AK-47 और विस्फोटकों के साथ नक्सली कुंजाम हिड़मा गिरफ्तार
Harrison Masih | May 29, 2025, 16:26 IST
Naxalite Kunjam Hidma arrested AK-47 explosives chattisgarh the sootr
पूर्वी भारत में सक्रिय नक्सली नेटवर्क को पुलिस और सुरक्षा बलों ने एक बार फिर गहरा झटका देते हुए ओडिशा के कोरापुट ज़िले से एक खतरनाक नक्सली 'कुंजाम हिड़मा उर्फ मोहन' को गिरफ्तार किया गया है, जो AK-47 और भारी मात्रा में विस्फोटकों के साथ घूम रहा था।
पूर्वी भारत में सक्रिय नक्सली नेटवर्क को पुलिस और सुरक्षा बलों ने एक बार फिर गहरा झटका दिया है। ओडिशा के कोरापुट ज़िले से एक खतरनाक नक्सली 'कुंजाम हिड़मा उर्फ मोहन' को गिरफ्तार किया गया है, जो AK-47 और भारी मात्रा में विस्फोटकों के साथ घूम रहा था। सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है, क्योंकि कुंजाम हिड़मा लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में संलिप्त था और सक्रिय रूप से संगठन के लिए काम कर रहा था।
ये खबर भी पढ़ें... 149 पदों पर बंपर भर्ती का सुनहरा मौका! बिना परीक्षा होगा सीधा इंटरव्यू
कुंजाम हिड़मा, जिसे मोहन नाम से भी जाना जाता है, सक्रिय नक्सली है।उसके पास से AK-47, विस्फोटक सामग्री और अन्य घातक हथियार बरामद किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि वह नक्सल ऑपरेशनों में अहम भूमिका निभाता रहा है, और संभवतः उसे किसी बड़ी साजिश के इरादे से भेजा गया था।
उल्लेखनीय है कि ‘हिड़मा’ नाम के कई नक्सली संगठन में हैं। इनमें से एक मड़ावी हिड़मा सबसे अधिक कुख्यात है, जो अभी भी सुरक्षा बलों की गिरफ्त से बाहर है और कई बड़े हमलों का मास्टरमाइंड रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ का मामला: 7 नेता पार्टी से निष्कासित
इस गिरफ्तारी से पहले, मंगलवार शाम ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर से एक और खतरनाक खबर आई थी। नक्सलियों ने 5000 किलोग्राम विस्फोटक लोड वैन को लूट लिया। वैन में 25 किलो के 200 पैकेट बारूद थे। वैन को झारखंड सीमा से सटे ओडिशा के सुंदरगढ़ ज़िले के बैंग खदान ले जाया जा रहा था। 20-30 की संख्या में हथियारबंद नक्सली अचानक वहां पहुंचे और वैन पर हमला कर दिया। ड्राइवर को किडनैप कर वैन सहित विस्फोटक को जंगल की ओर ले जाया गया।
सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, इतनी मात्रा में विस्फोटक से करीब 200 SUV या 100 बख्तरबंद गाड़ियाँ उड़ाई जा सकती हैं। यह किसी बड़े हमले की साजिश का संकेत देता है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य मितानों की नौकरी पर संकट, अनुभव को मिलेगी प्राथमिकता
इस घटना के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस और अर्धसैनिक बलों को अलर्ट मोड में रखा गया है। नक्सली लगातार दबाव में हैं और बौखलाहट में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।
सुरक्षा बलों द्वारा कई क्षेत्रों में सघन तलाशी और ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर रणनीति बनाई जा रही है ताकि विस्फोटक का इस्तेमाल किसी भी सार्वजनिक या सुरक्षा प्रतिष्ठान के खिलाफ न हो सके।
कुंजाम हिड़मा की गिरफ्तारी और 5000 किलो बारूद की लूट यह दर्शाती है कि नक्सली संगठन एक बड़ी आतंकी साजिश रच रहे हैं। हालांकि पुलिस की सतर्कता से एक बड़ा चेहरा पकड़ा गया है, लेकिन विस्फोटक की बरामदगी और मास्टरमाइंड हिड़मा की गिरफ्तारी अभी बाकी है। आने वाले दिनों में सुरक्षा बलों की अगली कार्रवाई पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में मल्टीनेशनल कंपनियों के लिए नए अवसर
Naxalite arrested | Naxal Hidma | AK 47 | Explosives recovered | chattisgarh | विस्फोटक बरामद | नक्सली गिरफ्तार | नक्सली हिड़मा | छत्तीसगढ़
ये खबर भी पढ़ें... 149 पदों पर बंपर भर्ती का सुनहरा मौका! बिना परीक्षा होगा सीधा इंटरव्यू
कौन है कुंजाम हिड़मा?
उल्लेखनीय है कि ‘हिड़मा’ नाम के कई नक्सली संगठन में हैं। इनमें से एक मड़ावी हिड़मा सबसे अधिक कुख्यात है, जो अभी भी सुरक्षा बलों की गिरफ्त से बाहर है और कई बड़े हमलों का मास्टरमाइंड रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ का मामला: 7 नेता पार्टी से निष्कासित
बड़ी साजिश की आशंका
सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, इतनी मात्रा में विस्फोटक से करीब 200 SUV या 100 बख्तरबंद गाड़ियाँ उड़ाई जा सकती हैं। यह किसी बड़े हमले की साजिश का संकेत देता है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य मितानों की नौकरी पर संकट, अनुभव को मिलेगी प्राथमिकता
छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट
सुरक्षा बलों द्वारा कई क्षेत्रों में सघन तलाशी और ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर रणनीति बनाई जा रही है ताकि विस्फोटक का इस्तेमाल किसी भी सार्वजनिक या सुरक्षा प्रतिष्ठान के खिलाफ न हो सके।
खतरा टला नहीं, लेकिन जवाबी कार्रवाई तेज
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में मल्टीनेशनल कंपनियों के लिए नए अवसर
Naxalite arrested | Naxal Hidma | AK 47 | Explosives recovered | chattisgarh | विस्फोटक बरामद | नक्सली गिरफ्तार | नक्सली हिड़मा | छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman