नक्सलियों ने युवक को किया किडनैप, इलाके में डर का माहौल

Kanak Durga Jha | Oct 14, 2024, 14:21 IST
Share
Naxals kidnapped youth sukma
Naxals kidnapped youth sukma

Chhattisgarh Naxal Terror : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पैदाबोडकेल गांव में नक्सलियों द्वारा एक ग्रामीण युवक को अगवा किए जाने की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है।

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पैदाबोडकेल गांव में नक्सलियों द्वारा एक ग्रामीण युवक को अगवा किए जाने की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। 9 दिनों से नक्सलियों के कब्जे में रह रहे इस युवक का नाम बारसे भीमा बताया जा रहा है। इस घटना के बाद सर्व आदिवासी समाज और कोया समाज ने नक्सलियों से अपील की है कि वे युवक को बिना किसी शर्त के तुरंत रिहा कर दें।

9 दिन पहले नक्सलियों ने किया अगवा

पैदाबोडकेल गांव का रहने वाला बारसे भीमा नक्सलियों के कब्जे में है। ग्रामीणों ने बताया कि 9 दिन पहले नक्सलियों ने उसे अगवा कर लिया था। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि नक्सलियों ने उसे क्यों पकड़ा, लेकिन स्थानीय लोग इस घटना से डरे हुए हैं। बारसे भीमा के परिवार ने भी युवक को जल्द से जल्द रिहा करने की गुहार लगाई है, ताकि वह सुरक्षित अपने घर लौट सके।

घटना के बाद से सर्व आदिवासी समाज और कोया समाज के सदस्यों ने नक्सलियों से युवक की रिहाई की मांग की है। समाज के नेताओं ने अपील करते हुए कहा कि बारसे भीमा निर्दोष है और उसका नक्सली गतिविधियों से कोई लेना-देना नहीं है। नक्सलियों को उसे तुरंत और बिना शर्त रिहा करना चाहिए, ताकि उसके परिवार को राहत मिल सके और क्षेत्र में शांति बनी रहे।

युवक के अगवा होने से इलाके में दहशत

ग्रामीण से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक इस घटना को लेकर प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। इस मामले में पुलिस और प्रशासन की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है, जिससे ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र में रहने वाले लोग अब प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप की उम्मीद कर रहे हैं। बारसे भीमा की सुरक्षित वापसी के लिए स्थानीय लोग प्रशासन से सक्रिय कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीण डरे हुए हैं। पैदाबोडकेल गांव और आसपास के इलाके में इस घटना से भारी तनाव है।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • Naxal
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • CG Naxal News
  • Naxal Terror
  • bastar naxal terror
  • basatr naxal terror
  • chhattisgarh naxal terror
  • cg naxal terror
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा