अब स्पेशल ट्रेन के नाम पर रेलवे नहीं वसूल सकेगा एक्स्ट्रा किराया... हाई कोर्ट ने जारी किया आदेश

Kanak Durga Jha | Updated:
Share
Now railway not charge extra fare in special trains
Now railway not charge extra fare in special trains

हाई कोर्ट के आदेशनुसार अब अब दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली पैसेंजर, लोकल और मेमू ट्रेनों में स्पेशल के नाम पर एकस्ट्रा किराया नहीं लिया जाएगा।

रेलवे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब स्पेशल ट्रेन के नाम पर रेलवे एकस्ट्रा किराया नहीं वसूलेगा। इसे लेकर हाई कोर्ट ने आदेश जारी किया है। हाई कोर्ट के आदेशनुसार अब अब दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली पैसेंजर, लोकल और मेमू ट्रेनों में स्पेशल के नाम पर एकस्ट्रा किराया नहीं लिया जाएगा। इसके साथ ही बिलासपुर हाई कोर्ट ने कोरोना कॉल के बाद ट्रेनों के अव्यवस्थित परिचालन पर भी फैसला सुनाया। चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच में इस मुद्दे की सुनवाई हुई।


ट्रेनों का बिगड़ा परिचालन

पिछले कुछ सालों से ट्रेनों का परिचालन अव्यवस्थित हो गया है। इसका खामियाजा उन पैसेंजरों को भुगतना पड़ता है, जो कम दूरी में सफर तय करते है। बता दें कि, पिछली सुनवाई में रेलवे की तरफ से एडवोकेट रमाकांत मिश्रा ने जानकारी दी थी कि सभी पैसेंजर ट्रेनों को लोकल ट्रेन के रूप में चलाने का आदेश हो चुका है।

इस पर याचिकार्ता ने कोर्ट को जानकारी दी कि अभी भी पैसेंजर, मेमू लोकल ट्रेनों के सामने नंबर बतौर जीरो लगाकर स्पेशल के रूप में चलाई जा रही है। इसके साथ ही किराया ज्यादा वसूला जा रहा है। इस पर डिवीजन बेंच ने डीआरएम को शपथ पत्र पेश कर स्थिति स्पष्ट करने कहा था।

9 महीने से बंद है कोरबा मेमू लोकल ट्रेन

बता दें कि, पिछले 9 महीने से रेलवे ने कोरबा मेमू लोकल ट्रेन को रद्द किया है। इसे लेकर हाई कोर्ट ने आदेश जारी किया है कि - रायपुर-गेवरा रोड- रायपुर के मध्य चलने वाली 08745 और 08746 मेमू लोकल का परिचालन फिर से शुरू किया जाए। इसके साथ ही हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने जनहित याचिका को निराकृत कर दिया है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को इस बात की छूट दी है कि भविष्य में कोई जन समस्या हो तो दोबारा याचिका दायर कर सकते हैं।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Chhattisgarh Railway News
  • New order of Chhattisgarh Railway
  • CG Railway
  • Railway Update
  • cg railways
  • Chhattisgarh Railway
  • indian railway update
  • chhattisgarh railway update
  • cg railway update
  • special trains
छत्तीसगढ़ में वन विभाग का बड़ा प्रशासनिक फैसला, PCCF अरुण कुमार पाण्डेय को जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में वन विभाग का बड़ा प्रशासनिक फैसला, PCCF अरुण कुमार पाण्डेय को जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार
राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार का एक्सीडेंट, सारागांव मोड़ पर दो गाड़ियों की टक्कर के बाद हुआ हादसा, AIIMS में भर्ती

By VINAY VERMA

राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार का एक्सीडेंट, सारागांव मोड़ पर दो गाड़ियों की टक्कर के बाद हुआ हादसा, AIIMS में भर्ती
डॉक्टर बनने का आखिरी मौका! BAMS-BHMS में एडमिशन के लिए 29 नवंबर को स्ट्रे वैकेंसी राउंड, जानें पूरी प्रक्रिया

By VINAY VERMA

डॉक्टर बनने का आखिरी मौका! BAMS-BHMS में एडमिशन के लिए 29 नवंबर को स्ट्रे वैकेंसी राउंड, जानें पूरी प्रक्रिया
इंदौर में कृष्णबाग के पीड़ितों ने अधिकारियों पर लगाए बिल्डर को 100 करोड़ का लाभ पहुंचाने के आरोप

By Sanjay Gupta

इंदौर में कृष्णबाग के पीड़ितों ने अधिकारियों पर लगाए बिल्डर को 100 करोड़ का लाभ पहुंचाने के आरोप
छत्तीसगढ़ में 939 सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर, साय सरकार की पहल से जरूरी काम हुए आसान

By The Sootr

छत्तीसगढ़ में 939 सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर, साय सरकार की पहल से जरूरी काम हुए आसान
नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत: शिफ्टिंग के नाम पर अब नहीं वसूली जा सकेगी अतिरिक्त ट्यूशन फीस, 45 कॉलेजों में फर्जी फैकल्टी का आरोप

By Neel Tiwari

नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत: शिफ्टिंग के नाम पर अब नहीं वसूली जा सकेगी अतिरिक्त ट्यूशन फीस, 45 कॉलेजों में फर्जी फैकल्टी का आरोप
Rajasthan Top News: राजस्थान में कांग्रेस के 255 प्रधान बने, भाजपा 105 पर सिमटी, 280 महिलाओं के हाथों में ग्रामीण सत्ता

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: राजस्थान में कांग्रेस के 255 प्रधान बने, भाजपा 105 पर सिमटी, 280 महिलाओं के हाथों में ग्रामीण सत्ता