बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले-बीजेपी जीती तो विकास की गारंटी, कांग्रेस जीती तो घोटाले की गारंटी

The Sootr CG | Nov 05, 2023, 24:00 IST
Share
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले-बीजेपी जीती तो विकास की गारंटी, कांग्रेस जीती तो घोटाले की गारंटी
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले-बीजेपी जीती तो विकास की गारंटी, कांग्रेस जीती तो घोटाले की गारंटी

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मरवाही प्रत्याशी प्रणव मरपच्ची और कोटा प्रत्यासी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के पक्ष में वोट करने की अपील की और बीजेपी पार्टी को जिताने पर विकास की गारंटी दी।

PENDRA. बीजेपी के स्टार प्रचारक और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को पेंड्रा में चुनावी सभा में पहुंचे। जहां जनसभा को संबोधित करते हुए मरवाही प्रत्याशी प्रणव मरपच्ची और कोटा प्रत्यासी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के पक्ष में वोट करने की अपील की और बीजेपी पार्टी को जिताने पर विकास की गारंटी दी। वहीं जेपी नड्डा ने कहा कि यदि विपक्षी पार्टी को जिताया तो प्रदेश में घोटाले होने की गारंटी है। चुनावी सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महादेव सट्टा एप को लेकर ईडी के खुलासे के बाद भूपेश सरकार को एक बार फिर जनसभा के घेरा है और 508 करोड़ रुपए घोटाले करने का आरोप लगाया।

'कांग्रेस और विकास में 36 का आंकड़ा'

नड्डा ने अपने भाषण में बिलासपुर से सांसद रहे स्व. दिलीप सिंह जूदेव को भी याद किया, साथ ही नारायणपुर में बीजेपी पार्टी के कार्यकर्ता रतन दुबे की नक्सलियों द्वारा हत्या पर दुख जताते हुए मंच से श्रद्धांजलि दी। पेंड्रा में जेपी नड्डा ने चुनावी सभा के दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा और कांग्रेस का विकास के साथ 36 के आंकड़े होने की बात कही।

'जहां कांग्रेस सरकार वहां भ्रष्टाचार-अत्याचार'

नड्डा ने कहा कि जहां कांग्रेस की सरकार होगी, वहां भ्रष्टाचार और अत्याचार होगा इसलिए अब इस अत्याचार को न सहें, सरकार को बदलना जरूरी है। वहीं जेपी नड्डा ने बीजेपी के चुनावी घोषणा पत्र को बताते हुए किसान वर्ग, महिला वर्ग, युवा वर्ग को साधने की कोशिश की। साथ ही आवास के मुद्दे पर भी प्रदेश के सरकार को घेरने की कोशिश की। वहीं नड्डा ने महादेव सट्टा एप को लेकर ईडी के खुलासे के बाद भूपेश सरकार को एक बार फिर जनसभा में घेरा है और 508 करोड़ रुपए घोटाले करने का आरोप लगाया जिसका उपयोग चुनाव लड़ने में किया जा रहा है।

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Assembly Elections
  • विधानसभा चुनाव
  • BJP National President JP Nadda
  • बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड‍्डा
  • Nadda's general meeting in Pendra
  • Pendra News
  • नड्डा की पेंड्रा में आमसभा
  • पेंड्रा समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा