्यादा ग्रामीण शामिल है। वहीं एक की मौत हो गई है।
छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के बाद अब डायरिया से हड़कंप मच गया है। डायरिया की चपेट में 35 से ज्यादा ग्रामीण शामिल है। वहीं एक की मौत हो गई है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। डायरिया बिमारी से प्रभावित लोगों को इलाज के लिए सीधे अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह बिमारी ग्रामीणों में दूषित पानी पीने की वजह से फैली है।
ग्रामीणों ने जानकारी दी कि गांव में दूषित पानी की सप्लाई की जा रही है। जिस पाइप से गांव में पानी की सप्लाई होती है, उस पाइप में लीकेज की समस्या है। जिसकी वजह से पानी दूषित हो रहा है। ग्रामीणों को मजबूरी में यही पानी पीना पड़ रहा है। इसके चलते उल्टी दस्त की समस्या हो रही है। इस समस्या के कारण 36 से ज्यादा लोग डायरिया के चपेट में आ गए हैं।
यह पूरा मामला मुंगेली जिले के सेतगंगा-फास्टरपुर क्षेत्र के दुल्लापुर गांव का है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के सरकारी अस्पताल में अच्छे इलाज की व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों ने अस्पताल के डॉक्टरों को लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर कलेक्टर राहुल देव का कहना है कि डायरिया को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य अमला अलर्ट मोड पर है। डायरिया पीड़ित गांव और लोगों तक उपचार और राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। उन्होंने स्थिति नियंत्रण में होने की जानकारी दी है।
डायरिया के चपेट में आकर एक ग्रामीण की मौत हो गई है। इससे गांव में दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीण अब पानी को उपयोग में लेने से डर रहे है। वहीं भयंकर बारिश की वजह से गांव तक दवाई की सुविधा मुश्किल से पहुंच रही है। बारिश की वजह से प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इनमें दुल्लापुर गांव भी शामिल है।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
गंदा पानी पी रहे थे ग्रामीण
गांव के अस्पताल में नहीं हो रहा बेहतर इलाज
एक की हुई मौत
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari