नए-नए भाजपाई बने दर्जन भर कांग्रेसियों को क्यों मिला मानहानि का नोटिस

Jitendra Shrivastava | May 20, 2024, 17:11 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पूर्व प्रभारी और सिरसा से उम्मीदवार कुमारी सैलजा पर छत्तीसगढ़ में हुए शराब और कोल घोटाले में संरक्षण देने का आरोप लगाया। इन नेताओं ने हरियाणा के सिरसा में प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए ये आरोप लगाए हैं...

RAIPUR. नए-नए भाजपाई बने कांग्रेस के 11 नेता मुश्किल में पड़ गए हैं। बीजेपी में शामिल हुए इन नेताओं ने छत्तीसगढ़ की पूर्व प्रभारी और सिरसा से कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी सैलजा पर गंभीर आरोप लगा दिए। इन नेताओं ने हरियाणा के सिरसा में प्रेस कान्फ्रेंस कर सैलजा पर छत्तीसगढ़ में हुए शराब और कोल घोटाले में संरक्षण देने का आरोप लगाया।

11 नेताओं को भेजा मानहानि का नोटिस

सैलजा ने इन आरोपों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए इन 11 नेताओं को मानहानि का नोटिस भेजा है। सैलजा ने कहा कि ये नेता दो दिन में सार्वजनिक रुप से माफी मांगें नहीं तो इन पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। सैलजा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। ये नेता हाल ही में लोकसभा चुनाव के समय कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए हैं।

इन बीजेपी नेताओं को भेजा नोटिस...

  1. चंद्रशेखर शुक्ला, पूर्व प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री
  2. शिशुपाल शोरी, पूर्व विधायक
  3. प्रमोद शर्मा, पूर्व विधायक
  4. वाणी राव, पूर्व महापौर
  5. अनिता रावटे, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष
  6. तुलसी साहू, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष
  7. चौलेश्वर चंद्राकर,पूर्व प्रदेश ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष
  8. उषा पटेल
  9. आलोक पांडे
  10. अजय बंसल
  11. अरुण सिंह

सैलजा पर ये आरोप लगाए

इन नेताओं ने प्रेस कान्फ्रेंस में ये आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में प्रभारी रहते हुए कुमारी सैलजा ने पैसे लेकर टिकट बांटे। उन्होंने हमेशा योग्य और जिताऊ उम्मीदवारों की अनदेखी करते हुए सिर्फ पैसा देने वालों को तवज्जो दी। यही कारण रहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। इन नेताओं ने कहा कि वे सिरसा की जनता को सैलजा के कारनामों की जानकारी देने ही यहां पर आए हैं। सैलजा वैसे तो भ्रष्टाचार के खिलाफ खूब बातें करती हैं, लेकिन खुद किस हद तक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

Tags:
  • कुमारी सैलजा
  • मानहानि का नोटिस
  • सिरसा से कांग्रेस उम्मीदवार
  • भाजपाई बने कांग्रेस के 11 नेता
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा