नक्सलियों की सरकार से गुहार, तत्काल ऑपरेशन रोककर करें बात
Krishna Kumar Sikander | Apr 25, 2025, 16:20 IST
Naxalites appeal to the government to stop the operation immediately and talk the sootr
छत्तीसगढ़ के बीजापुर-तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों के विरुद्ध पिछले चार दिनों से चलाए जा रहे ऑपरेशन से नक्सली भयभीत हो गए हैं। जन अदालत लगाकर निर्दोष लोगों की जान लेने वाले नक्सली अब सरकार से अपनी जान की भीख मांग रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर-तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों के विरुद्ध पिछले चार दिनों से चलाए जा रहे ऑपरेशन से नक्सली भयभीत हो गए हैं। जन अदालत लगाकर निर्दोष लोगों की जान लेने वाले नक्सली अब सरकार से अपनी जान की भीख मांग रहे हैं। हिड़मा, दामोदर, देवा जैसे खुंखार नक्सली नेताओं को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए शांति वार्ता की अपील कर रहे हैं। नक्सलियों ने एक पत्र जारी कर सरकार से तत्काल ऑपरेशन रोककर वार्ता की अपील की है।
ये खबर भी पढ़ें... लोगों को ऑनलाइन ऑर्डर पर मिलेगी रेत, सरकारी रेट पर घर में होगी डिलेवरी
नक्सलियों के उत्तर पश्चिम बस्तर ब्यूरो के प्रभारी रूपेश ने एक प्रेस नोट जारी कर बीजापुर- तेलंगाना सीमा पर जारी बड़े सैन्य अभियान को तुरंत रोकने की अपील की है। बीजापुर-तेलंगाना सीमा चल रहे अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशन में 5000 जवानों ने 300 हार्डकोर नक्सलियों को घेर रखा है। सुरक्षा बलों के इस च्रक व्यूह में खुंखार नक्सली नेता भी फंस गए हैं। यह ऑपरेशन शुरू होने के बाद भले ही यह पहला पत्र है, जिसमें शांति वार्ता की गुहार लगाई गई है। मगर इसके पहले भी नक्सली तीन पत्र जारी कर सरकार से शांति वार्ता की अपील कर चुके हैं।
ये खबर भी पढ़ें... तहसीलदारों का अधिकार खत्म, रजिस्ट्री के साथ ही ऑटोमेटिक नामांतरण
नक्सलियों के विरुद्ध इस सबसे बड़े ऑपरेशन में 40 से ज्यादा जवान को डिहाइड्रेशन हो गया है। पीड़ित जवानों को हेलिकॉप्टर से तेलंगाना के भद्राचलम के अस्पताल ले जाया गया है। दरअसल, सुरक्षा बलों के जवानों ने पिछले चार दिनों से भीषण गर्मी में नक्सलियों को घेर रखा है। अब तक पांच नक्सली मारे जाने की पुष्टि है, जबकि एक जवान के घायल होने की जानकारी है। मुठभेड़ में ढेर हुए पांच नक्सलियों में से 3 वर्दीधारी महिला का शव बरामद हुआ है। बताया जाता है कि ये नक्सली PLGA बटालियन नंबर 1 से जुड़े हैं। मुठभेड़ स्थल से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और हथियार भी बरामद किए गए हैं।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा प्रॉपर्टी टैक्स, नगरीय प्रशासन विभाग बना रहा ड्राफ्ट
नक्सलियों के विरुद्ध ऑपरेशन के लिए अत्याधुनिक हथियारों से लैस वायु सेना के MI17 के हेलीकॉप्टर जगदलपुर, बीजापुर, तेलंगाना, आंध्र और महाराष्ट्र में तैनात किए गए। ड्रोन से इलाके पर नजर रखी जा रही है। हेलीकॉप्टर से ही जवानों की खाद्य सामग्री भेजी जा रही है। नक्सलियों से आर-पार की लड़ाई के लिए बीजापुर, महाराष्ट्र और तेलंगाना में पुलिस के आला अधिकारी डेरा डाले हैं। तीन राज्यों से ऑपरेशन पर नजर रखी जा रही है। जवानों के निशाने पर कररेगुट्टा और नीलम सराय की पहाड़ी है। इसी पर बड़ी संख्या में नक्सलियों के होने की सूचना पर ऑपरेशन को लॉन्च किया गया।
ये खबर भी पढ़ें... EOW की तत्कालीन एसडीएम, तहसीलदार समेत 20 अधिकारियों के ठिकानों पर दबिश
tags : Naxalites | Appeal | stop | Operation | Bijapur | CG News | छत्तीसगढ़ की खबर
ये खबर भी पढ़ें... लोगों को ऑनलाइन ऑर्डर पर मिलेगी रेत, सरकारी रेट पर घर में होगी डिलेवरी
प्रेस नोट जारी कर शांति वार्ता की अपील
ये खबर भी पढ़ें... तहसीलदारों का अधिकार खत्म, रजिस्ट्री के साथ ही ऑटोमेटिक नामांतरण
40 से ज्यादा जवान को डिहाइड्रेशन
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा प्रॉपर्टी टैक्स, नगरीय प्रशासन विभाग बना रहा ड्राफ्ट
वायु सेना का MI17 हेलीकॉप्टर तैनात
ये खबर भी पढ़ें... EOW की तत्कालीन एसडीएम, तहसीलदार समेत 20 अधिकारियों के ठिकानों पर दबिश
tags : Naxalites | Appeal | stop | Operation | Bijapur | CG News | छत्तीसगढ़ की खबर
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग