एक करोड़ का इनामी नक्सली तेलंगाना से गिरफ्तार, इलाज के लिए आया था अस्पताल, छत्तीसगढ़ में कई वारदातों में है शामिल

The Sootr CG | Sept 16, 2023, 24:00 IST
Share
एक करोड़ का इनामी नक्सली तेलंगाना से गिरफ्तार, इलाज के लिए आया था अस्पताल, छत्तीसगढ़ में कई वारदातों में है शामिल
एक करोड़ का इनामी नक्सली तेलंगाना से गिरफ्तार, इलाज के लिए आया था अस्पताल, छत्तीसगढ़ में कई वारदातों में है शामिल

छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य तेलंगाना में पुलिस ने एक करोड़ रुपए के इनामी नक्सली संजय दीपक राव को गिरफ्तार किया है।

JAGDALPUR.छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य तेलंगाना में पुलिस ने एक करोड़ रुपए के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए नक्सली संजय दीपक राव उर्फ विजय नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी का सदस्य है। यह तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक ट्राई जंक्शन का सचिव भी है। बताया जा रहा है यह नक्सली छत्तीसगढ़ समेत आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, ओडिशा समेत कई राज्यों में नक्सलियों का नेटवर्क फैलाने का काम कर रहा था।

इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा था नक्सली

जानकारी के मुताबिक नक्सली संजय पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। इलाज के सिलसिले में संजय तेलंगाना के हैदराबाद के एक अस्पताल में इलाज करवाने के लिए आया था। जहां खुफिया इनपुट्स के आधार पर पुलिस ने संजय को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि नक्सली संजय छत्तीसगढ़ में किसी हमले की प्लानिंग कर रहा था, वह जानकारियां जुटाकर अपनी टीम को शेयर किया करता था। यह नक्सली छत्तीसगढ़ के बस्तर में हुई नक्सली घटनाओं का भी मास्टर माइंड रहा है। पूछताछ में इससे कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

पूछताछ के लिए तेलंगाना जाएगी बस्तर पुलिस

बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि नक्सली को गिरफ्तार लिया गया है। हम यहां से अपनी एक टीम भेजेंगे। इससे पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के बाद ही पता चलेगा कि, बस्तर में इसने और कौन-कौन सी घटनाओं के लिए साजिश रची थी। नक्सली संजय पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। हैदराबाद के एक अस्पताल में इलाज करवाने के लिए आया था। वह झीरम, ताड़मेटला, रानी बोदली जैसी कई बड़ी वारदातों में भी शामिल था।

Tags:
  • Bastar News
  • बस्तर न्यूज
  • Naxalite carrying a reward of one crore arrested
  • Naxalite arrested in Telangana
  • Naxalite Sanjay Deepak Rao
  • anti-Naxalite operation of police
  • एक करोड़ का इनामी नक्सली गिरफ्तार
  • तेलंगाना में नक्सली गिरफ्तार
  • नक्सली संजय दीपक राव
  • पुलिस का नक्सल विरोधी अभियान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा