182 दिन की देरी पड़ी भारी, नक्सल डिफॉल्ट बेल केस में सरकार की अपील हाईकोर्ट ने की खारिज
VINAY VERMA | May 16, 2026, 17:36 IST
narayanpur-naxal-default-bail-hc-order
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नारायणपुर नक्सल प्रकरण में राज्य सरकार की अपील को खारिज कर दिया। आरोपियों को मिली डिफॉल्ट बेल के खिलाफ दायर अपील में 182 दिन की देरी को गंभीर लापरवाही माना गया। कोर्ट ने कहा कि देरी को माफ नहीं किया जा सकता।
छत्तीसगढ़ के चर्चित नारायणपुर नक्सल प्रकरण में राज्य सरकार को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। आरोपियों को मिली डिफॉल्ट बेल के खिलाफ दायर राज्य सरकार की अपील को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। कोर्ट ने साफ कहा कि केवल सरकारी फाइलों के लंबित रहने और विभागीय प्रक्रियाओं का हवाला देकर देरी को माफ नहीं किया जा सकता। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रविंद्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने 182 दिन की देरी को गंभीर लापरवाही मानते हुए देरी माफी आवेदन भी अस्वीकार कर दिया।
मामला नारायणपुर जिले के ओरछा थाना में दर्ज एक नक्सल प्रकरण से जुड़ा हुआ है। इस केस में चंपा कर्मा, मांगी मंडावी, संकू मंडावी और लच्छू मंडावी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, आर्म्स एक्ट और गैरकानूनी गतिविधि अधिनियम यानी यूएपीए की गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश, एनआईए एक्ट एवं अनुसूचित अपराध न्यायालय नारायणपुर में चल रही थी।
विशेष न्यायालय ने 11 सितंबर और 24 सितंबर 2025 को आरोपियों को डिफॉल्ट बेल दे दी थी। अदालत ने माना था कि निर्धारित समयसीमा के भीतर जांच पूरी नहीं होने के कारण आरोपियों को कानूनन डिफॉल्ट बेल का अधिकार प्राप्त हो गया है। इसी आदेश को चुनौती देते हुए राज्य सरकार हाईकोर्ट पहुंची थी। हालांकि सरकार की यह अपील तय समय सीमा के काफी बाद दाखिल की गई।
राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में देरी माफी आवेदन दाखिल करते हुए कहा कि फाइलों की प्रक्रिया, दस्तावेजों के संकलन और विभागीय मंजूरी में समय लग गया। अतिरिक्त महाधिवक्ता ने अदालत को बताया कि शासन एक बहुस्तरीय व्यवस्था है, जहां विभिन्न विभागों से अनुमति लेने और प्रस्ताव तैयार करने में लंबा समय लगना स्वाभाविक है। लेकिन हाईकोर्ट ने इन दलीलों को पर्याप्त नहीं माना।
खंडपीठ ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा कि कानून की समयसीमा सभी पक्षों पर समान रूप से लागू होती है। सिर्फ इस आधार पर कि अपीलकर्ता सरकार है, उसे विशेष राहत नहीं दी जा सकती। अदालत ने कहा कि सरकारी मशीनरी की सुस्ती और रेड टेप को देरी माफी का वैध आधार नहीं माना जा सकता। यदि सरकार समयसीमा के भीतर कार्रवाई नहीं करती, तो उसे उसके परिणाम भुगतने होंगे।
हाईकोर्ट ने अपने आदेश में सुप्रीम कोर्ट के कई महत्वपूर्ण फैसलों का उल्लेख भी किया। अदालत ने पोस्टमास्टर जनरल बनाम लिविंग मीडिया इंडिया लिमिटेड और स्टेट ऑफ मध्यप्रदेश बनाम रामकुमार चौधरी जैसे मामलों का हवाला देते हुए कहा कि देरी माफी कोई अधिकार नहीं बल्कि एक अपवाद है। इसके लिए ठोस, विश्वसनीय और संतोषजनक कारण प्रस्तुत करना अनिवार्य होता है।
हाईकोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि शासन की ओर से देरी को लेकर कोई ठोस स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। केवल यह कहना कि फाइल अलग-अलग विभागों में चलती रही, पर्याप्त कारण नहीं माना जा सकता। अदालत ने कहा कि सरकारी विभागों पर यह विशेष जिम्मेदारी होती है कि वे समयसीमा के भीतर तत्परता और गंभीरता के साथ निर्णय लें। यदि प्रशासनिक मशीनरी में लापरवाही होती है, तो उसका लाभ सरकार को नहीं दिया जा सकता।
खंडपीठ ने 182 दिन की देरी को अस्पष्टीकृत और लापरवाहीपूर्ण बताते हुए देरी माफी आवेदन को खारिज कर दिया। इसके साथ ही राज्य सरकार की मुख्य अपील भी स्वतः समयसीमा से बाधित मानते हुए निरस्त हो गई। यानी अब आरोपियों को मिली डिफॉल्ट बेल पर हाईकोर्ट में राज्य सरकार की चुनौती समाप्त हो गई है।
इस पूरे घटनाक्रम ने नक्सल मामलों की जांच प्रक्रिया और अभियोजन प्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। गंभीर धाराओं और यूएपीए जैसे कानूनों के बावजूद यदि जांच समयसीमा के भीतर पूरी नहीं होती, तो आरोपियों को डिफॉल्ट बेल का लाभ मिल जाता है। ऐसे मामलों में अदालतें प्रक्रिया और संवैधानिक अधिकारों को सर्वाेच्च मानती हैं।
कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला राज्य सरकार और प्रशासनिक विभागों के लिए बड़ा संदेश है। अदालत ने साफ संकेत दिया है कि सरकारी प्रक्रियाओं और विभागीय देरी को अब “सामान्य बहाना” मानकर राहत नहीं दी जाएगी। विशेष रूप से आपराधिक मामलों में समयसीमा का पालन अनिवार्य माना जाएगा।
हाईकोर्ट (CG High Court) के इस फैसले के बाद अब राज्य सरकार के विभिन्न विभागों और अभियोजन एजेंसियों पर समयबद्ध कार्रवाई का दबाव बढ़ सकता है। माना जा रहा है कि भविष्य में अदालतें देरी के मामलों में और अधिक सख्त रुख अपना सकती हैं। ऐसे में शासन को कानूनी मामलों में फाइल प्रक्रिया तेज करने और जवाबदेही तय करने की दिशा में कदम उठाने पड़ सकते हैं।
20 लाख के इनामी नरहरि ने पत्नी संग किया सरेंडर, सेंट्रल कमेटी मेंबर हैं दोनों
कोलकाता में 15 लाख की इनामी नक्सली श्रद्धा बिस्वास गिरफ्तार, मधाई पात्रा ने किया सरेंडर
अबूझमाड़ में नक्सली डंप बरामद; 1 करोड़ से ज्यादा कैश और हथियारों का जखीरा मिला
Naxal News: 48 लाख के इनामी 15 माओवादियों ने किया सरेंडर, 4 हार्डकोर नक्सली भी शामिल
डिफॉल्ट बेल को चुनौती देने पहुंची थी सरकार
ट्रायल कोर्ट ने दी थी डिफॉल्ट बेल
182 दिन की देरी पर हाईकोर्ट सख्त
कानून सबके लिए बराबर-कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का दिया हवाला
पर्याप्त कारण नहीं
देरी माफी आवेदन खारिज, अपील निरस्त
जांच एजेंसियों पर भी उठे सवाल
सरकार के लिए बड़ा कानूनी संदेश
न्यायिक सख्ती से बढ़ेगा प्रशासनिक दबाव
ये खबरें भी पढ़ें...
कोलकाता में 15 लाख की इनामी नक्सली श्रद्धा बिस्वास गिरफ्तार, मधाई पात्रा ने किया सरेंडर
अबूझमाड़ में नक्सली डंप बरामद; 1 करोड़ से ज्यादा कैश और हथियारों का जखीरा मिला
Naxal News: 48 लाख के इनामी 15 माओवादियों ने किया सरेंडर, 4 हार्डकोर नक्सली भी शामिल
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman