बस्तर में PM मोदी की सभा से पहले नक्सलियों का आतंक, पुलिस मुखबिरी के शक में 4 ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट

The Sootr CG | Nov 02, 2023, 24:00 IST
Share
बस्तर में PM मोदी की सभा से पहले नक्सलियों का आतंक, पुलिस मुखबिरी के शक में 4 ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट
बस्तर में PM मोदी की सभा से पहले नक्सलियों का आतंक, पुलिस मुखबिरी के शक में 4 ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट

नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में कांकेर में 3 और बीजापुर में 1 ग्रामीण को मौत के घाट उतारा दिया।

KANKER. बस्तर में प्रथम चरण के मतदान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा से पहले नक्सलियों की कायराना करतूत देखने को मिली। नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में कांकेर जिले में तीन और बीजापुर में एक ग्रामीण को मौत के घाट उतारा दिया। साथ ही नक्सलियों ने सभी के शव गांव के बाहर सड़क पर फेंके है। वहीं नक्सलियों ने मतदान अधिकारियों के लिए चेतावनी वाला एक नोट भेजा है। जिसमें चुनाव का बहिष्कार किया गया। वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरु कर दिया है।

पुलिस की मुखबिरी के शक में ग्रामीणों की हत्या

जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने चार दिन पहले पखांजूर क्षेत्र के छोटे बेटियां थाना क्षेत्र के मोरखंडी गांव से 5 ग्रामीणों को अगवा किया था। इसके बाद पुलिस की मुखबिरी के शक में तीन ग्रामीणों की हत्या कर दी है। इनके बाद नक्सलियों ने तीनों के शव को सड़क पर फेंक दिए। गुरुवार को गांव के पास तीनों का शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। मारे गए ग्रामीणों में कुल्ले कतलामी 35 साल, मनोज कोवाची 22 साल, डुग्गे कोवाची 27 साल सभी मृतक मोरखंडी, के रहने वाले हैं। वहीं बुधवार की रात बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के गलगम निवासी मुचाकी लिंगा पिता मल्ला (40) की नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। नक्सलियों ने हत्या के बाद ग्रामीण का शव सड़क में शव को फेंक दिया। सुरक्षा बल ने नक्सलियों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

चुनाव अधिकारियों को भेजा चेतावनी भरा नोट

इधर, नक्सलियों ने मतदान अधिकारियों के लिए चेतावनी वाला एक नोट भेजा है। यह नोट स्पष्ट रूप से प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) की पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी द्वारा जारी किया गया था। इसमें चुनाव अधिकारियों को सात नवंबर को मतदान कराने के लिए मतदान केंद्रों पर नहीं जाने की चेतावनी दी गई है। बीजापुर उन 20 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है, जहां 7 नवंबर को पहले चरण का पहले चरण में मतदान होना है। कुल 90 सीटों में से शेष 70 सीटों के लिए मतदान 17 नवंबर को दूसरे चरण में होगा।

Tags:
  • Terror of Naxalites before voting
  • Naxalites killed 4 villagers
  • cowardly act of Naxalites
  • boycott of elections
  • Bastar News
  • मतदान से पहले नक्सलियों का आतंक
  • नक्सलियों ने की 4 ग्रामीणों की हत्या
  • नक्सलियों की कायराना करतूत
  • चुनाव का बहिष्कार
  • बस्तर न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा