प्रधानमंत्री मोदी कल आएंगे रायपुर, पहली बार रायपुर में रात रुकेंगे

CHAKRESH | Apr 22, 2024, 07:27 IST
Share
pm modi
pm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 23 अप्रैल को दो दिन के लिए छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। इस दौरान में वे तीन लोकसभा क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री रहते यह 10 साल में पहली बार है कि वे रायपुर रात रुकेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 23 अप्रैल को दो दिन के लिए छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। इस दौरान में वे तीन लोकसभा क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री रहते यह 10 साल में पहली बार है कि वे रायपुर रात रुकेंगे। इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। उनका रात्रि निवास राजभवन में होगा। सुरक्षा की दृष्टि से राजभवन के चारों तरफ के रास्ते 23 अप्रैल काे बंद रहेंगे।

जांजगीर-चांपा और धमतरी में सभा

मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी दोपहर में रायगढ़ आएंगे। वहां से जांजगीर-चांपा में जनसभा को संबोधित करेंंगे। इसके बाद वे धमतरी में जनता के बीच अपनी बात रखेंगे। उसी शाम करीब 7 बजे राजभवन पहुंचेंगे। पीएम अगले दिन सुबह अंबिकापुर के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां भी जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के आगमन को लेकर राजभवन में दिनभर बैठकों का दौर चलता रहा। पुलिस प्रशासन ने भी मॉक ड्रिल की। वहीं, पीएमओ के अधिकारी भी रायपुर पहुंच चुके हैं।

आज आएंगे अमित शाह और नड्डा

22 अप्रैल यानी सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की कांकेर में करीब 10.30 बजे चुनावी सभा होगी। वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा लोरमी, भिलाई और रायपुर के चंदखुरी में सभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह के दौरे को देखते हुए रविवार को प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांकेर के नरहरदेव हाई स्कूल मैदान में सभा स्थल का जायजा लिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप और विधायक आशा राम समेत अधिकारी मौजूद रहे।

Tags:
  • प्रधानमंत्री मोदी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज