छत्तीसगढ़ में मल्टीनेशनल कंपनियों के लिए नए अवसर
Krishna Kumar Sikander | May 29, 2025, 14:17 IST
New opportunities for multinational companies in Chhattisgarh the sootr
छत्तीसगढ़ सरकार ने नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के तहत जीसीसी की स्थापना के लिए मल्टीनेशनल कंपनियों को आकर्षित करने के लिए 50 करोड़ पूंजी निवेश और 250 से 500 लोगों को रोजगार देने वाली कंपनियों को अनुदान और रियायतें दी जाएंगी।
छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के तहत ग्लोबल केपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) की स्थापना के लिए मल्टीनेशनल कंपनियों को आकर्षित करने का बड़ा कदम उठाया है। इस नीति के तहत, 50 करोड़ रुपये का स्थायी पूंजी निवेश करने वाली और 250 से 500 लोगों को रोजगार देने वाली विदेशी स्वामित्व वाली सहायक कंपनियों को विशेष अनुदान और कई रियायतें दी जाएंगी। देश में वर्तमान में 1800 जीसीसी कार्यरत हैं, जो मुख्य रूप से बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, पुणे, मुंबई और दिल्ली-एनसीआर में हैं। अब छत्तीसगढ़ इन कंपनियों को अपने राज्य में लाने के लिए आकर्षक प्रोत्साहन पैकेज लेकर आया है।
ये खबर भी पढ़ें... सहकारी बैंकों में 26 करोड़ का घोटाला, 11 कर्मचारी गिरफ्तार
जीसीसी मल्टीनेशनल कंपनियों की सहायक इकाइयाँ हैं, जो वित्तीय प्रबंधन, डेटा विश्लेषण, मानव संसाधन, आंतरिक लेखा परीक्षा, कानूनी कार्य, आईटी अनुसंधान, नवाचार और ग्लोबल सप्लाई चेन प्रबंधन जैसे कार्यों के लिए बैक ऑफिस, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस या अनुसंधान केंद्र के रूप में काम करती हैं। भारत में 1800 जीसीसी लगभग 20 लाख लोगों को रोजगार दे रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर नक्सलियों ने 5000 किलो बारूद लूटा, हाई अलर्ट जारी
नई नीति के तहत जीसीसी को दो श्रेणियों में बांटा गया है।
लेवल-1 जीसीसी: 10 से 50 करोड़ रुपये का स्थायी पूंजी निवेश या 250 लोगों को रोजगार देने वाली इकाइयाँ।
एडवांस्ड जीसीसी: न्यूनतम 50 करोड़ रुपये का निवेश और 500 लोगों को रोजगार देने वाली इकाइयाँ।
इन इकाइयों को परियोजना में किए गए स्थायी पूंजी निवेश की 150% राशि तक औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन दिया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें... गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी के NSS शिविर में नमाज के लिए मजबूर करने की याचिका रद्द
स्थायी पूंजी निवेश अनुदान: कुल 35% अनुदान, जिसमें लेवल-1 जीसीसी को 5 साल तक 15 करोड़ रुपये और एडवांस्ड जीसीसी को 6 साल तक 60 करोड़ रुपये की वार्षिक किस्तें दी जाएंगी।
विद्युत शुल्क में छूट: जीसीसी की स्थापना के बाद 12 साल तक बिजली शुल्क में छूट।
नवीकरणीय ऊर्जा लाभ: नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग करने पर 5% अतिरिक्त अनुदान।
ये खबर भी पढ़ें... मालगाड़ी के 37 डिब्बे सुरंग में पटरी से उतरे, रेल सेवाएं ठप
जीसीसी को स्टांप शुल्क, पंजीयन शुल्क, भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क, नए विद्युत कनेक्शन शुल्क की प्रतिपूर्ति, परिचालन व्यय अनुदान, ब्याज अनुदान और वेतन व्यय अनुदान (राज्य के मूल निवासियों को दिए गए वेतन का 20%, अधिकतम 2 लाख रुपये प्रति कर्मचारी प्रति माह, 5 साल तक) जैसी सुविधाएँ मिलेंगी। इसके अलावा, ईपीएफ प्रतिपूर्ति, कौशल विकास व्यय, परियोजना प्रतिवेदन, गुणवत्ता प्रमाणीकरण, तकनीकी पेटेंट, प्रौद्योगिकी खरीद, और जल व ऊर्जा दक्षता के लिए अनुदान भी दिए जाएंगे।
घोषित प्रोत्साहनों के अतिरिक्त विशेष प्रस्तावों पर मंत्रिमंडलीय उप-समिति विचार करेगी, जिससे कंपनियों को और भी लचीलापन मिलेगा। छत्तीसगढ़ सरकार का यह कदम राज्य को मल्टीनेशनल कंपनियों के लिए एक आकर्षक निवेश गंतव्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है, जिससे रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
companies | Opportunity | Raipur | बेहतर अवसर | रायपुर
ये खबर भी पढ़ें... सहकारी बैंकों में 26 करोड़ का घोटाला, 11 कर्मचारी गिरफ्तार
यह है ग्लोबल केपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी)
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर नक्सलियों ने 5000 किलो बारूद लूटा, हाई अलर्ट जारी
निवेश और रोजगार के आधार पर प्रोत्साहन
लेवल-1 जीसीसी: 10 से 50 करोड़ रुपये का स्थायी पूंजी निवेश या 250 लोगों को रोजगार देने वाली इकाइयाँ।
एडवांस्ड जीसीसी: न्यूनतम 50 करोड़ रुपये का निवेश और 500 लोगों को रोजगार देने वाली इकाइयाँ।
इन इकाइयों को परियोजना में किए गए स्थायी पूंजी निवेश की 150% राशि तक औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन दिया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें... गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी के NSS शिविर में नमाज के लिए मजबूर करने की याचिका रद्द
अनुदान और रियायतों का पैकेज
विद्युत शुल्क में छूट: जीसीसी की स्थापना के बाद 12 साल तक बिजली शुल्क में छूट।
नवीकरणीय ऊर्जा लाभ: नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग करने पर 5% अतिरिक्त अनुदान।
ये खबर भी पढ़ें... मालगाड़ी के 37 डिब्बे सुरंग में पटरी से उतरे, रेल सेवाएं ठप
अन्य रियायतें
मंत्रिमंडलीय समिति की भूमिका
companies | Opportunity | Raipur | बेहतर अवसर | रायपुर
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari