आईटी हब के रूप में उभर रहा नवा रायपुर, टेक्नोलॉजी क्रांति से युवाओं को मिलेगा रोजगार

The Sootr | Jul 22, 2025, 11:34 IST
Share
nava-raiipur-it-hub-emerging
Photograph: (The sootr)

नवा रायपुर तेजी से आईटी हब के रूप में उभर रहा है, जिससे यहां के युवाओं को तकनीकी क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। टेक्नोलॉजी क्रांति के चलते यह क्षेत्र प्रगति के नए रास्ते खोलेगा और रोजगार वृद्धि में योगदान करेगा।

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में छत्तीसगढ़ अब सिर्फ खनिज और कृषि राज्य नहीं, बल्कि तकनीक और नवाचार का नया केंद्र बनता जा रहा है। सरकार की सबसे अहम और दूरगामी पहल नवा रायपुर को आईटी हब के रूप में विकसित करना है। इसका काम अब जमीन पर दिखाई देने लगा है। साय सरकार की नई आईटी नीति 2024 युवाओं को तकनीकी हुनर, रोजगार और स्टार्टअप के नए अवसरों से जोड़ रही है।

नवा रायपुर के सीबीडी टावर-सी, सेक्टर 21 में हैदराबाद की स्क्वेयर बिजनेस सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड ने अपने दफ्तर की शुरुआत कर दी है। ये कंपनी ऐप और सॉफ्टवेयर बनाने, उन्हें अपग्रेड और मेंटेन करने का काम करेगी। खास बात ये है कि इस कंपनी ने अब तक 1500 युवाओं को नौकरी दी है, जिनमें नक्सल प्रभावित जिलों के युवक-युवतियां भी शामिल हैं।

वहीं, टेली परफॉर्मेंस, सीएसएम टेक्नोलॉजीज और अन्य नामी कंपनियों ने भी निवेश शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में 10 हजार से ज्यादा रोजगार पैदा होने की संभावना है।

नवा रायपुर इसलिए निवेशकों की पसंद?

नवा रायपुर अपनी भौगोलिक स्थिति के साथ सभी सुविधाओं को अपने में समेटे हुए है। एयरपोर्ट से यह महज 15 किलोमीटर की दूरी पर है। बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक अधोसंरचना है। भूमि सब्सिडी, टैक्स में रियायत और सिंगल विंडो क्लियरेंस इसे निवेशकों के लिए और मुफीद बनाते हैं।



13270/2
13270/2

डेटा सेंटर नीति सबसे अहम

टीसीएस, इंफोसिस, आईबीएम और हैकथन सॉल्यूशन्स जैसी नेशनल और इंटरनेशनल कंपनियां नवा रायपुर को लेकर गंभीरता से विचार कर रही हैं। राज्य सरकार ने भी नवा रायपुर में हाई-कैपेसिटी डेटा सेंटर की स्थापना शुरू कर दी है। यह 24x7 बिजली, फाइबर नेटवर्क और हरित ऊर्जा से संचालित होगा। यहीं से राज्य का ई-गवर्नेंस बैकबोन भी चलेगा। इससे सरकारी सेवाएं और नागरिकों का डेटा सुरक्षित और सुलभ रहेगा।

स्टार्टअप्स को नया मंच

नवा रायपुर के इनोवेशन टावर में कई युवा स्टार्टअप्स शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में नए डिजिटल समाधान तैयार कर रहे हैं। सरकार का स्टार्टअप मिशन उन्हें को-वर्किंग स्पेस, मेंटरशिप और शुरुआती फंडिंग मुहैया करा रहा है। वहीं, छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को डिजिटल युग के लिए तैयार करने के लिए स्किल फॉर फ्यूचर कार्यक्रम शुरू किया है। इसमें पायथन, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी और एआई जैसे कोर्स कराए जा रहे हैं। ट्रेनिंग सेंटर नवा रायपुर और रायपुर में खोले गए हैं।

ई-गवर्नेंस से पारदर्शिता और सुविधा

f0fb2d7b-fcc
f0fb2d7b-fcc


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने प्रदेश के सभी विभागों में ई-ऑफिस और ई-फाइलिंग प्रणाली लागू कर दी है। 150 से ज्यादा सेवाएं ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के जरिए ऑनलाइन मिल रही हैं। बायोमेट्रिक वर्कफ्लो, डिजिटल पेमेंट और ऑनलाइन टैक्स सुविधा से सरकारी सेवाएं पहले से ज्यादा पारदर्शी और तेज़ हो गई हैं।
अब नवा रायपुर की बात करें तो इसे स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर, आईओटी आधारित ट्रैफिक और कचरा प्रबंधन और पब्लिक वाई-फाई जोन जैसे कदम उठाए गए हैं। स्थानीय आईटी इंजीनियर इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

टिकाऊ आईटी हब की दिशा में कदम

प्राधिकरण द्वारा 2 लाख 80 हजार वर्गफुट बिल्ट-अप स्पेस तैयार किया गया है, जिसमें आईटी कंपनियों को फर्निश्ड ऑफिस दिया जा रहा है। पहले चरण में स्क्वेयर बिजनेस सर्विसेस और रेडिकल माइंड्स टेक्नोलॉजीज ने 90 हजार वर्गफुट के लिए आवेदन किया है, जिससे 2200 रोजगार के अवसर बनेंगे। आने वाले दिनों में और कंपनियां 1.6 लाख वर्गफुट स्पेस के लिए आवेदन करने वाली हैं, जिससे 3800 और रोजगार बनेंगे।

युवाओं की बदली सोच

ce6333b2-75a
ce6333b2-75a


नक्सल प्रभावित धमतरी की मनोरमा साहू अब नवा रायपुर में आईटी कंपनी में काम कर रही हैं। उनका कहना है कि पहले लगता था कि आईटी का मतलब सिर्फ बैंगलोर या हैदराबाद है। अब छत्तीसगढ़ में रहकर भी हम करियर बना सकते हैं। छत्तीसगढ़ में सभी आईटी भवनों को ग्रीन बिल्डिंग सर्टिफिकेट, सौर ऊर्जा से बिजली, प्लास्टिक फ्री ऑफिस नीति, और कार्बन फुटप्रिंट मॉनिटरिंग जैसी पर्यावरण हितैषी योजनाएं लागू की जा रही हैं।

RO 13257/3

    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

    By Atul Dwivedi

    MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
    एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

    By Ramanand Tiwari

    एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
    मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

    By Ramanand Tiwari

    मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
    मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

    By Jitendra Shrivastava

    मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
    mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

    By Sanjay Dhiman

    mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
    झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

    By Sanjay Gupta

    झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

    By Arun Tiwari

    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा