रायपुर,बिलासपुर समेत 8 नगर निगम के मेयर की जीत की चाबी महिलाओं के पास

Arun Tiwari | Jan 23, 2025, 18:11 IST
municipal corporation election 2025 the sootr
Chhattisgarh Municipal Corporation Election : छत्तीसगढ़ को भले ही छोटा और आदिवासी प्रदेश माना जाता हो, लेकिन नगर और ग्राम सरकारों के चयन का फैसला आधी आबादी यानी महिलाओं के हाथ में ही है।

Chhattisgarh Municipal Corporation Election : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज गया है। छत्तीसगढ़ को भले ही छोटा और आदिवासी प्रदेश माना जाता हो, लेकिन नगर और ग्राम सरकारों के चयन का फैसला आधी आबादी यानी महिलाओं के हाथ में ही है। द सूत्र आपको बता रहा है कि किन नगर निगमों में महिलाओं का प्रभाव है।



रायपुर जैसे बड़े शहर में भी महिलाएं ही निर्णायक रहेंगी। वहीं पंचायत चुनाव में भी महिलाएं ही तय करेंगी कि कौन किस कुर्सी पर बैठेगा। बीजेपी और कांग्रेस ने अपने नेताओं की कमेटी बनाकर महिलाओं को साधने की रणनीति बनाने का जिम्मा सौंपा है। आइए आपको बताते हैं आधी आबादी का पूरा समीकरण।



बिलासपुर में बीजेपी नेता पांडेय के घर का मैन गेट गिरने से मासूम की मौत



10 में से 8 नगर निगम में महिलाओं की संख्या निर्णायक

छत्तीसगढ़ में 14 नगर निगम हैं जिनमें से 10 नगर निगमों में चुनाव होने जा रहा है। इन 10 में से 8 नगर निगम में महिलाओं की संख्या निर्णायक है। रायपुर,बिलासपुर,दुर्ग और राजनांदगांव जैसे बड़े नगर निगमों में महिलाओं का प्रभाव ज्यादा रहने वाला है। वहीं कोरबा और चिरमरी ऐसे नगर निगम हैं जहां पर पुरुष वोटर्स की संख्या ज्यादा है। इन चुनावों में एक बात तो तय है कि जो आधी आबादी को साधने में कामयाब होगा वही सिकंदर माना जाएगा।



CGPSC घोटाले में 2 अफसरों को गिरफ्तार करेगी CBI ,राज्यपाल ने दी अनुमति



10 में से 8 नगर निगमों में महिला वोटर निर्णायक

रायपुर


पुरुषों की संख्या - 5 लाख 15 हजार 301


महिलाओं की संख्या - 5 लाख 20 हजार 524



बिलासपुर


पुरुषों की संख्या - 2 लाख 51 हजार 322


महिलाओं की संख्या - 2 लाख 54 हजार 771



दुर्ग


पुरुषों की संख्या - 1 लाख 16 हजार 32


महिलाओं की संख्या - 1 लाख 21 हजार 897



रायगढ़


पुरुषों की संख्या - 70 हजार 387


महिलाओं की संख्या - 70 हजार 445



राजनांदगांव



पुरुषों की संख्या - 65 हजार 17


महिलाओं की संख्या - 70 हजार 132



अंबिकापुर


पुरुषों की संख्या - 59 हजार 387


महिलाओं की संख्या - 61 हजार 800



धमतरी


पुरुषों की संख्या - 34 हजार 727


महिलाओं की संख्या - 38 हजार 304



जगदलपुर


पुरुषों की संख्या - 47 हजार 557


महिलाओं की संख्या - 52 हजार 852



कोरबा


पुरुषों की संख्या - 1 लाख 33 हजार 662


महिलाओं की संख्या _ 1 लाख 33 हजार 418



चिरमिरी


पुरुषों की संख्या - 27 हजार 594


महिलाओं की संख्या - 26 हजार 594




रायपुर जिले के निकायों में पुरुषों पर भारी महिलाएं

रायपुर जिले के 11 निकायों में से 9 निकायों में भी महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा है। इन निकायों में वोटरों की संख्या 11 लाख 68 हजार 334 है। इनमें 5 लाख 80 हजार 154 पुरुष वोटर हैं जबकि महिला वोटरों की संख्या 5 लाख 87 हजार 923 है। नगर पालिका परिषद गोवरा नवापारा और मंदिर हसौद जैसी दो नगरपालिकाओं में ही पुरुष वोटर ज्यादा हैं। बाकी 9 निकायों में महिलाओं के पास ही जीत की चाबी है।



नक्सलियों का ट्रेनिंग कैंप तबाह... खूंखार हिड़मा करता था लड़ाके तैयार



गांव के चुनाव में चौधरी महिलाएं

त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनावों में भी महिलाओं की चौधराहट चलेगी। जिला पंचायत सदस्य के लिए 433, जनपद पंचायत सदस्य के लिए 2973, सरपंच पद के लिए 11 हजार 672 और पंचों के लिए 1 लाख 60 हजार 180 पदों पर चुनाव होना है। इनमें 1 करोड़ 58 लाख 12 हजार 580 वोटर हैं। जिसमें 78 लाख 20 हजार 202 पुरुष हैं जबकि महिलाओं की संख्या 79 लाख 92 लाख 184 है। यानी चुनाव में वही मूंछों पर ताव देगा जो महिलाओं के आगे झुकेगा।



CG Breaking : छत्तीसगढ़ में निवेश लाने मुंबई में इन्वेस्टर्स मीट आज



Tags:
  • रायपुर नगर निगम
  • नगरीय निकाय चुनाव
  • रायपुर नगर निगम न्यूज
  • बिलासपुर नगर निगम
  • छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव
  • Local body elections
  • municipal corporation election
  • local body elections 2024-25
  • Chhattisgarh local body elections