लोकभवन के अधूरे काम का पूरा भुगतान, प्रमुख अभियंता ने 15 दिन में जांच रिपोर्ट मांगी
VINAY VERMA | Aug 28, 2026, 12:30 IST
लोकभवन निर्माण में बड़ा घोटाला
रायपुर के नवा रायपुर सेक्टर-18 स्थित लोकभवन परिसर में HVAC काम अधूरा होने के बावजूद भुगतान किए जाने का आरोप लगा है। शिकायत में विभागीय अधिकारियों और संबंधित फर्मों की कथित मिलीभगत पर सवाल उठाए गए हैं।
नवा रायपुर के सेक्टर-18 में बन रहे लोकभवन परिसर से सरकारी निर्माण में लापरवाही और कथित वित्तीय गड़बड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि वरिष्ठ अधिकारियों के आवासों में HVAC यानी हीटिंग, वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग का काम पूरा हुए बिना ही संबंधित फर्मों को भुगतान कर दिया गया। शिकायत में विभागीय अधिकारियों की भूमिका और भंडार क्रय नियमों की अनदेखी पर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं।
शिकायत के मुताबिक अधिकारियों के आवासों में एसी और वेंटिलेशन सिस्टम से जुड़े कई काम निर्धारित मापदंडों के अनुसार पूरे नहीं हुए थे। इसके बावजूद माप, प्रमाणन और भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। आरोप है कि काम की वास्तविक स्थिति की अनदेखी करते हुए फर्मों को सरकारी खजाने से भुगतान कर दिया गया।
इस पूरे मामले में विभागीय अधिकारियों और संबंधित फर्मों के बीच कथित मिलीभगत के आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि निर्माण स्थल की वास्तविक स्थिति और अधूरे काम की जानकारी उच्च स्तर तक पहुंचने के बावजूद भुगतान रोकने के बजाय प्रक्रिया पूरी कर दी गई। अब जांच से यह साफ होगा कि भुगतान किस आधार पर किया गया।
मामला केवल अधूरे काम के भुगतान तक सीमित नहीं है। शिकायत में भंडार क्रय नियमों की अनदेखी का भी आरोप लगाया गया है। यानी सवाल यह भी है कि HVAC कार्यों की खरीदी, स्थापना, माप और भुगतान की प्रक्रिया विभागीय नियमों के मुताबिक हुई थी या नहीं। यदि नियमों का उल्लंघन हुआ है तो जिम्मेदारी तय करना भी जांच का अहम हिस्सा होगा।
शिकायत में HVAC कार्यों से जुड़ी फर्मों के तौर पर वेक्सॉन इंजीनियर्स और अशोक खंडेलवाल का उल्लेख किया गया है। अब जांच में इनसे जुड़े कार्यादेश, माप पुस्तिका, बिल, भुगतान और मौके पर हुए वास्तविक काम का मिलान किया जाएगा। यही मिलान कथित गड़बड़ी की असली तस्वीर सामने ला सकता है।
मामला मुख्य सचिव और पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद विभाग ने इसे गंभीरता से लिया है। पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता यानी E-in-C कार्यालय ने मुख्य अभियंता (विद्युत यांत्रिकी) को जांच के निर्देश दिए हैं। उन्हें पूरे प्रकरण की तकनीकी और वित्तीय जांच कर 15 दिनों के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया है।
जांच में यह देखा जाएगा कि HVAC का वास्तविक काम कितना पूरा हुआ था, किस स्तर पर माप और प्रमाणन किया गया, भुगतान किस अधिकारी ने स्वीकृत किया और क्या प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी हुई। साथ ही यह भी जांच का विषय होगा कि निरीक्षण के दौरान अधूरे काम की स्थिति अधिकारियों के सामने आई थी या नहीं।
लोकभवन जैसे हाई-प्रोफाइल सरकारी परिसर के निर्माण में ही यदि अधूरे काम पर भुगतान के आरोप सही पाए जाते हैं तो मामला गंभीर माना जाएगा। अब 15 दिन की जांच रिपोर्ट पर नजर रहेगी। रिपोर्ट बताएगी कि यह सिर्फ तकनीकी चूक थी या सरकारी राशि के भुगतान में जिम्मेदार अधिकारियों और फर्मों के बीच कोई बड़ा खेल हुआ।
निकाय चुनाव विवाद: डोटासरा बोले- OBC आरक्षण में गड़बड़ी, खर्रा ने कहा- आंकड़े गलत हो सकते
construction scam: एमपी में सड़क निर्माण घोटाला, पेट्रोल कंपनियों के नाम पर ऐंठे 55 करोड़
बलरामपुर प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी पर 4.51 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप
छत्तीसगढ़ वनरक्षक भर्ती: 1484 पदों के लिए 13 दिसंबर को होगी परीक्षा
काम अधूरा, भुगतान पूरा
मिलीभगत के आरोप
भंडार क्रय नियम भी सवालों में
वेक्सॉन और अशोक खंडेलवाल का नाम
E-in-C ने कसा शिकंजा
अब तय होगी जिम्मेदारी
लोकभवन में ही नियमों की अनदेखी?
ये खबरें भी पढ़ें...
construction scam: एमपी में सड़क निर्माण घोटाला, पेट्रोल कंपनियों के नाम पर ऐंठे 55 करोड़
बलरामपुर प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी पर 4.51 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप
छत्तीसगढ़ वनरक्षक भर्ती: 1484 पदों के लिए 13 दिसंबर को होगी परीक्षा
चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन पर मदन राठौड़ का कांग्रेस पर हमला, बोले- कर रहे हैं राजनीतिक नौटंकी
By Ashish Bhardwaj
पूर्व जज गिरिबाला की जमानत फिर अटकी! दहेज हत्या की धारा हटने के दावे पर CBI ने क्या कहा?
By Neel Tiwari
जयपुर कांग्रेस प्रदर्शन SIR के खिलाफ: कलेक्ट्रेट पर डोटासरा-जूली ने की मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
By Jyoti Mahender Bhardwaj
मेडिकल अस्पताल पर ऑर्गन ट्रैफिकिंग का बड़ा आरोप, पति की मौत के बाद पत्नी पहुंची कोर्ट
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन की खुली पोल, पहले फॉल्स सीलिंग, अब दीवार की टाइल्स भरभराकर गिरीं
By Arun Tiwari
भरतपुर के नदबई में ACB की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टर का दलाल 35 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
By Jageshwar prasad
पेंशनर कल्याण मण्डल का होगा गठन, 15 अक्टूबर को पेंशन एवं भविष्य निधि संचालनालय में होगी बैठक
By VINAY VERMA